![Photo of उत्तर प्रदेश के ये शहर छू रहे हैं आधुनिकता की नई बुलंदी by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/TripDocument/1647976687_images_4.jpeg)
दोस्तों, हिन्दुस्तान के लगभग हर राज्य और शहर में एक से एक बेहतरीन और फेमस ऐतिहासिक जगहें हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार आदि कई राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक जगहें हैं। इन ऐतिहासिक जगहों पर सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि विश्व के कोने-कोने से लोग घूमने के लिए आते हैं। दोस्तों, आज हम उत्तर प्रदेश के कुछ ऐसे शहरों के बारे में आप सभी को बताएंगे जो आज के समय में आधुनिकता की नई बुलंदी को छू रहे हैं। वो चाहे पर्यटन की दृष्टि से हो या व्यवसाय की दृष्टि से हो। तो आइए बिना देर किए जानते है कि उत्तर प्रदेश के वो प्रसिद्ध शहर से कौन कौन कौन से हैं।
लखनऊ
![Photo of उत्तर प्रदेश के ये शहर छू रहे हैं आधुनिकता की नई बुलंदी by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1647972755_1647972754672.jpg.webp)
दोस्तों, सबसे पहले अगर बात करें तो जैसा कि आप सभी को पता ही होगा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को नवाबों का शहर कहा जाता है। और यह खूबसूरत शहर गोमती नदी के तट पर स्थित है। यदि आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ यहाँ घूमने का प्लान बना रहें है तो यहाँ पर घूमने के लिए मुगल गेटवे रूमी दरवाज़ा, हज़रतगंज मार्केट, लखनऊ चिड़ियाघर, भूलभुलैया, इमामबाड़ा, अंबेडकर मेमोरियल पार्क, फिरंगी महल आदि अनेक पर्यटन स्थल हैं जहाँ आप घूम सकते हैं। साथ ही इस शहर ने लोगों को व्यवसाय को भी आगे बढ़ाया है यहाँ मिलने वाले लखनवी चिकनकरी के कपड़े विश्व भर में प्रसिद्ध हैं। जिससे यहाँ के व्यवसाय में भी काफी हद तक वृद्धि देखी गई हैं। इस प्रकार यह शहर पर्यटन स्थल के साथ साथ आधुनिकता की नई बुलंदी को भी छू रहा हैं।
कानपुर
![Photo of उत्तर प्रदेश के ये शहर छू रहे हैं आधुनिकता की नई बुलंदी by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1647973354_1647973354411.jpg.webp)
उत्तर प्रदेश की अधिक आबादी वाले शहरों में से एक कानपुर शहर को माना जाता है। कानपुर उत्तर प्रदेश का एक प्रसिद्ध औद्योगिक और वाणिज्यिक शहर है जो गंगा नदी के समीप बसा है। कानपुर शहर कपड़ा और चमड़ा उद्योगों के लिए जाना जाता है। यहाँ कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं जिन्हें लोग दूर-दूर से देखने आते हैं जैसे जूलॉजिकल पार्क, जे के मंदिर, मोतीझील, जापानी गार्डन, बिठूर, कांच का मंदिर, जाजमऊ, चिड़ियाघर, इस्कॉन मंदिर आदि। इस प्रकार यह शहर अपनी ऐतिहासिक विरासत के चलते पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
अयोध्या
![Photo of उत्तर प्रदेश के ये शहर छू रहे हैं आधुनिकता की नई बुलंदी by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1647975560_1647975559776.jpg.webp)
अयोध्या मुख्य रूप से एक धार्मिक स्थल है, भगवान श्री राम की जन्मभूमि, के कारण असंख्य लोगों की आस्था इस शहर से जुड़ी हुई है। अयोध्या जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में से चार का जन्मस्थान भी है। इस प्रकार जैनियों के लिए भी उत्तर प्रदेश में, अयोध्या सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है। यहाँ आप अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने आ सकते हैं। यहाँ राम मंदिर के अलावा, छोटी छावनी, तुलसी स्मारक भवन, बहु बेगम का मकबरा, दंत धावन कुंड, सरयू नदी आदि भव्य धार्मिक स्थल हैं। यहाँ आकर आप सुखद जीवन का अनुभव कर सकते हैं।
बनारस
![Photo of उत्तर प्रदेश के ये शहर छू रहे हैं आधुनिकता की नई बुलंदी by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1647976133_1647976132480.jpg.webp)
देशभर में घाटों और महादेव की नगरी से पहचाने जाने वाला यह शहर बनारस पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है जिसे वाराणसी के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप यूपी में किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो बनारस आपके लिए उपयुक्त जगह हो सकती है। ऐसे में अगर आप यहाँ घूमने आते हैं, तो बनारस स्थित घाटों पर जाना ना भूलें जैसे: प्रयाग घाट, अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट और मणिकर्णिंका घाट आदि। इसके अलावा, यहाँ तुलसी मानसा मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर, रामनगर किला, चुनार का किला, सारनाथ मंदिर, आलमगीर मस्जिद, गोडोवालिया मार्केट आदि अनेकों पर्यटन स्थल हैं।
आगरा
![Photo of उत्तर प्रदेश के ये शहर छू रहे हैं आधुनिकता की नई बुलंदी by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1647976310_1647976309575.jpg.webp)
दोस्तों, यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर ताजमहल आगरा में ही स्थित है। जिसे मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज़ की याद में बनवाया था। उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में शामिल आगरा ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण और मशहूर शहर है। और आप आगरा में फतेहपुर सीकरी, आगरा का किला, जामा मस्जिद, अंगूरी बाग, चीनी का राउजा, जहांगीर किला, मोती मस्जिद, पंच महल, सुर सरोवर पक्षी अभ्यारण्य इत्यादि बेहतरीन जगहों पर जाकर अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिता सकते हैं।
क्या आपने भी उत्तर प्रदेश के इन प्रसिद्ध शहरों में से किसी शहर की यात्रा की हैं। अपने यात्रा के अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।
रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।