
हेवंस गेट तियानमेन माउंटेन नेशनल पार्क में स्थित है जो चीन के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक है | चट्टान से बना ये नायाब नमूना काफ़ी ऊँचाई पर स्थित है जिसके कारण इसकी छटा देखते ही बनती है | 24,500 फीट ऊँची सीढ़ियाँ इस आश्चर्यजनक करिश्मे की ओर ले जाती है | तथ्यों के अनुसार हेवंस गेट तक जाने के लिए 999 खड़ी सीढ़ियाँ चढ़नी होती है |
कहाँ है ये स्वर्ग का द्वार?
हेवंस गेट चीन के हुनान प्रांत के उत्तर-पश्चिमी भाग में तियानमेन माउंटेन नेशनल पार्क में स्थित है।

क्या है हेवन्स गेट?
तियानमेन गुफा समुद्र तल से लगभग 5,000 फीट ऊपर स्थित है जिसकी वजह से इसे दुनिया की सबसे ऊँची प्राकृतिक रूप से बनी आर्च के रूप में जाना जाता है | कई लोग इस पहाड़ पर चढ़ाई करके नज़ारों का आनंद लेना और इस अजूबे को देखना पसंद करते हैं |
999 सीढ़ियाँ इस गेट तक ले जाती हैं | चीनी अंकशास्त्र में 9 अंक को शुभ मानते हैं और माना जाता है कि 9 अंक सौभाग्य और लंबी आयु लाता है |
माना जाता है कि 430 फीट ऊँची और 190 फीट चौड़ी गुफा को इसका अनोखा आकार तब प्राप्त हुआ जब 263 ईस्वी में पहाड़ की चोटी का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया | हालाँकि कई लोग मानते हैं कि इस गुफा का निर्माण एक अनसुलझी पहेली है |

यहाँ पर एक तियानमेन्सन मंदिर भी है जिसे 870 ईस्वी में बनाया गया था। मंदिर से इस जगह को धार्मिक रूप से विशिष्टता मिलती है और इसे पश्चिमी हूणों का बौद्ध केंद्र भी माना जाता है |
इसके अलावा यहाँ आस पास एक पार्क बना हुआ है जो देखने में बड़ा सुंदर लगता है | आगंतुक इस जिओपार्क और पवित्र चीनी पहाड़ को करीब से देखने के लिए ख़तरनाक रास्तों से चलकर यहाँ आ सकते हैं |
कैसे पहुँचे यहाँ?

चीन के हुनान प्रांत के झांगजियाजि के बीचों बीच पहुँच कर तियानमेन माउंटेन केबलवे पर चढ़ सकते हैं | ये केबलवे आपको हेवन गेट तक पहुँचा देगा | केबल कार को तियानमेन पर्वत की चोटी पर चढ़ने में लगभग आधे घंटे का समय लगता है |
अगर आपका मान केबल कार से जाने का नहीं है तो आप संकरे रास्तों से होकर जाने वाली बस में भी बैठ सकते हैं |
अगर आपको रोमांच पसंद है और पानी शारीरिक क्षमता को परखना चाहते हैं तो खुद 999 सीढ़ियाँ भी चढ़ सकते हैं |
आपने अपनी ज़िंदगी की सबसे रोमांचक यात्रा कौन-सी की है? अपने अनुभव Tripoto समुदाय के साथ यहाँ बाँटें |
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें
Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।
यह आर्टिकल अनुवादित है | ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें |