भारत के ये 11 अनोखे ट्रैवेल ब्लॉगर्स आप पर भी घुमक्कड़ी का सुरूर बिखेर देंगे

Tripoto
Photo of भारत के ये 11 अनोखे ट्रैवेल ब्लॉगर्स आप पर भी घुमक्कड़ी का सुरूर बिखेर देंगे by Rishabh Dev

पहले और आज के दिनों की जिंदगी में एक फर्क आ गया है। हमारे हाथ में एक स्मार्टफोन रहता है और हमारी उंगलियाँ उसी पर चलती रही हैं। ऐसा लगता है कि मोबाइल बिना अब जिंदगी अधूरी है। चाहे हम काम कर रहे हों, लैपटाॅप चला रहे हों, डिनर के लिए दोस्त का इंतजार कर रहे हों, स्माटफोन हमेशा हमारे हाथ में ही होता है। इसकी वजह है सोशल मीडिया। हम फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कुछ न कुछ देखते ही रहते हैं। ये हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। इसी सोशल मीडिया पर घुमक्कड़ी की नई-नई जगहों के बारे में जानते हैं। जब हम सोशल मीडिया पर किसी ट्रैवल ब्लाॅगर्स की फोटो या वीडियो देखते हो तो हमारा घुमक्कड़ी का कीड़ा जाग जाता है। उन ब्लाॅगर्स की फोटो से उस डेस्टिनेशन पर जाने का प्लान बनाने लग जाते हैं।

इंस्टाग्राम पर ट्रैवल ब्लाॅगर्स की भरमार है लेकिन कुछ ब्लाॅगर्स बेहद शानदार काम कर रहे हैं। जिनकी फीड आपको बेहद पसंद आएगी। उनकी घुमक्क्ड़ी के किस्से इंस्टाग्राम पर मिल जाएंगे। इसके लिए हमने अपने फेवरेट इंस्टाग्राम ब्लाॅगर्स की लिस्ट बनाई है ताकि आप उनकी फीड से नई जगहों के बारे में जान सकें और अपने ट्रिप की प्लानिंग कर सकें।

स्वाति जैन

पूरी तरह से एक ट्रेवल ब्लाॅगर। स्वाति ने 8 साल तक पब्लिक रिलेशन कंपनी में काम करने के बाद नौकरी को छोड़ दिया और निकल पड़ीं पूरी दुनिया घूमने। पिछले दो सालों में उनको घुमक्कड़ी को देखकर 30 हजार से ज्यादा लोगों ने उनको फाॅलो किया है। जहाँ उन्होंने अपनी 20 राज्यों के 135 से ज्यादा शहरों की घुमक्कड़ी को दिखाया है। अगर आप किसी भी जगह ही सही और विश्वनीय चाहते हैं, अगर आप ऑफबीट डेस्टिनेशंस की तलाश में हैं आपको स्वाति को जरूर फाॅलो करना चाहिए।

इंस्टाग्राम फीड देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

स्वाति की जांस्कर वैली की रोड ट्रिप के बारे में यहाँ पढ़ें।

चारवी और जेमाइन शाह

अगर आप घुमक्कड़ी के टिप्स, यात्राओं में इस्तेमाल होने वाली चीजों के बारे में और खूबसूरत ट्रैवल फोटोज के लिए आपको चारवी और जेमाइन शाह के इंस्टाग्राम पर आना आना। इनकी इंस्टाग्राम फीड पर आपको साउथ ईस्ट देशों से लेकर भारतीय शहरों तक सब कुछ यहाँ हैं। आप एक बार इनके इंस्टाग्राम पर जरूर जाना चाहिए। वो ये फीड बहुत पंसद आएगी।

इंस्टाग्राम फीड देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

जोधपुर में वो एक खूबसूरत जगह पर ठहरे। उस जगह के बारे में उनके अनुभव को यहाँ पढ़े।

