
हिमाचल बहुत ही खूबसूरत जगह है। मुझे गलत ना समझें पर कई बार ऐसा होता है कि हम हिमाचल की तारीफ़ काफ़ी बढ़ा-चढ़ा कर कर देते हैं। मैंने अपनी कई गर्मी की छुट्टियाँ हिमाचल में बितायी हैं पर पिछले साल की मेरी उत्तर सिक्किम की ट्रिप बेहद खूबसूरत थी और मुझे लगता है कि हमें उत्तर भारत की खूबसूरती को और देखना चाहिए। इसलिए मेरा सुझाव होगा कि आने वाली गर्मी की छुट्टियों में आप उत्तर भारत के इन हिल स्टेशन की सैर करें और कुछ अलग करने की कोशिश करें।
Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें
1. तवांग

10,000 फीट की ऊँचाई पर बसा यह हिल स्टेशन भारत-चीन सीमा के करीब है। तवांग की ऊँचाई गर्मियों में एक बेहतरीन ठंडे एहसास के लिए बिलकुल परफेक्ट है। यहाँ आकर सिर्फ आपको खुबसूरत घाटियाँ, बर्फीले पहाड़ नहीं दिखेंगे बल्कि आपको तिब्बत की संस्कृति से भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। इस शहर को पाँचवे दलाई लामा का आशीर्वाद मिला है और यहाँ छठे दलाई लामा का जन्म हुआ था। यहाँ पर आपको कई धार्मिक स्थल भी मिलेंगे।
यहाँ ज़रूर जाएँ
तवांग मोनास्ट्री विश्व की दूसरी सबसे बड़ी मोनास्ट्री है। अगर आप तवांग जा रहे हैं तो यहाँ ज़रूर जाएँ। आप यहाँ के शानदार सेला पास तक भी ड्राइव पर जा सकते हैं। यह खूबसूरत पास तवांग को पूरे देश से जोड़ता है और आपको यहाँ हमेशा बर्फ़ से ढके रास्ते मिलेंगे जो आपके अनुभव को और बेहतर बनाएगा।
तवांग तक कैसे पहुँचे?
तवांग पहुँचने का सबसे सरल और तेज़ तरीका है कि आप असम में स्थित तेज़पुर तक की फ्लाइट ले लें। तेजपुर एयरपोर्ट से आप गाड़ी से 6 घंटे में तवांग पहुँच जाएँगे।
2. लाचुंग

लाचुंग एक छोटा सा शहर जो एक खूबसूरत तस्वीर की तरह दिखता है। उत्तरी सिक्किम में बसा यह शहर बेहद शांत और सुन्दर है। अगर आप उत्तर भारत की सैर पर निकले हैं तो लाचुंग आपकी लिस्ट में ज़रूर होना चाहिए। लाचुंग का खूबसूरत वातावरण और ठंडी हवाएँ आपके मन को प्रसन्न कर देंगी।
यहाँ ज़रूर जाएँ
आप अपना पूरा दिन लाचुंग नदी के किनारे बिता सकते हैं पर आपको समय निकाल कर एक दिन के लिए युमथांग घाटी ज़रूर जाना चाहिए। यह घाटी लाचुंग से सिर्फ 2 घंटे की दूरी पर है और और यहाँ अनेक प्रकार के फूल देखने को मिलेंगे। आप यहाँ कई खूबसूरत झरनों का भी आनंद ले सकते हैं। आपको युमेसम्दोंग या जीरो पॉइंट पर भी ज़रूर जाना चाहिए जो सीमा के पास की आखिरी रोड है जहाँ मोटर गाड़ी जा सकती है।
लाचुंग तक कैसे पहुँचे?
लाचुंग के सबसे करीब गंगटोक का पक्योंग एयरपोर्ट है जो वहाँ से 100 कि.मी. की दूरी पर है। गंगटोक से लाचुंग के लिए आपको कैब मिल जाएगी।
सिक्किम घूमने जाएँ तो इन टॉप 10 जगहों को घूमें बिना ना आएँ!
3. चेरापूंजी

