![Photo of ये है हिमाचल प्रदेश के अनकहे राज़ जो बनाते है उसे सबसे ख़ास by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/TripDocument/1620544677_img_20210509_wa0016.jpg)
हिमाचल प्रदेश को भारत के सबसे खूबसूरत राज्यो में से एक माना जाता है।यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता हर किसी को अपना दीवाना बना देती है।यही वजह है कि जब भी छुट्टियो में कही घूमने की बात होती है तो जेहन में सबसे पहला नाम हिमाचल प्रदेश का ही आता है।पर क्या आपको पता इस प्रदेश को रहस्यों की भूमि भी कहा जाता है, यहां पर कुछ नया जानने के लिए बहुत कुछ उपलब्ध है।
Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें
चारों तरफ से बर्फीली घाटियों और हिमालय पर्वत श्रृंखला से घिरा यह पहाड़ी राज्य अपने अंदर कई राज समेटे हुए है, जिसका पता आज तक कोई नही लगा पाया।यहाँ पर ऐसे कई प्राचीन स्थल है जिनका इतिहास पौराणिक काल से जुड़ा हुआ, और यहां कुछ ऐसी भी रहस्यमयी जगहें मौजूद हैं, जिनका सच विज्ञान पर भी भारी पड़ चुका है।तो आज हम आपको हिमाचल के कुछ ऐसे ही रोचक तथ्यों से रूबरू करवाएंगे जिन्हें आप शायद ही जानते हो।
![Photo of ये है हिमाचल प्रदेश के अनकहे राज़ जो बनाते है उसे सबसे ख़ास by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1620468700_1620468696064.jpg.webp)
पौराणिक काल से संबंध
हिमाचल प्रदेश का संबंध पौराणिक काल से माना जाता है।यहाँ के बहुत सारे स्थलों का संबंध रामायण और महाभारत से है। यहाँ स्तिथ जाखू मंदिर का सम्बन्ध रामायण काल से माना जाता हैं।माना जाता है कि जब हनुमान संजीवनी बूटी लेने हिमायल पर गये थे तो यहाँ पर कुछ समय विश्राम किया था।इसके अलावा यहाँ बहुत से ऐसे भी मंदिर है जिसका निर्माण पांडवो ने महाभारत काल में किया था।
![Photo of ये है हिमाचल प्रदेश के अनकहे राज़ जो बनाते है उसे सबसे ख़ास by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1620456586_1620456500146.jpg.webp)
![Photo of ये है हिमाचल प्रदेश के अनकहे राज़ जो बनाते है उसे सबसे ख़ास by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1620456645_1620456500485.jpg.webp)
कालका-शिमला रेलवे
कहते है शिमला को अच्छे से एक्सप्लोर करने का सबसे अच्छा साधन कालका-शिमला रेलवे, जिसे हेरिटेज टॉय ट्रेन भी कहा जाता है ।इसकी सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि इस रूट को माउंटेन रेलवे ऑफ इंडिया के अंतर्गत यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया जा चुका है।जो की अपने आप में एक मिशाल है। इसके नाम एक विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज है कि यह कई हजार फीट के सबसे तेज ढलान को मात्र 96 कि.मी में कवर करती है। यह ट्रेन अपने सफर के दौरान 806 पुल, 103 सुरंगे और 18 स्टेशनों को पार करती है।है न एकदम इंट्रेस्टिंग तो आप भी इसके सफर का आनंद उठाना न भूले।
![Photo of ये है हिमाचल प्रदेश के अनकहे राज़ जो बनाते है उसे सबसे ख़ास by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1620466427_1620466409780.jpg.webp)
मिनी इजरायल
वैसे तो विदेशियों का आगमन भारत में एक आम बात है।लेकिन हिमाचल प्रदेश का एक खास कोना है जिसे मिनी इजरायल कहा जाता है, क्योंकि यहां देशी पर्यटकों से ज्यादा विदेशी सैलानियों का ज्यादा आगमन होता हैं, जिनमें से अधिकांश इजरायली होते हैं।इस राज्य में स्थित कसोल इजरायली पर्यटको का मुख्य आकर्षण का केंद्र है।यहाँ पर आपको इजरायली लोगो के साथ ही साथ इज़राइली व्यंजन भी मिल जायेंगे ।यहाँ सालो भर ये लोग आपको मौज मस्ती करते दिख जायेंगे।आपको यहां कुछ खास दुकानें भी दिख जाएंगी जहां आपको इजरायल की मूल भाषा हिब्रू में बात करते लोग दिखेंगे।
![Photo of ये है हिमाचल प्रदेश के अनकहे राज़ जो बनाते है उसे सबसे ख़ास by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1620468267_1620468202881.jpg.webp)
मलाना गाँव
हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा भी गांव है, जिसे 'विलेज ऑफ टेबू' कहकर संबोधित किया जाता है। इस गाँव की खास बात ये है कि यहाँ कुछ खास नियम है यहां बाहरी लोगों के लिए सख्त नियम बने हुए हैं कि वे गांव की न किसी दीवार को छू सकते हैं और न ही घर के किसी सामान को। यहाँ के गांववाले खुद को सिंकदर महान के वंशज मानते हैं।इसके अलावा यह गांव सबसे पुराने लोकतांत्रिक स्थलों में से एक के रूप में भी जाना जाता है। और दिलचस्प बात यह है कि ये यूनानी-समान के मान्यताओं को तौर-तरीको का भी अनुसरण करते हैं।
![Photo of ये है हिमाचल प्रदेश के अनकहे राज़ जो बनाते है उसे सबसे ख़ास by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1620467186_1620467177826.jpg.webp)
आइस स्केटिंग
क्या आपको पता है पूरे एशिया में हिमाचल का शिमला ही एकमात्र ऐसा स्थल है, जहां नेचुरल बर्फ स्केटिंग रिंक है। इसलिए, जब भी आप हिमाचल प्रदेश की यात्रा करें शिमला आकर इस रोमांचक खेल का अनुभव जरूर लें।
![Photo of ये है हिमाचल प्रदेश के अनकहे राज़ जो बनाते है उसे सबसे ख़ास by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1620468197_1620468145557.jpg.webp)
वन्य जीव अभयारण्य और उद्यान
हिमाचल प्रदेश में लगभग 33 वन्य जीव अभयारण्य और 2 राष्ट्रीय उद्यान हैं, जिनमें से ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित भी किया जा चुका है।इन वन्य क्षेत्रों में आप कई दुर्लभ वन्यजीवों को देख सकते हैं, जैसे भौंकने वाला हिरण और बर्फ में रहने वाला तेंदुआ।
![Photo of ये है हिमाचल प्रदेश के अनकहे राज़ जो बनाते है उसे सबसे ख़ास by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1620468178_1620468039095.jpg.webp)
तो आप भी कोरोना के ख़त्म होते इस अद्भुत राज्य की सैर पर जरूर जाए और यहाँ की दिलकश नजरो का लुफ्त उठाये।
कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें
Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।