ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब झीलें,जो आपको आश्चर्य में डाल देंगी

Tripoto
31st May 2023
Photo of ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब झीलें,जो आपको आश्चर्य में डाल देंगी by Priya Yadav


    ये हमारी प्रकृति अद्भुत नजारों से भरी पड़ी है,जिसमे खूबसूरत पहाड़,नदिया झरने,झील और रेगिस्तान आदि देखने को मिलता है।  जिसे देखते ही एक अलग सा सुकून मिलता है और कई बार इसे देख कर हम आश्चर्य में भी पड़ जाते है कि भला ऐसा कैसे हो सकता है पर प्रकृति तो प्रकृति है जो कभी तो हमे अपना कोमल रूप दिखती तो कभी अपना विकराल रूप। आज हम आपको प्रकृति के कुछ ऐसे ही अजीबो गरीब झीलों के बारे में बताएंगे जिसके बारे में जान कर आपकी सांसे थम जाएंगी।जिसे सुन कर आप यही कहेंगे की ये प्रकृति है कुछ भी कर सकती है।तो आइए जानते है कुछ ऐसे ही झीलों के विषय में।

दुनियाभर के कुछ अजीबोगरीब झीलें

1. नैट्रॉन झील,तंजानिया

यह झील अपनी अत्यधिक उच्च क्षारीय सामग्री और 60 डिग्री सेल्सियस (140 डिग्री फ़ारेनहाइट) तापमान के लिए जानी जाती है।इस झील का अत्यधिक तापमान और इसके क्षारीय पानी के कारण ही इस में कोई भी जीवित प्राणी प्रवेश नहीं कर सकता। क्योंकि इसके क्षारीय पानी में प्रवेश करते ही किसी भी प्राणी या जानवर का शरीर भयानक कैल्सीफाइड मूर्तियों में बदल सकता हैं।इस झील को मौत के झील के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि ये किसी भी जीवित प्राणी को मृत कर देती है।

Photo of ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब झीलें,जो आपको आश्चर्य में डाल देंगी by Priya Yadav

2.न्योस झील,कैमरून

इस झील को 1986 में हुई एक विनाशकारी घटना के  लिए जाना जाता है।ऐसा माना जाता है कि 1986 से पहले ये झील स्थानीय लोगो के लिए एक साधारण सी झील थी।लेकिन 21 अगस्त को झील के पास रहने वाले किसानों ने कुछ गड़गड़ाहट सुनी,और एक बड़ा बादल देखा जो वहां के लोगो के लिए मौत का बादल बन गया। दरासल वो बादल नही बल्कि झील से बड़ी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड का रिसाव था जो बादल जैसा दिख रहा था।जिससे आसपास के गांवों में 1,700 से अधिक लोगों और हजारों जानवरों का दम घुट गया।इस घटना ने झील को उथला और जंग के रंग का
बना दिया।अपनी ज्वालामुखी गतिविधियों के कारण ही यह एक खतरनाक झील के रूप में बदल गई।

Photo of ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब झीलें,जो आपको आश्चर्य में डाल देंगी by Priya Yadav

3. हॉर्सशू लेक ,कैलिफोर्निया, यूएसए

ज्वालामुखी क्रेटर के भीतर स्थित यह झील एक बहुत ही विनस्कारी और रहस्यमयी झील है।ऐसा माना जाता है कि इस झील से कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन होता है।वैज्ञानिकों द्वारा पता लगाने पर पाया गया कि यहां की मिट्टी में कार्बन डाइऑक्साइड की उच्च सांद्रता है,जिसके कारण कभी कभी यहां गैस की उच्चता इतनी बढ़ जाती है कि वो ऑक्सीजन को विस्थापित कर देता है, जिससे आसपास के क्षेत्र में पेड़ों और जानवरों की मौत हो जाती है।

Photo of ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब झीलें,जो आपको आश्चर्य में डाल देंगी by Priya Yadav

4. कराची झील ,रूस

यह झील सोवियत काल के दौरान किए गए परमाणु परीक्षण के फेंके गए वेस्ट डंपिंग का परिणाम है।यह झील पृथ्वी की सबसे अधिक प्रदूषित झील मानी जाती है।जिसका कारण है इस झील के पानी द्वारा निकलने वाली रेडियोधर्मी निकाय।इस झील का तीव्र विकिरण इतना खतरनाक है की झील के पास कुछ मिनटों के लिए खड़ा होना भी आपके लिए घातक हो सकता है।

Photo of ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब झीलें,जो आपको आश्चर्य में डाल देंगी by Priya Yadav

