
विदेश में घूमने के लिए यूनाइटेड अरब अमीरात सैलानियों की पसंद बनता जा रहा है। संयुक्त अरब अमीरात में आधुनिकता के साथ प्रकृति की अपार सुंदरता भी है। यूएई(संयुक्त अरब अमीरात) में 7 देश हैं, अबू धाबी, अजमान, दुबई, फुजैराह, शारजाह, रास अल खैमाह और उम अल कुन। यूएई में घूमने के लिए बहुत सारी जगहें है। यहाँ पर इतनी सारी गतिविधियाँ हैं कि आपकी छुट्टियाँ कम पड़ जाएँगी। इन चीजों को करने के लिए आपको अपनी जेब अधिक ढीली नहीं करनी पड़ेगी। हम आपको यूनाइटेड अरब अमीरात की कुछ एक्टिविटीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको आप 1000 रुपए से भी कम के खर्च में कर पाएँगे। जब आप यूएई जाएँ तो इन चीजों का लुत्फ़ ज़रूर उठाएँ।
1- दुबई फ़्रेम

दुबई फ़्रेम संयुक्त अरब अमीरात की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। जबील पार्क में स्थित दुबई फ़्रेम दुनिया का सबसे बड़ा पिक्चर फ़्रेम है। इस विशालकाय फ़्रेम के माध्यम से यूएई के अतीत और भविष्य को दर्शाया गया है। दुबई फ़्रेम के एक तरफ़ पुराना दुबई और दूसरी तरफ़ नया आधुनिक दुबई देखने को मिलेगा। इस दुबई फ्रेम में 150 मीटर ऊंचाई के दो विशाल खंभे हैं, जिन्हें ऊपर से एक 93 मीटर लंबे स्काई डेक से मिला दिया गया है। विशालकाय फ़्रेम के डेक से आपको दुबई का शानदार नजारा देखने को मिलेगा। स्काई डेक पर जाएं तो अपने पूरे शरीर को ढंक कर जाएँ क्योंकि इतनी ऊँचाई पर आपको बहुत तेज़ हवा का सामना करना पड़ेगा। दुबई फ़्रेम एक तरह से दुबई के अतीत और वर्तमान को दिखाने वाला एक संग्रहालय है। यदि आप क्लूक पास से इसका टिकट करते हैं तो टिकट पर 47% ऑफ मिलेगा।
टिकट- ₹ 1,125, एक व्यक्ति के लिए।
2- अल नूर आइलैंड

संयुक्त अरब अमीरात में अगर आप शहर की भीड़ और हलचल से दूर किसी शांत और सुकून वाली जगह पर जाना चाहते हैं तो आपको शारजाह के अल नूर आइलैंड जाना चाहिए। अल नूर आइलैंड शारजाह के ख़ालिद लगून में स्थित है। इस आइलैंड को बेहद अलग तरीक़े से डिज़ाइन किया गया है। इस द्वीप पर बटरफ़्लाई हाउस भी है जिसमें आपको 20 से ज़्यादा प्रजातियों की तितलियाँ देखने को मिल जाएँगी। आप यहाँ के विशिष्ट कला प्रतिष्ठानों और मूर्तियों को देखकर अचंभित हो जाएँगे। अल नूर आइलैंड ने कई सारे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय अवार्ड जीते हैं। ये द्वीप दुनिया के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा बनाई गईं समकालीन मूर्तियों का भी घर है। इस आइलैंड से आप प्रकृति के सुंदर नज़ारों का आनंद उठा पाएँगे। अल नूर आइलैंड सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहता है और बटरफ़्लाई हाउस सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।
टिकट
अल नूर आइलैंड का सामान्य टिकट एक व्यक्ति के लिए 788 रुपए का पड़ता है। वहीं 3-12 वर्ष के बच्चे का टिकट 450 रुपए का है। इसके अलावा आइलैंड और बटरफ़्लाई हाउस का टिकट 900 रुपए का पड़ेगा।
3- अल शिंदाघा संग्रहालय

