उत्तराखंड के 5 खूबसूरत लेकिन अनछुए ट्रेक जिनका आपने नाम भी नहीं सुना होगा

Tripoto
Photo of उत्तराखंड के 5 खूबसूरत लेकिन अनछुए ट्रेक जिनका आपने नाम भी नहीं सुना होगा by Rishabh Dev

पहाड़ों में जाना सुकून होता है। जब पहली बार पहाड़ की चोटी को देखते हैं तो वहाँ पहुँचने का ख्याल में जेहन में आता है। कहते हैं कि हिमालय की चोटियों में जो बात है वो कहीं और नहीं है। ठंडी और बर्फीली चोटी पर हम धीरे-धीरे पहुँचते हैं। आसपास का नजारा हमें आगे बढ़ने की हिम्मत देता रहता है। जब हम पहाड़ की सबसे ऊँची चोटी पर पहुँच जाते हैं। फिर हम वहाँ से खूबसूरत और मन मोहने वाला नजारा देखते हैं। पता नहीं ट्रेकिंग में क्या जादू होता है कि वो हमारी सारी थकान को मिटा देता है। मगर अब इन पहाड़ों में भीड़ बढ़ने लगी है ऐसे में जान-माने ट्रेक को करने में सुकून कम और भीड़ ज्यादा मिलेगी। ऐसे में अब जरूरत ही उन चोटियों की ट्रेकिंग करना, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है।

Photo of उत्तराखंड के 5 खूबसूरत लेकिन अनछुए ट्रेक जिनका आपने नाम भी नहीं सुना होगा 1/2 by Rishabh Dev

उत्तराखंड भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। जहाँ पूरे साल लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। इसी खूबसूरत राज्य में कुछ ऐसे ट्रेक हैं जिनके बारे में आपने जानना तो दूर सुना भी नहीं होगा। उत्तराखंड के ये अनछुए ट्रेक बहुत फेमस नहीं हैं लेकिन यकीन मानिए इनसे खूबसूरत ट्रेक भी नहीं हैं। ये पहाड़ आपका मन मोह लेंगे। यहाँ सिर्फ पहाड़ और हरियाली नहीं है, सुकून है। जिसके लिए हर कोई पहाड़ में आता है। इसलिए अगर आपको रोमांच पंसद है, अगर आपको उन लोगों में से हैं जिनको मौका मिलता है तो वे अपना बैगपैक करके ट्रेकिंग के लिए निकल पड़ते हैं तो आपको उत्तराखंड के ये ऑफबीट ट्रेक जरूर करने चाहिए।

1- निजमुला घाटी ट्रेक

निजमुला वैली उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहाँ पहाड़ और हरियाली तो हैं ही इसके अलावा फूलों की अलग दुनिया है। इसी घाटी में खूबसूरत सप्तकुंड हैं। यहाँ तक पहुँचने के लिए आपको एशिया के सबसे बड़े और खतरनाक ट्रेक को करना होगा। ये ट्रेक आसान नहीं है लेकिन अगर आप ट्रेकिंग के शौकीन हैं तो ये ट्रेक आपको जरूर करना चाहिए। ये घाटी उत्तराखंड के चमोली जिले के दशोली ब्लाॅक में है। लगभग 26 किमी. लंबे इस ट्रेक में कई खूबसूरत बुग्याल हैं जो आपका मन मोह लेंगे। ये जगह सुकून है और जब आप इस घाटी की सबसे ऊँची जगह पर पहुँचेंगे तो आप यहाँ की खूबसूरती को देखकर सारी थकान भूल जाएंगे। ये तस्वीर आपके जेहन में चिपक जाएगी। लगभग 16,400 फीट की ऊँचाई वाला ये ट्रेक जन्नत से कम नहीं है।