5. रूपकुंड झील ,भारत

हिमालय में बसे रूपकुंड झील को कंकाल झील के रूप में भी जाना जाता है।जिसका कारण है झील के तल में पाए जाने वाले मानव कंकाल की हड्डियां जो न जाने कितने हजारों वर्ष पुराने है।ये कंकाल इस झील में कहां से आए हैं इसका पता आज तक कोई नही लगा पाया है।झील के आस पास के सुंदर नजरो के कारण यह पर्यटकों के आकषर्ण का केंद्र रहता है।

Photo of ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब झीलें,जो आपको आश्चर्य में डाल देंगी by Priya Yadav

6. लेक मिशिगन ट्राएंगल ,यूएसए

यह एक साधारण झील ही है और इसकी कोई खास विशेषता नही है।यह झील लेक मिशिगन ट्राएंगल ग्रेट लेक्स क्षेत्र का एक हिस्सा है ,जहां से कई सारे जहाजों की गायब होने की घटना सामने आई है और अभी तक इसके कारणों का भी कुछ पता नहीं चल सका है।इन्ही घटनाओं की रहस्यमय प्रकृति ने अलौकिकता की उपस्थिति सहित विभिन्न सिद्धांतों और किंवदंतियों को जन्म दिया है।

7. लगुना रंगाडा ,बोलीविया

यह झील आपने विशिष्ट लाल रंग के लिए जानी जाती है।उसका यह लाल रंग झील में उपस्थित अत्यधिक मात्रा में पाया जाने वाले खनिज समाग्रियो और झील में मौजूद लाल शैवालो के कारण है।जिसके कारण यह झील काफी भयानक रूप में परिवर्तित हो गई है।दूसरी ओर यह झील राजहंस के बड़े झुंडों के घरों के लिए भी जानी जाती है जोकि एक वातावरण को दूसरे वातावरण से जोड़ती है।

Photo of ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब झीलें,जो आपको आश्चर्य में डाल देंगी by Priya Yadav

8. स्पॉटेड लेक,कनाडा

यह झील सर्दियों के दौरान तो एक आम झील की तरह ही प्रतीत होती है लेकिन गर्मियों में इस झील से जब पानी वाष्पित होने लगता है तो इसमें विभिन्न रंगों के खनिज युक्त पदार्थ छुटने लगते है जोकि किसी धब्बे जैसे प्रतीत होते है।ये धब्बे इसे एक विशाल पोल्का-डॉट पैटर्न जैसा बनाते हैं,इसी कारण इसे स्पॉटेड लेक के नाम से जाना जाता है।ओकनगन राष्ट्र के स्वदेशी लोगों इस झील को एक पवित्र स्थान मानते है ,उनका मानना है कि इस प्रत्येक अलग-अलग मंडलियों में अलग-अलग उपचार और औषधीय गुण थे।

Photo of ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब झीलें,जो आपको आश्चर्य में डाल देंगी by Priya Yadav

9.जेलिफ़िश लेक,पलाऊ

जेलीफिश जोकि समुंद्र में पाया जाने वाला एक जीव है।आपको जान कर हैरानी होगी कि यह दुनिया की इकलौती झील है जहां आप लाखों जेलीफिश एक ही जगह पर एक साथ देख सकते है।इन अनोखे प्राणियों के बीच तैराकी का अनुभव लेने के लिए यहां लाखो पर्यटक आते है।

Photo of ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब झीलें,जो आपको आश्चर्य में डाल देंगी by Priya Yadav

10.उबलती झील,डोमिनिका

उजाड़ घाटी में स्थित यह झील दुनिया की दूसरी सबसे गर्म पानी की झील है।यह झील अपने अत्यधिक उच्च ताप के कारण सदैव गर्म रहती है और झील का पानी वाष्प में लिपटा रहता है जिसके कारण यह उबालती हुई प्रतीत होती है।

Photo of ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब झीलें,जो आपको आश्चर्य में डाल देंगी by Priya Yadav

11. अब्राहम झील,कनाडा

इस झील की सबसे खास बात यह है कि सर्दियों के दौरान
यह झील पूरी तरह से जम जाती है।लेकिन इन जमे हुए बर्फ में मिथेन के बुलबुले फस जाते है जोकि जमे हुए झील को एक खूबसूरत और आकर्षक रूप प्रदान करते है।

Photo of ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब झीलें,जो आपको आश्चर्य में डाल देंगी by Priya Yadav

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल हमे कमेंट में जरुर बताए।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Further Reads