![Photo of World's Longest River Cruise Ganga Vilas, 51 days, 3,320 km and 50 tourist spots by Ranjit Sekhon Vlogs](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2227079/Image/1674141309_a.jpg.webp)
दुनिया का सबसे लंबा क्रूज शिप एमवी गंगा विलास भारत में शुरू हो रहा है |
आइये जानते हैं भारत के इस सबसे बड़े लग्ज़री क्रूज शिप के बारे में |
गंगा विलास क्रूज टिकट कितना है?
क्रूज के लिए टिकट बुक करने की प्रक्रिया क्या है?
गंगा विलास क्रूज पर क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी और अंदर से कैसा है क्रूज?
गंगा विलास क्रूज कहां से शुरू और खत्म होगा?
आइए आज इसके बारे में बात करते हैं।
![Photo of World's Longest River Cruise Ganga Vilas, 51 days, 3,320 km and 50 tourist spots by Ranjit Sekhon Vlogs](https://cdn1.tripoto.com/media/filter/nl/img/2227079/Image/1674141080_ganga_vilas_cruise_route_map_booking_details_ticket_price_all_you_need_to_know_see_inside_pics_96957254.jpg)
यह शानदार ज़हाज़ अपनी पहली यात्रा के लिए रवाना हो चूका है । क्रूज अपने आप में एक तैरता हुआ लक्ज़री होटल जैसा है। गंगा विलास क्रूज की यात्रा करीब 51 दिनों की होगी, जिसमें करीब 3200 किमी की दूरी तय की जाएगी। क्रूज की पहली यात्रा पर 32 यात्री रवाना हुए हैं। ये सभी यात्री स्विट्जरलैंड के रहने वाले हैं। क्रूज पर सवार यात्री 50 दर्शनीय स्थलों के साथ-साथ 27 विभिन्न नदियों से गुजरेंगे। गंगा विलास क्रूज यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ-साथ अपने आप में पर्यटन का साधन भी है।
क्रूज कई लग्जरी सुविधाओं से लैस है और गंगा विलास क्रूज में यात्रा का मजा लिया जा सकता है। अगर आप दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रूज पर यात्रा करना चाहते हैं, तो आइए देखें कि इस गंगा विलास क्रूज पर क्या है।
![Photo of World's Longest River Cruise Ganga Vilas, 51 days, 3,320 km and 50 tourist spots by Ranjit Sekhon Vlogs](https://cdn1.tripoto.com/media/filter/nl/img/2227079/Image/1674141103_ganga_vilas.jpg)
गंगा विलास रिवर क्रूज कोलकाता से शुरू होता है। क्रूज पिछले महीने कोलकाता से रवाना हुआ, 13 जनवरी 2023 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रामनगर बंदरगाह पर पहुंचा। यहां से यह बांग्लादेश होते हुए असम के डिब्रूगढ़ जाएगी। क्रूज 1 मार्च, 2023 तक अपने गंतव्य तक पहुंच जाएगा
क्रूज को 50 पर्यटन स्थलों को कवर करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचने में लगभग दो महीने यानी 51 दिन लगेंगे। यात्रियों को भारत से बांग्लादेश तक 27 नदियों को पार करना पड़ता है। इस दौरान पर्यटक कई विश्व धरोहर स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानों, नदी घाटों का भ्रमण करेंगे। सभी यात्रियों को बिहार में पटना, झारखंड में साहिबगंज, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, बांग्लादेश में ढाका और असम में गुवाहाटी जाने का अवसर मिलेगा।
![Photo of World's Longest River Cruise Ganga Vilas, 51 days, 3,320 km and 50 tourist spots by Ranjit Sekhon Vlogs](https://cdn1.tripoto.com/media/filter/nl/img/2227079/Image/1674141164_13_01_2023_ganga_vilas_cruise_5_23293874.jpg)
इसके साथ ही यात्री कई ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों का भ्रमण भी कर सकेंगे। वाराणसी में गंगा आरती, सारनाथ जाने का मौका। माई-योंग टूर पर यात्री सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली को भी देखेंगे। बिहार योग विद्यालय और विक्रमशिला विश्वविद्यालय जाने का अवसर भी दिया जाएगा।
![Photo of World's Longest River Cruise Ganga Vilas, 51 days, 3,320 km and 50 tourist spots by Ranjit Sekhon Vlogs](https://cdn1.tripoto.com/media/filter/nl/gen/2227079/Image/1674141245_96979945.webp)
अब बात करते हैं आलीशान सुविधाओं की
एमवी गंगा विलास क्रूज फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाओं से लैस है। इसकी क्षमता 36 यात्रियों को ले जाने की है।
इस अत्याधुनिक एमेनिटी क्रूज में 18 लक्ज़री सुइट्स हैं। स्पा, सैलून, आयुर्वेदिक मसाज, लग्जरी लाउंज, डाइनिंग एरिया स्वीमिंग पूल की सुविधा मिलेगी। लंच और डिनर में तरह-तरह के व्यंजन मिलेंगे। लाइब्रेरी और जिम की सुविधा के साथ ही यात्रियों की सेवा में करीब 40 क्रू मेंबर्स मौजूद रहेंगे.
इस रिवर क्रूज में सफर करने के लिए यात्रियों को एक दिन में 25 हजार रुपए खर्च करने पड़ते हैं। गंगा विलास रिवर क्रूज का किराया भारतीय और विदेशी यात्रियों के लिए समान है।
क्रूज में वन डे ट्रिप टिकट- 24,692.25 रुपये।
क्रूज पर 51 दिन का फुल पैकेज टिकट- 12.59 लाख रुपये।
![Photo of World's Longest River Cruise Ganga Vilas, 51 days, 3,320 km and 50 tourist spots by Ranjit Sekhon Vlogs](https://cdn1.tripoto.com/media/filter/nl/gen/2227079/Image/1674141261_image_1673510644.webp)
आम आदमी के लिए तो कीमत बहुत ज्यादा होती है लेकिन अगर पैसे वालों की बात की जाए तो उनके लिए यह बहुत ज्यादा नहीं है।
अगर आप भी एमवी गंगा विलास क्रूज से यात्रा करना चाहते हैं तो ऑनलाइन टिकट बुकिंग उपलब्ध है। आप अंतरा लक्ज़री रिवर क्रूज़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर गंगा विलास क्रूज़ टिकट बुक कर सकते हैं।