अल शिंदाघा संग्रहालय दुबई का सबसे बड़ा विरासत संग्रहालय है। इस म्यूज़ियम में आप यूएई के शानदार इतिहास को जान पाएँगे। इसके अलावा आपकी यहाँ की संस्कृति और परंपराओं को भी समझ पाएँगे। अल शिंदाघा संग्रहालय देश के अतीत और परंपराओं की गौरवपूर्ण कहानी बताता है। संग्रहालय का 'दुबई क्रीक बर्थ ऑफ ए सिटी' एक अत्याधुनिक मल्टीमीडिया अनुभव है जो सदियों से नाटकीय विकास के माध्यम से आगंतुकों का मार्गदर्शन करता है। यहाँ पर इंटरैक्टिव वीडियो, टच डिस्प्ले और तस्वीरें और कलाकृतियाँ शामिल हैं जिससे सैलानी जानकारी प्राप्त कर सकें। इस संग्रहालय को देखने के बाद आप ये भी जान पाएँगे कि दुबई ने अन्य देशों के साथ व्यापार करके कैसे देश के विकास को तीव्र गति दी। इस म्यूज़ियम में परफ़्यूम हाउस भी है जिसमें आप परफ़्यूम बनाने के पारंपरिक तरीक़ों को देख सकते हैं। अल शिंदाघा संग्रहालय में आपको बहुभाषी गाइड भी मिल जाएँगे जो इस म्यूज़ियम के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
टिकट- 563 रुपए, एक व्यक्ति के लिए।
4- कसर अल वतन

कसर अल वतन अबू धाबी में स्थित एक प्रेसिडेंशियल पैलेस है। कसर अल वतन एक राजसी सांस्कृतिक लैंडमार्क है। क़सर अल वतन एक महल से कहीं अधिक है। यह संयुक्त अरब अमीरात के लोगों और उसके नेताओं की भावना का एक अनूठा प्रमाण है। यह पैलेस दुनिया को अबू धाबी की संस्कृति, ज्ञान और यात्रा शेयर करने के लिए आमंत्रित करता है। कसर अल वतन को देखे बिना आपकी संयुक्त अमीरात की यात्रा अधूरी ही मानी जाएगी। इस जगह की बनावट और कलाकारी देखकर आप दंग रह जाएँगे। कसर अल वतन महल यूएई के इतिहास का प्रदर्शन करता है। इस महल में कई सारे हॉल और कमरे हैं। इसके अलावा आप यहाँ कसर अल वतन लाइब्रेरी और हाउस ऑफ नॉलेज को देख सकते हैं। यहाँ राष्ट्र की प्रगतिशील यात्रा का विशाल संग्रह है। आप यहाँ रात में नाइट शो भी देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहाँ शॉपिंग भी कर सकते हैं।
टिकट- वयस्क: 1350 रुपए, बच्चे(4-17 वर्ष): 675 रुपए।
5- दी वेलोसिटी स्लाइड
संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर जाएँ तो अबू धाबी के दी वेलोसिटी स्लाइड के शानदार आकर्षण का अनुभव ज़रूर लें। अबू धाबी के एक मॉल में स्थित दी वेलोसिटी स्लाइड मिडिल ईस्ट की सबसे लंबी और सबसे लंबी और सबसे ऊँची इनडोर स्लाइड है। यदि आपको एडवेंचर करना पसंद है तो यूएई में दी वेलोसिटी स्लाइड की रोमांच से भरी यात्रा ज़रूर करें। आप बहुत तेज़ी से नीचे की ओर गिरते हैं। इस दी वेलोसिटी स्लाइड में रोंगटे खड़े कर देने वाले अनुभव का आनंद आपको मिल जाएगा। आज ही इस अनुभव को अपनी बकेट लिस्ट में जोड़ लें।
टिकट
सिंगल स्लाइड टिकट: 564 रुपए प्रति व्यक्ति। डबल स्लाइड टिकट: 900 रुपए प्रति व्यक्ति।
गो प्रो के अनुभव साथ टिकट:
सिंगल स्लाइड टिकट: 1.355 रुपए प्रति व्यक्ति। डबल स्लाइड टिकट: 1,693 रुपए प्रति व्यक्ति।
6- कसर अल-होस्न

कसर अल-होस्न संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में स्थित एक ऐतिहासिक धरोहर है। कसर अल-होस्न सबसे पुराने पत्थर की इमारत है। इस ऐतिहासिक और प्राचीन इमारत को मोहम्मद अल बस्ताकी द्वारा डिज़ाइन किया गया था और 1761 में इसे बनाया गया था। कसर अल-होस्न को अबू धाबी शहर के अतीत के एक वर्णनकर्ता के रूप में समझ सकते हैं। ये महल उन लोगों की कहानियां बताता है जो यहाँ पर रहा करते थे। कसर अल-होस्न में आप अमीराती संस्कृति, परंपराओं और इतिहास के बारे में अच्छे से जान सकते हैं। कसर अल होस्न का आर्किटेक्टर बेहद कलात्मक और बेजोड़ है। इस इमारत की नक़्क़ाशी देखकर आप आश्चर्यचकित रह जाएँगे। अबू धाबी जाएँ तो इस जगह पर जाना बिल्कुल भी ना भूलें।
टिकट: 677 रुपए प्रति व्यक्ति।
क्या आपने कभी दुबई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।
रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।