मोहित बहल

आप एक बार मोहित के इंस्टाग्राम पर नजर डालेंगे और यकीन मानिए इस आदमी से आपको प्यार हो जाएगा। मोहित एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर और लेखक हैं। मोहित इंस्टाग्राम पर खूबसूरत और शानदार फोटोज से अपनी घुमक्कड़ी की दिलचस्प कहानियों को बतातो हैं। 2011 में पूरी तरह से टैवल ब्लाॅगर बनने के बाद उन्होंने उन्होंने कई दूर-दूर की घुमक्कड़ी की। उनको सोलो ट्रेवल करना बहुत पसंद हैं और कहते हैं कि पहाड़ में उनका दिल बसता है।

इंस्टाग्राम फीड देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

उनकी पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक के बारे में यहाँ पढ़ें।

स्तुति अशोक गुप्ता

खूबसूरती, दिलचस्प, प्रेरणादायी और मनमोहक- ये कुछ ऐसे शब्द हैं जो स्तुति की सोशल मीडिया पर सक्रियता के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। यकीन मानिए उनकी इंस्टाग्राम फीड आपका दिल छू लेगी। उनकी शानदार और कलरफुल फीड आपको बहुत पसंद आएगी। जिनको देखकर आप तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। अगर आप पूरी दुनिया की दिल की आंखों से देखना चाहते हैं तो स्तुति को इंस्टाग्राम पर फाॅलो कर लीजिए।

इंस्टाग्राम फीड देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

कैसे स्तुति ने 22 साल की उम्र में अपना हॉस्टल शुरू किया? यहाँ पढ़ें।

निकिता बुटालिया

कलरफुल फोटोज, शानदार कैप्शन और कहानी बताने की शैली, ये सब देखकर आप निकिता बुटालिया को इंस्टाग्राम पर फाॅलो करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। ये ट्रेवल ब्लाॅगर दुनिया भर में यात्रा करके आपके लिए बेहतरीन कहानियाँ लाती है। शायद यहीं वजह है कि काफी कम वक्त में ये बड़ी ट्रेवल ब्लाॅगर बन गईं।

इंस्टाग्राम फीड देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

आपको पता है वो अपनी ट्रिप के लिए फंड कैसे जुटाती हैं? यहाँ पढ़ें।

विशाखा तलरेजा

घुमक्कड़ी और एक लाइफस्टाल लेखिका अब एक ब्लाॅगर बन गई है। दोनों ही चीजें विशाखा तलरेजा बखूबी करती हैं। ब्लाॅग संभालने के अलावा वो अपने बेटे का भी ख्याल रखती हैं। आज के वक्त में विशाखा तलरेजा नारी शक्ति का एक शानदार उदाहरण हैं। अपने बच्चे के साथ दुुनिया को कैसे घूमें? घूमते हुए इतनी सारी चीजों को कैसे मैनेज करते हैं? ये जानने के लिए आपको विशाखा को फाॅलो करना चाहिए।

इंस्टाग्राम फीड देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

राजस्थान में एक शानदार जगह पर उनके ठहरने के अनुभव के बारे में यहाँ पढ़े।

आस्था माहेश्वरी

खूबसूरत फोटोज, उस फोटोज और जगह के बारे में लंबा कैप्शन, मन मोहने वानी कहानियाँ, अगर आपको इंस्टाग्राम पर ऐसा कुछ देखना पसंद है तो आस्था माहेश्वरी वो काम बहुत अच्छे से कर रही हैं। फाइनेंस एक्जुक्येटिवस से फुल टाइम ट्रेवलर बनी आस्था पूरी दुनिया घूम रही हैं। वो अपनी घुमक्कड़ी से दूसरों को इंस्पाॅयर कर रही हैं। अगर आपको घूमना पसंद है तो फिर आस्था माहेश्वरी की खूबसूरती दुनिया में आइ जाइए और उनको फाॅलो कीजिए।