2- मिलम ग्लेशियर ट्रेक

अगर आप ट्रेकिंग के शौकीन हैं तो हो सकता है कि आप इस ट्रेक के बारे में सुना हो। इसके बावजूद ये ट्रेक अभी भी लोगों की नजरों से दूर है। मिलम ग्लेशियर उत्तराखंड के कुमाऊँ का सबसे बड़ा ग्लेशियर है। मिलम गाँव भी हिमालय में सबसे ऊँची जगह पर बसा गाँव है। 28 किमी. लंबा ये ट्रेक आपको उत्तराखंड के सबसे रिमोट इलाकों में ले जाएगा। जिंदगी कितनी कठिन हो सकती है इन जगहों पर आकर आपको समझ आ जाएगा। ये ट्रेक मुनस्यारी से शुरू होता है और मिलम ग्लेशियर पर खत्म होता है। इस ग्लेशियर से आपको खूबसूरत नजारा दिखाई देगा। आप यहाँ से 7070 मीटर ऊँचा त्रिशूल पर्वत और 7151 मीटर ऊँची हरदेओली पर्वत चोटी भी देख सकते हैं। इतना लंबा रास्ता तय करने के बाद मंजिल जब खूबसूरत होती है तो सफर के मायने बदल जाते हैं। ऐसा ही खूबसूरत मिलम ग्लेशियर ट्रेक है। आपको इस ट्रेक को जरूर करना चाहिए।

3- मोनाल ट्रेक

Photo of उत्तराखंड के 5 खूबसूरत लेकिन अनछुए ट्रेक जिनका आपने नाम भी नहीं सुना होगा 2/2 by Rishabh Dev

मोनाल ट्रेक उत्तराखंड के सबसे अनछुए ट्रेक में से एक है। जिसके बारे में लोगों को पता नहीं है लेकिन ये ट्रेक इतना खूबसूरत है कि आपका यहाँ से वापस लौटने का मन नहीं करेगा। ये जगह खूबसूरती का खजाना है। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित मोनाल ट्रेक 12 किमी. लंबा है। इस ट्रेक को दो घुमक्कड़ों ने हाल ही में खोजा है। यहाँ आपको खूबसूरत बुग्याल और पहाड़ों के खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। ये गुमनाम ट्रेक उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल ब्लाॅक में आता है। जो वाण गाँव से शुरू होता है और मोनाल टाॅप पर खत्म होता है। इस घाटी में मोनाल पक्षी बहुत देखने को मिलते हैं इसलिए इस ट्रेक का मोनाल ट्रेक है। 3 से 5 दिन के इस ट्रेक को हर किसी को करना चाहिए। ये ट्रेक बहुत ज्यादा कठिन न होते हुए भी बेहद खूबसूरत है। इस ट्रेक को करने के बाद आपको इस जगह से प्यार हो जाएगा।

4- रूइनसारा लेक ट्रेक

वादियों के बीच जन्नत कैसी होती है? ये हर किसी को रूइनसारा लेक की खूबसूरती को देखने के बाद समझ आएगा। रूइनसनारा ताल उत्तराखंड के गोविंद नेशनल पार्क में है। ये वही गोविंद नेशनल पार्क है जिसके अंदर फेमस हर की दून ट्रेक भी है। हर किसी ने हर की दून का नाम सुना होगा लेकिन रूइनसारा लेक ट्रेक बारे में कम लोगों को जानकारी होगी। ये ट्रेक यहाँ की हरियाली और खूबसूरत फूलों के लिए फेमस है। जब आप लेक के चारों तरफ पहाड़ ही पहाड़ देखेंगे तो आप इस जगह को अपना दिल दे बैठेंगे। आपको एक बार जरूर इस ट्रेक को करना चाहिए।

5- संतोपथ ताल ट्रेक

हिमालय की गोद में कई खूबसूरत नगीने छिपे हुए हैं। उन्हीं नगीनों में से एक है संतोपथ ताल। ये उत्तराखंड के अनछुए ट्रेक में से एक है। ये ताल 14,500 फीट की ऊँचाई पर स्थित है। जो बद्रीनाथ से 28 किमी. की दूरी पर है। यहाँ से आपको चौखंभा, नीलकंठ और बालाकुन जैसी चोटियाँ देखने को मिलेंगी। संतोपथ ट्रेक आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगा। संतोपथ ताल की खूबसूरती तो है ही इसके अलावा ये ट्रेक बेहद खूबसूरत है। कहते हैं न कि जब सफर खूबसूरत हो तो मंजिल अपने आप खूबसूरत हो जाती है. वैसा ही कुछ संतोपथ ताल ट्रेक है. आपको ये ट्रेक जरूर करना चाहिए।

क्या आपने कभी उत्तराखंड का कोई ट्रेक किया है? अपने सफर के अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।

Further Reads