
गुजरात को भारत के प्रमुख राज्यों में से एक माना जाता है।भारत के पश्चिम में स्थित गुजरात एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है जोकि की अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए जानी जाती है।पर्यटन की दृष्टि से भी यह राज्य काफी लोकप्रिय है जहां लाखों पर्यटक हर वर्ष यहां के कुछ विश्व प्रसिद्ध स्थलों के भ्रमण के लिए आते है। यहां स्थित रन ऑफ कच्छ,सोमनाथ मंदिर,स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, द्वारका, जूनागढ़, गिर नेशनल पार्क आदि ऐसे स्थान है जहां न सिर्फ देशी बल्कि विदेशी पर्यटकों का भी तांता लगा रहता है।पर इसके अलावा भी आप गुजरात में बहुत कुछ देख सकते है। आज हम आपको गुजरात के एक हिल्स स्टेशन के बारे में बताएंगे जिसे देख कर आप शिमला मनाली भी भूल जाएंगे।जी हां हम बात कर रहे है विल्सन हिल्स के बारे में जोकि गुजरात की खूबसूरती का एक छुपा हुआ नगीना है।तो आइए जानते है इस खूबसूरत सी जगह के बारे में।

विल्सन हिल्स
विल्सन हिल्स गुजरात के शहर सूरत से 123 किमी और वलसाड से लगभग 48 किमी की दूरी पर स्थित है। विल्सन हिल्स का निर्माण कार्य लार्ड विल्सन और धरमपुर के अंतिम राजा विजय देवजी ने आरम्भ किया था। लार्ड विल्सन मुंबई के गवर्नर थे और उन्ही की याद में इस हिल्स का नाम रखा गया है। खूबसूरत पहाड़ और घुमावदार रास्ते इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते है।इसकी ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 2,500 फीट है।पंगरबारी वन्यजीव अभयारण्य के पास स्थित होने के कारण यहां गर्मियों के दौरान भी मौसम काफी सुखद होता है। यहां स्थित घुमावदार रास्ते,हरियाली से भरे पहाड़ियां, झरने और बरसात के मौसम में कोहरा यकीनन आपका मन मोह लेगा।

विल्सन हिल्स में घूमने की जगहें
वैसे तो यह पूरी वैली ही बेहद खूबसूरत है जहां आकर आपको एक अलग सा अनुभव होगा यहां के शांत माहौल में आप घंटो अपना समय व्यतीत कर सकते है।विल्सन हिल्स की कुछ जगहें है जिन्हे आप देख सकते है।
ओजोन घाटी
विल्सन हिल्स की ओजोन घाटी एक व्यू प्वाइंट है।अगर आपको प्रकृति को एकदम करीब से देखना है तो यह जगह एकदम परफेक्ट है यहां से आपको घाटी के सुंदर नजारे देखने को मिलेंगे जिसे देखने के बाद नैनीताल भी भूल जाएंगे।चारो तरफ फैली हरियाली आपके आंखो को ही नही बल्कि आपके मन को भी ठंडक पहुंचाएगी।

बिलपुड़ी ट्विन वॉटरफॉल
विल्सन हिल्स में स्थित बिलपुड़ी ट्विन वॉटरफॉल यहां की एक छुपा रुस्तम खजाना है जिसके बारे में कम लोग ही जानते है।इस वाटरफॉल की असली खूबसूरती देखनी है तो आपको यहां मानसून में आना चाहिए।इस दौरान वॉटफॉल की खूबसूरती और निखर कर सामने आती है।इस वाटरफॉल के आस पास का माहौल भी बेहद सुखद है।घने जंगल में होने के कारण यहां चारों ओर आपको हरियाली देखने को मिलेगी ।

लेडी विल्सन म्यूजियम
जैसा की नाम से ही पता चलता है यह एक म्यूजियम है जहां पर आप प्राचीन चीजों को देख और उसके बारे में जान सकते है।विल्सन हिल्स का नाम लॉर्ड विल्सन के नाम पर रखा गया है जोकि उस समय मुंबई के गवर्नर थे।लॉर्ड विल्सन और यहां का इतिहास जानने के लिए आप इस म्यूजियम में जा सकते है।

बरुमल शिव मंदिर
भगवान शिव का यह एक प्राचीन मंदिर है जोकि विल्सन हिल्स और धरमपुर को जोड़ने वाली सड़क के किनारे स्थित है।यहां के स्थानीय लोगों का इनके प्रति अपार आस्था है और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह एक आकर्षण का केंद्र है।

सनसेट प्वाइंट
विल्सन हिल्स की खूबसूरत पहाड़ियों से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा काफी आकर्षक दिखाई देता है।इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए आपको सुबह जल्दी यहां पहुंचना होगा और सूर्यास्त के समय भी आप यहां का खूबसूरत नजारा देख सकते है।
विल्सन हिल्स जाने का सही समय
वैसे तो पहाड़ों पर गर्मियों में जाना ही अच्छा माना जाता है या फिर सर्दी में जब वहां बर्फ होती है लेकिन विल्सन हिल्स जाने का सबसे अच्छा समय मानसून का माना जाता है।इस समय आपको यहां फाग यानी कोहरा देखने को मिलता है और उस समय आप प्रकृति की हरियाली और सुहाने मौसम का भरपूर आनंद ले सकते है।आप चाहे तो साल के किसी भी समय यहां आ सकते है।
कैसे पहुंचें
हवाई मार्ग
अगर आप हवाई मार्ग से यहां जाना चाहते है तो आपको सबसे पहले सूरत हवाई अड्डा पहुंचना होगा (STV) जो की 99 किलोमीटर दूर है। इसके बाद नेशनल हाईवे 48 के साथ ड्राइव करके या बसों के माध्यम से विल्सन हिल पहुँच सकते है।
सड़क मार्ग
सड़क मार्ग से यात्रा करने के लिए NH 48 और बाद में स्टेट हाईवे GJ SH 181 के रास्ते वलसाड शहर जाना है जो की GJ SH 181 से 54 किलोमीटर दूर है।इसके अलावा धरमपुर शहर GJ SH 181 से 25 किलोमटर दूर है। आप इस रास्ते भी विल्सन हिल्स जा सकते है।
कैसा लगा आपको यह आर्टिकल हमे कमेंट में जरुर बताए।
क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें। जल्द ही शुरू होगी हेलीकॉप्टर सुविधा