विदेश घूमना है वो भी बिना वीज़ा ?

Tripoto
Photo of विदेश घूमना है वो भी बिना वीज़ा ? by Ankit Kumar

काफ़ी वर्षों से घूमने के कारण भारत की अधिकतम जगह तो मैं देख चुका था। और फ़िर अधिकतम देशी-विदेशी सिनेमा देखने का आदतन मैं, विदेश घूमने की इच्छा मेरे मन में घर कर गई थी। मूवीज़ और सीरीज़ में कई बार नई-नई जगह देखता और उसकी ख़ूबसूरती देखता। ये सब देख बचपन से ही दिल में एक नई इच्छा उत्पन्न हो गई कि विदेश भी घूमना है।

विदेश जाने का मन तो बना लिया पर विदेश जाना मूवी में जितना आसान दिखाया और बताया जाता है उतना था नहीं। पहले पासपोर्ट बनवाओ फ़िर जिस देश की यात्रा करनी है वहाॅं के लिए वीज़ा लो और भी कई तरह के झंझट। इन समस्या से तो ख़ैर बचना आसान नहीं पर जो मेरे साथ हुआ वो आप के साथ न हो इसके लिए मैं कुछ ऐसे देशों के बारे में बताऊँगा जहाॅं पर भारतीयों का वीज़ा नहीं लगता है।

Photo of विदेश घूमना है वो भी बिना वीज़ा ? by Ankit Kumar

1. फिजी

किसी आइलैंड या ओशन् घूमने का मन है तो आप बिना वीज़ा 120 दिन मलेशिया में स्थित ‘फिजी’ घूम सकते हैं। घूमने आए लोग यहाँ पर सैंडी वाइट बीच घूमा करते हैं। बीच है और स्कूबा डायविंग न हो, तो ऐसा हो ही नहीं सकता।

Photo of विदेश घूमना है वो भी बिना वीज़ा ? by Ankit Kumar

2. भूटान

भारत का ऐसा पड़ोसी देश जो पूर्वी हिमालय की तरफ़ स्थित है और दक्षिणी एशिया का दूसरा सबसे कम जनसंख्या वाला देश है। यहाँ पर 14 दिन आप बिना वीज़ा रह सकते हैं और साथ में यहाँ पर एडवेंचर के लिए ट्रैकिंग, हाईकिंग कर सकते हैं। झोमोल्हारी बेस कैम्प ट्रेक, मसागंग ट्रेक और स्नोमैन ट्रेक, पर्यटकों के बीच यहाँ की बहुत ज़्यादा प्रचलित जगह हैं।

Photo of विदेश घूमना है वो भी बिना वीज़ा ? by Ankit Kumar

3. इंडोनेशिया

दक्षिण-पूर्व एशिया का एक ऐसा आइलैंड जो दुनिया का सबसे बड़ा आइलैंड है! इसके बारे में मूवी/सिरीज़ में बहुत सुना होगा और बहुत से लोगों ने कभी न कभी जाने का भी सोचा होगा। यहाँ पर एक भारतीय बिना वीज़ा के पूरे 30 दिन रह सकता है। यहाँ के टूरिज्म की बात करे तो यह अपनी संस्कृति और प्राकृतिक वातावरण के चलते यहाॅं का मुख्य आकर्षण हैं। आइलैंड होने के कारण यहाँ पर बीच की कोई कमी नहीं है और साथ ही साथ यहाँ का मौसम पल-पल में बदलता रहता है जो बहुत ही ज़्यादा ख़ूबसूरत है।

Photo of विदेश घूमना है वो भी बिना वीज़ा ? by Ankit Kumar

4. डोनिमिका

आईपीएल देखने वाले दर्शक ज़रूर जानते होंगे भारत के वेस्ट इंडीज़ से कितने घनिष्ट सम्बन्ध हैं जो कि सिर्फ़ क्रिकेट तक ही सीमित नहीं है। डोनिमिका वेस्ट इंडीज़ में एक ऐसा आइलैंड, जहाँ पर पूरे 180 दिन के लिए बिना वीज़ा कोई भी भारतीय रह सकता है। यहाँ पर कोई भी टूरिस्ट वर्षा वन, पहाड़ों, ताज़ी नदी, झरने, बीच, हॉट स्प्रिंग और डाइविंग स्पॉट के मज़े ले सकते हैं। विश्व में टूरिज्म के लिए काफ़ी प्रचलित स्थान है।

Photo of विदेश घूमना है वो भी बिना वीज़ा ? by Ankit Kumar

5. क़तर

एक ऐसा पश्चिमी एशिया का देश जहाँ पर 30 दिन के लिए किसी भी भारतीय को बिना वीज़ा के रहने और घूमने का मौक़ा मिलता है। अगर असलियत में मुस्लिम संस्कृति को जानना और समझना है तो वहाँ जा कर क़तर के म्यूज़ियम में समझा जा सकता है।

Photo of विदेश घूमना है वो भी बिना वीज़ा ? by Ankit Kumar

6. नेपाल

भारत के आस पड़ोस में काफ़ी सारे देश हैं, उनमें से ही नेपाल एक ऐसा देश है जहाॅं पर आप बिना वीज़ा जा सकते हैं। नेपाल हिमालय से लगा हुआ एक बहुत ही ख़ूबसूरत देश है, जहाँ पर कम से कम बजट में काफ़ी ज़्यादा एक्स्प्लोर किया जा सकता है। वहाँ पर स्काई डाइविंग, ट्रैकिंग, ज़िप फ्लाइंग जैसी एडवेंचरस चीज़ों का मज़ा लिया जा सकता है।

क्या आपने कभी इन जगहों की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Further Reads