
शहनाज गिल के लिए साल 2023 काफी अच्छा रहा है। उन्होंने कुछ अच्छी फिल्मों में काम किया तो साथ ही अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीती हुई नजर आईं। शहनाज गिल को घूमना, एडवेंचर, खाना और नई चीजों को एक्सपीरियंस करना पसंद है और 2023 में भी उन्होंने ऐसा ही किया। शहनाज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने अनुभवों को शेयर किया है।

वीडियो में शहनाज गिल पहाड़ी लाइफ एंजॉय करती नजर आ रहीं थी। इस वीडियो में एक्ट्रेस कभी झरने का पानी पीती, कभी वादियों का मजा लेती तो कभी चूल्हे पर खाना बनाती हुई, स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए और पहाड़ी डांस करते हुए दिखाई दी। वीडियो के कैप्शन में शहनाज ने लिखा था, 'नेचर से प्यार है..नेचर के पास रहना अच्छा लगता है..ये कभी आपको फेल नहीं करेगा...शहनाज ने कुल मिलाकर अपने बिजी शेड्यूल से भी उन चीजों के लिए वक्त निकाला जो उन्हें पसंद है।

इंस्टाग्राम तस्वीरों में वह ब्लैक जैकेट पहने वादियों में एक्ट्रेस सुकून के पल बिताती हुई दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में सर्दी के माहौल में शहनाज खिलती हुई धूप सेंकते हुई नजर आ रही हैं। इन फोटो के कैप्शन में शहनाज गिल ने लिखा है- ''धरती माता के साथ तालमेल बिठाकर आगे बढ़ना।'' आलम ये है कि शहनाज गिल की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

शहनाज गिल अपनी अदाओं से लोगों को काफी दिवाना बनाती हैं, ऐसा ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे गाना गाती नजर रही हैं, वीडियो को शहनाज गिल ने अपने ऑफिशियल पेज पर शेयर किया है। वीडियो में शहनाज का गला खराब लग रहा है।

दिवाली के मौके पर शहनाज ने घर और ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर कड़कड़ाती ठंड में बद्रीनाथ के दर्शन किए। बद्रीनाथ धाम मंदिर के सामने खड़े होकर शहनाज ने फोटो क्लिक कराई। इस ट्रिप को शहनाज ने खूब एन्जॉय किया। शहनाज ने उरगम घाटी में स्टे किया था। शहनाज ने औली के खूबसूरत नजारों का भी दीदार किया।