सबसे ज्यादा बारिश के लिए मशहूर चेरापूंजी हम सभी को एक बार ज़रूर जाना चाहिए। इस जगह पर देश के कई सबसे लम्बे, ऊँचे और बड़े झरने हैं। चेरापूंजी जाईये और अपनी ज़िन्दगी के सबसे खूबसूरत झरनों का आनंद लीजिये।
यहाँ ज़रूर जाएँ
नोह्कालिकई फॉल्स मेघालय का सबसे लंबा झरना है। इसके अलावा आप रेनबो वॉटरफॉल, सेवेन सिस्टर वॉटरफॉल और क्यन्रेम वॉटरफॉल ज़रूर जाएँ। यहाँ से पास ही एक गाँव है नोंग्रियत जहाँ आपको डबल डेकर रूट ब्रिज देखने को मिलेगा।
चेरापूंजी तक कैसे पहुँचे?
चेरापूंजी पहुँचने के लिए सबसे करीबी एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन गुवाहाटी में है। वहाँ से आपको चेरापूंजी तक पहुँचने के लिए बस या कैब मिल जाएगी और आपको पहुँचने में 4 घंटे लगेंगे।
4. इम्फाल

मणिपुर की घाटियों में एक जन्नत छिपी है जो हरे-नीले पहाड़ों से घिरी है, जहाँ आस-पास खुले हरे भरे मैदान हैं और वहाँ की ऐतिहासिक इमारतें उसमें एक अलग रंग भरती है। इस जन्नत का नाम इम्फाल है। अगर आप उत्तर भारत घूमने की सोच रहे हैं तो आपको सबसे पहले इम्फाल जाना चाहिए।
यहाँ ज़रूर जाएँ
कंगला फोर्ट जाकर वहाँ की संस्कृति, इतिहास और सुन्दरता का लुत्फ़ ज़रूर उठाएँ। भारत के इकलौते महिलाओं द्वारा चलाए जाने वाले बाज़ार इमा केइथेल ज़रूर जाएँ और लोकतक झील में नौका भ्रमण ज़रूर करें। मणिपुर का खाना भी बहुत ज़ायकेदार है।
इम्फाल तक कैसे पहुँचे?
इम्फाल पहुँचने के लिए आप सीधे हवाई यात्रा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- इस आदमी ने अकेले लगाया है मणिपुर में फैला ये 300 एकड़ का जंगल!
5. गंगटोक

अगर आप थोड़ी अलग जगह जाना चाहते हैं जहाँ ज्यादा भीड़ ना हो, ना ज्यादा दुकानें और ना खाने के लिए ज्यादा विकल्प, तो गंगटोक आपके लिए एक बेहतरीन जगह साबित हो सकती है। इन सब चीज़ों के नहीं होने बावजूद भी आप तिब्बत की संस्कृति को यहाँ बहुत करीब से देख पाते हैं। आप यहाँ मोनास्ट्री में जाकर अपना समय बिता सकते हैं या फिर कंचनजंगा के खूबसूरत नज़ारों के बीच आप रिलैक्स कर सकते हैं।
यहाँ ज़रूर जाएँ
शहर का असली अनुभव लेने के लिए रोपवे पर ज़रूर जाएँ। रुम्टेक, फोदोंग, और लिंग्दुम मोनास्ट्री ज़रूर जाएँ। बंज्खारी फॉल्स यहाँ की सबसे प्रसिद्ध जगह है। अगर आपको अपने लिए ठंड के कपड़े और घर वालों के लिए तोहफ़े देखने हैं तो आपको न्यू मार्केट और एम जी मार्केट ज़रूर जाना चाहिए। इस मार्केट में आपको उत्तर भारत की मशहूर चाय भी मिलेगी।
गंगटोक तक कैसे पहुँचे?
आप सीधे गंगटोक के पक्योंग एयरपोर्ट के लिए हवाई यात्रा कर सकते हैं।
ये उत्तर पूर्व के वो नगीने हैं जिन्हें आपको ज़रूर देखना चाहिए। तो अगली बार हिमाचल का प्लान बनाने से पहले इस लिस्ट पर एक बार नज़र ज़रूर मार लें!
क्या आप इनमें से किसी जगह पर घूमकर आएँ हैं। यहाँ क्लिक करें और अपना अनुभव Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटें।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें
Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।