जम्मू कश्मीर का प्रवेश द्वार जम्मू शहर| जानिए जम्मू शहर में कया देख सकते हैं|

Tripoto
Photo of जम्मू कश्मीर का प्रवेश द्वार जम्मू शहर| जानिए जम्मू शहर में कया देख सकते हैं| by Dr. Yadwinder Singh

जम्मू शहर जम्मू कश्मीर की शीतकालीन राजधानी है| जम्मू शहर तवी नदी के किनारे पर बसा हुआ है इसलिए इसको जम्मू तवी के नाम पर भी बुलाया जाता है| राजा जंबूलोचन ने इस शहर को बसाया था| पहले इस शहर का नाम जंबू था जो बाद में धीरे धीरे जम्मू पड़ गया| जम्मू शहर जम्मू कश्मीर का प्रवेश द्वार है| अक्सर कश्मीर या लद्दाख़ जाने वाले टूरिस्ट जम्मू शहर को नजरअंदाज करके आगे बढ़ जाते हैं लेकिन आपको जम्मू शहर में बहुत कुछ घूमने के लिए मिलेगा| जम्मू शहर अमृतसर से 220 किमी, श्रीनगर से 294 किमी, चंडीगढ़ से 436 किमी और दिल्ली से 583 किमी दूर है|

अमर सिंह पैलेस जम्मू

Photo of Jammu by Dr. Yadwinder Singh

जम्मू शहर के पास ही 4 किलोमीटर दूर एक प्राचीन किला है| यह खूबसूरत किला बहुत प्राचीन माना जाता है| बहुत सारे लोग इसको 3000 साल पुराना मानते हैं| इस प्राचीन किले को राजा बाहुलोचन ने बनाया था| इस किले में ही बावे वाली माता का मंदिर बना हुआ है| जम्मू शहर से बहुत श्रदालु बावे वाली माता के मंदिर में दर्शन करने के लिए जाते हैं| जब भी आप जम्मू जाए तो इस प्राचीन किले को देखने के लिए जरुर जाना|

बाहू किला

Photo of जम्मू कश्मीर का प्रवेश द्वार जम्मू शहर| जानिए जम्मू शहर में कया देख सकते हैं| by Dr. Yadwinder Singh

बागे बाहू- जम्मू के बाहू किले के पास ही बागे बाहु नामक खूबसूरत बगीचा बना हुआ है| बागे बाहु बहुत ही मनोरम बाग है| यहाँ की खूबसूरती देखते ही बनती है| बागे बाहु ऊंचाई पर बना हुआ है| यहाँ से जम्मू शहर और तवी नदी का खूबसूरत दृश्य दिखाई देता है| शाम को यहाँ पर रोशनी की जाती है| बच्चों को यह जगह बहुत पसंद आती है| बाहु किला और बागे बाहु दोनों पास ही है| जब आप बागे बाहु जाते हो तो आपका वहाँ से वापस आने का मन नहीं करता|

बागे बाहु जम्मू

Photo of Bahu Fort Park by Dr. Yadwinder Singh

मुबारक मंडी - यह  जम्मू की ईतिहासक जगह है| यहाँ पर पुराना सचिवालय है| लोग इस जगह को मुबारक मंडी के नाम से जानते हैं| 
पहले समय में यह राजाओं का महल था| अब इसके कुछ भाग तो धराशायी हो गए हैं| इसके कुछ भाग खड़े हुए हैं जो मुबारक मंडी की शानदार कारीगरी कला को प्रदर्शित करते हैं| अगर आप को ईतिहासक जगह देखने का शौक है तो यह जगह आपको निराश नहीं करेगी|

मुबारक मंडी जम्मू

Photo of Mubarak Mandi Park by Dr. Yadwinder Singh

डोगरा आर्ट गैलरी- पहले यह जगह सचिवालय के पास थी| इस खूबसूरत आर्ट गैलरी में बसोहली शैली के गहने रखे हुए हैं जो अपनी कलात्मकता के लिए देखने लायक है| इसके अलावा इस आर्ट गैलरी में पुरातत्व महत्व की वस्तुओं के साथ अस्त्र शस्त्र रखे गए हैं|

Photo of Dogra Art Museum by Dr. Yadwinder Singh

अमर महल जम्मू- अमर महल का नाम भी डोगरा राजा अमर सिंह के नाम पर पडा़ है | यह महल कभी डोगरा राजाओं की रिहायश हुआ करता था, अब इस महल को एक ट्रस्ट  बनाकर संग्रहालय मे तब्दील कर दिया है | योरपीयन शैली मे बना हुआ यह महल डोगरा राज्य की कला और संस्कृति का बेजोड़ नमूना है। अमर महल को बाहर देखने से खूबसूरत दृश्य दिखाई देता है| अमर महल मुबारक मंडी से 2 किमी दूर है| अमर महल को फ्रेंच आर्किटेक्ट ने डिजाइन किया है| 1975 ईसवीं में अमर महल को हरी तारा चैरीटेबल ट्रसट को दे दिया गया| अमर महल में एक शानदार मयुजियिम बना हुआ है जिसमें राज घराने की खूबसूरत पेंटिंग आदि रखी हुई है| अमर पैलेस सुबह 10 बजे खुलता है और शाम को 7 बजे तक खुला रहता है| अमर महल हर सोमवार को बंद रहता है|

अमर महल जम्मू

Photo of Amar Mahal Museum and Library by Dr. Yadwinder Singh

जम्मू शहर को मंदिरों का शहर कहा जाता है| जम्मू शहर में डोगरा राजाओं ने खूबसूरत मंदिरों का निर्माण करवाया जिसमें महाराज गुलाब सिंह, रणबीर सिंह आदि प्रमुख है|
रघुनाथ मंदिर - जम्मू रेलवे स्टेशन से 5 किमी की दूरी पर प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर बना हुआ है| रघुनाथ मंदिर में सात शिखर बने हुए हैं जिसमें सात मंदिर बने हुए हैं| रघुनाथ मंदिर का निर्माण 1835 ईसवीं में महाराज गुलाब सिंह ने शुरू किया था| इस मंदिर को पूरा 1857 ईसवीं में  महाराज रणबीर सिंह ने करवाया| रघुनाथ मंदिर में भगवान राम का मुख्य मंदिर बना हुआ है| इसमें भगवान राम, सीता जी और लक्षमण जी की खूबसूरत मूर्ति बनी हुई है|

रघुनाथ मंदिर जम्मू

Photo of Raghunath Temple by Dr. Yadwinder Singh

रणबीरेश्वर मंदिर - यह मंदिर भी रघुनाथ मंदिर के पास ही बना हुआ है| इस मंदिर का निर्माण 1863 ईसवीं से 1878 ईसवीं के बीच में महाराज रणबीर सिंह ने करवाया था| रणबीरेश्वर मंदिर का शिवलिंग उत्तर भारत के मंदिरों में सबसे बड़ा है जिसकी ऊंचाई 2.2 मीटर है| यहाँ पर भगवान शिव की मूर्ति को दूल्हे राजा की सजाया जाता है|
मंदिर में काली माता और भगवान गणेश के भी मंदिर बने हुए हैं| इस मंदिर का नाम भी जम्मू शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में आता है|

Photo of Ranbireshwar Temple by Dr. Yadwinder Singh

कैसे पहुंचे- जम्मू बस और रेलवे मार्ग से अलग अलग शहरों से जुड़ा हुआ है| जम्मू में एयरपोर्ट भी है| जम्मू शहर में रहने के लिए हर बजट के होटल आदि मिल जाऐंगे| अगली बार जब भी आप कश्मीर या माता वैष्णो देवी यात्रा पर जाएं तो जम्मू शहर को भी जरूर घूमना|

जम्मू शहर को घूमते समय घुमक्कड़

Photo of Jammu Tawi Railway Station by Dr. Yadwinder Singh

Further Reads