दिल्ली से एक दिन का Agra Trip करें प्लान, जेब में रखे 2000 रुपए से भी घूम लेंगे पूरा शहर

Tripoto
10th Apr 2023
Photo of दिल्ली से एक दिन का Agra Trip करें प्लान, जेब में रखे 2000 रुपए से भी घूम लेंगे पूरा शहर by Satyam Shrivastav
Day 1

हैलो दोस्तो आप सभी ने आगरा का नाम जरूर ही सुना होगा जो की दुनिया के आठ अजूबों में से एक ताज महल के लिए फेमस है।

आज मैं आपको बताता हु अगर आप दिल्ली से आगरा का trip plan कर रहे है तो एक दिन में कम से कम खर्च में कैसे घूम सकते है ।

दिल्ली के पास आगरा आप तीन घंटे में पहुंच सकते हैं। यहां घूमने के लिए आपको बस अपनी जेब में 2000 रुपए रखने हैं। जानिए कहां-कहां घूम सकते हैं और क्या कर सकते हैं यहां।

Photo of दिल्ली से एक दिन का Agra Trip करें प्लान, जेब में रखे 2000 रुपए से भी घूम लेंगे पूरा शहर by Satyam Shrivastav

घूमने के शौकीनों को हमेशा छुट्टी का इंतजार रहता है, मतलब कब एक छुट्टी या वीकेंड आए और कैसे हम अपने रोजमर्रा के कामों से बाहर निकलें। और आजकल तो वैसे भी गर्मी के मौसम में सर्दियों जैसा मौसम देखने को मिल रहा है। अगर आप भी ऐसे मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो जानिए कैसे एक दिन में आगरा ट्रिप प्लान कर सकते हैं,

दिल्ली से आगरा तक का सुहाना सफर -

अगर आप दिल्ली से सफर करने जा रहे हैं, तो आगरा तक के लिए आपको महज 3 घंटे लगेंगे। दिल्ली आगरा की दूरी 240 किमी है। आप दिल्ली से आगरा तक के लिए सड़क या रेल मार्ग कोई भी चुन सकते हैं।

Photo of Agra by Satyam Shrivastav

आगरा की फेमस जगह ​

आगरा में कई खूबसूरत और ऐतिहासिक जगह हैं, दुनिया के सात अजूबों और प्यार के प्रतीक के रूप में फेमस ताजमहल इसी शहर में मौजूद है। यहां आप आगरा का किला, मेहताब बाग, अंगूरी बाग, दयालबाग का मंदिर भी जा सकते हैं। बेहद आराम से ये जगह एक दिन में घूम सकते हैं।

Photo of दिल्ली से एक दिन का Agra Trip करें प्लान, जेब में रखे 2000 रुपए से भी घूम लेंगे पूरा शहर by Satyam Shrivastav

आगरा जाने का अच्छा समय ​

आगरा घूमने का सबसे बेहतर समय अक्टूबर से अप्रैल के बीच है। क्योंकि उत्तर प्रदेश में स्थित आगरा में गर्मी भी चरम पे होती है इसलिए अगर आप अपना trip oct से अप्रैल के बीच में या फिर मानसून के समय यानी की जुलाई अगस्त में बनाते है तो आप जी खोल के आगरा के दर्शन कर पाएंगे। रेल, सड़क और हवाई मार्ग के रास्ते से यहां तक पहुंचा जा सकता है।

आगरा घूमने का कितना आएगा खर्च ​

दिल्ली से आगरा के लिए अगर आप ट्रेन से जा रहे हैं, तो रेल का खर्च 300 से 500 रुपए, बस से 800 रुपए खर्च आएगा। शहर में घूमने के लिए आप ऑटो या टैक्सी भी ले सकते हैं। ऑटो आप पूरे दिन को बुक कर सकते है जिसके चार्जेस 500 से 800 के बीच में हो सकते है जिसमे आप 4 लोग आराम से शेयर कर सकते है मतलब की एक आदमी पे 200rs। का खर्च आएगा और वो पूरे दिन आगरा की सैर कर सकता है।

Photo of दिल्ली से एक दिन का Agra Trip करें प्लान, जेब में रखे 2000 रुपए से भी घूम लेंगे पूरा शहर by Satyam Shrivastav

आगरा का खाना ​

आगरा का खाना भी इतना महंगा नहीं है, यहां के स्ट्रीट फूड से आप छोले कुलचे या फिर पूरी एक थाली भी 90 रुपए में खरीदकर खा सकते हैं।

Photo of दिल्ली से एक दिन का Agra Trip करें प्लान, जेब में रखे 2000 रुपए से भी घूम लेंगे पूरा शहर by Satyam Shrivastav

अगर अपने ब्लॉग को पड़ा है तो बहुत बहुत शुक्रिया लाइक और फॉलो जरूर करे दोस्तो जिससे मुझे आगे और भी ब्लॉग लिखने की प्रेरणा मिले।

धयावद,

Further Reads