इंस्टाग्राम फीड देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

भारत के बेस्ट हिप्पी डेस्टिनेशंस की लिस्ट यहाँ देखें।

प्रगति सिद्धांति

बेसल और स्विट्जरलैंड में बसी प्रगति सिद्धानती कई सालों से एक ट्रेवल और लाइफस्टाइल ब्लाॅगर हैं। उसकी फोटोज और कहानियाँ को देखकर आपको समझ आ जाएगा कि वो एक अनुभवी घुमक्कड़ हैं। जैसा एक ट्रेवलर की इंस्टाग्राम फीड होती है वैसा प्रगति की इंस्टा फीड पर दिखाई देता है। दिल छू जाने वाली फोटोज और उस जगह के बारे में एक शानदार कैप्शन बताता है कि वो एक परफेक्ट ट्रेवलर हैं। अगर आप को विदेश घूमना हैं प्रगति को जरूर फाॅलो करें।

इंस्टाग्राम फीड देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

प्राग जाने के लिए प्रगति की टिप्स के बारे में यहाँ पढ़ें।

विजयकृति और परेश

इंस्टाग्राम पर डबलेट डायरी के नाम से पहचान वाले विजयकृति और परेश एक साइंटिस्ट कपल हैं। जो घुमक्कड़ी और फोटोग्राफी के अपने जुनून के साथ 9 से 5 वाली नौकरी भी करते हैं। अगर आप भी काम करते हुए घूमना चाहते हैं तो आपको ये ट्रेवल ब्लाॅगर आपको जरूर पसंद आएगा। इनके इंस्टा पर बेहतरीन फोटोज, ऑफबीट डेस्टिनेशंस दिखाई देंगे और जिस तरह से अपने सफर के बारे में बताते हैं वो आपकी यात्रा की प्लानिग के लिए काफी मददगार साबित होगा।

इंस्टाग्राम फीड देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

उनकी हम्पी यात्रा के बारे में यहाँ पढ़ें।

चंदानी ए.

चंदानी एक फुल टाइम ट्रैवलर हैं और वो पूरे यूरोप की यात्रा कर चुकी हैं। उनकी बकेट लिस्ट में 75 देश हैं जिनमें वो 27 पहले ही कर चुकी हैं। ये कि किसी उपलब्धि से कम नहीं है। चंदानी की घुमक्कड़ी किसी को भी इंस्पाॅयर कर सकती हैं। यूरोप को कैसे घूमा जाए, क्या घूमा जाए? ये आपको चंदानी की इंस्टा हैंडल देखकर समझ आ जाएगा। दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों पर यात्रा करने वाली चंदानी के इंस्टा को जरूर फाॅलो करें।

इंस्टाग्राम फीड देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

ग्रीस ट्रिप के बारे में यहाँ पढ़ें।

अदिति और दीपक

एक और ट्रेवल कपल, जिन्होंने घुमक्कड़ी को अपना साथी बना लिया। अदिति और दीपक दोनों एक साथ घुमक्कड़ी करते हैं और अब तक 11 देश घूम चुके हैं। उन्हें घूमते हुए कितना मजा आता है ये आप उनके इंस्टाग्राम फीड पर जाकर देख सकते हैं। उनके नजरिए से इन जगहों को देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। ये कपल घूमते हुए कितना पाॅजिटिव और खुश रहते हैं ये आप उनके इंस्टाग्राम पर जाकर देख सकते हैं।

इंस्टाग्राम फीड देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

भूटान ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हों? भूटान में 7-8 दिन की यात्रा की पूरी प्लानिंग के बारे में यहाँ जानें।

क्या आप भी आपका बैग पैक करने का मन नहीं कर रहा है? हमें अपने फेवरेट ट्रैवल ब्लाॅगर के बारे में कमेंट बाॅक्स में बताएँ।

क्या आपने अभी तक कोई यात्रा की है? अपने सफर का अनुभव लिखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads