![Photo of इस गणेश चतुर्थी को अपनो के साथ बनाएं खास, भगवान गणेश के आशीर्वाद के लिए इन मंदिरों में जरूर जाएं? by Kumari Swati](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2233391/TripDocument/1694465305_1694465303920.jpg)
दोस्तों, जैसा कि इस बार गणेश चतुर्थी 19 सितंबर 2023 से शुरू हो रहा है, इस 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी के पर्व को पूरे देश में बहुत धूम– धाम से मनाया जाता हैं, और इस खास मौके पर गणपति के कई मशहूर मंदिरो में घूमने जाने का प्लान भी अपने परिवार के साथ बना सकते हैं, तो आइए आप को कुछ ऐसी मंदिरों के बारे में बताते हैं।
1.डोडा गणपति मंदिर, बेंगलुरु
![Photo of इस गणेश चतुर्थी को अपनो के साथ बनाएं खास, भगवान गणेश के आशीर्वाद के लिए इन मंदिरों में जरूर जाएं? by Kumari Swati](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2233391/SpotDocument/1694463286_1694463286390.jpg.webp)
डोडा का मतलब बड़ा होता है, ये मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, और इस मंदिर में 18 फीट ऊंची मूर्ती लगी है. इस मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ती को चट्टान पर उकेर कर बनाया गया है।
2.खजराना गणेश मंदिर, इंदौर
![Photo of इस गणेश चतुर्थी को अपनो के साथ बनाएं खास, भगवान गणेश के आशीर्वाद के लिए इन मंदिरों में जरूर जाएं? by Kumari Swati](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2233391/SpotDocument/1694463394_1694463394832.jpg.webp)
यह एक प्राचीन मंदिर है. ऐसा माना जाता है की इस मंदिर में भगवान के दर्शन करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. और इस मंदिर में 3 फीट ऊंची गणेश जी की मूर्ती लगी है, माना जाता है कि यहाँ मुराद पूरी होने पर लोग भगवान को प्रसाद का भोग लगाते हैं।
3.दगडूशेठ हलवाई मंदिर, पुणे
![Photo of इस गणेश चतुर्थी को अपनो के साथ बनाएं खास, भगवान गणेश के आशीर्वाद के लिए इन मंदिरों में जरूर जाएं? by Kumari Swati](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2233391/SpotDocument/1694464663_1694464663942.jpg.webp)
दोस्तों,दगडूशेठ हलवाई मंदिर एक ऐसा मंदिर है जहां पर हर साल एक लाख से ज्यादा तीर्थयात्री आते हैं। गणेश चतुर्थी के उत्सव के दौरान इन मंदिरों में दर्शन करने के लिए भीड़ और ज्यादा बढ़ जाती है। माना जाता है कि मंदिर की स्थापना 1893 में दगडूशेठ नाम के हलवाई ने की थी, लेकिन कुछ समय बाद वह एक अमीर व्यापारी बन गया। इसलिए इस मंदिर का नाम उसी व्यापारी के नाम से दगडूशेठ जाना जाने लगा।
4.सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई
![Photo of इस गणेश चतुर्थी को अपनो के साथ बनाएं खास, भगवान गणेश के आशीर्वाद के लिए इन मंदिरों में जरूर जाएं? by Kumari Swati](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2233391/SpotDocument/1694464761_1694464761153.jpg.webp)
गणेश चतुर्थी के 10 दिवसीय गणेशोत्सव में मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करना बहुत शुभ माना जाता है। यह मंदिर दुनियाभर में बहुत प्रसिद्ध है। और बप्पा के इस मंदिर की खास बात यह है कि यहाँ भगवान की सूड़ दाईं तरफ मुड़ी हुई है। कहा जाता है कि ऐसी मूर्ति वाले गणेश जी जल्दी प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा गणेश चतुर्थी का त्यौहार मुंबई में बेहद खास तरीके से मनाया जाता है। गणेश विसर्जन और स्थापना के दिन सड़कों पर ऐसी भीड़ जमा हो जाती है, जो देखने लायक होती है।
5.कनिपकम विनायक मंदिर, चित्तूर
![Photo of इस गणेश चतुर्थी को अपनो के साथ बनाएं खास, भगवान गणेश के आशीर्वाद के लिए इन मंदिरों में जरूर जाएं? by Kumari Swati](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2233391/SpotDocument/1694464821_1694464821411.jpg.webp)
आंध्रप्रदेश में स्थित इस मंदिर के चमत्कार की कहानी काफी पुरानी है। माना जाता है कि इस मंदिर में रखी भगवान की मूर्ति का आकार लगातार बढ़ रहा है। और यहाँ आने वाले लोगों का कहना है कि यहाँ जो भी कोई आता है, भगवान उसकी मनोकामना जरूर पूरी करते हैं।अगर आप भी भगवान गणेश के प्रति श्रद्धा रखते हैं, तो आपको भी एक बार इन मंदिरों में दर्शन करने के लिए जरूर जाना चाहिए।
उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा, अपने विचारों को प्रकट करने के लिए हमें कॉमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं।