अक्टूबर महीने में आप भी बना रहे हैं किसी बेहतरीन जगह घूमने का प्लान,तो इन जगहों का बनाएं प्लान।

Tripoto
8th Sep 2023
Photo of अक्टूबर महीने में आप भी बना रहे हैं किसी बेहतरीन जगह घूमने का प्लान,तो इन जगहों का बनाएं प्लान। by Kumari Swati
Day 1

दोस्तों, अक्टूबर का महीना साल का एक ऐसा महीना होता है जब पूरे देश में मानसून खत्म होने पर हल्की-हल्की सर्दियां दस्तक देने लगती हैं। इसी वजह से अक्टूबर के महीने मे घूमने के लिए एक बेस्ट समय माना जाता है। क्योंकि, इस महीने में न तो अधिक गर्मी पड़ती है, और न ही अधिक सर्दी और पार्टनर के साथ घूमने का मज़ा भी दोगुना हो जाता है। तो आइए जानते हैं। कुछ ऐसी जगहों के बारे मे जहाँ, दोस्तों,आपको लौटकर आने का मन ही नहीं करेगा।

 1. बीर बिलिंग

Photo of अक्टूबर महीने में आप भी बना रहे हैं किसी बेहतरीन जगह घूमने का प्लान,तो इन जगहों का बनाएं प्लान। by Kumari Swati

दोस्तों,अक्सर छोटी जगहें देखने में कई बार खूबसूरत भी निकल जाती है। जी हाँ, दोस्तों,कुछ इसी तरह का बीर बिलिंग। हिमाचल प्रदेश की वादियों में स्थित यह स्थान किसी भी प्रेमी जोड़े के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहाँ ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और कुछ अचंभित कर देने वाले नज़ारे यक़ीनन आपका मन मोह लेंगे। और यहाँ आप तिब्बती संस्कृति को भी करीब से देख सकते हैं। नीचे दी गई जगहों पर आप ज़रूर घूमने जाएं। ये यहाँ की फेमस जगहें हैं।  

1.तिब्बती कॉलोनी
2.डियर पार्क
3.शेरिंग मोनेस्ट्री
4.पैराग्लाइडिंग और ट्रेकिंग लुत्फ़ ज़रूर उठाएं।

2. मसूरी

Photo of अक्टूबर महीने में आप भी बना रहे हैं किसी बेहतरीन जगह घूमने का प्लान,तो इन जगहों का बनाएं प्लान। by Kumari Swati

दोस्तों,आप भी अगर दिल्ली या दिल्ली के आसपास रहते हैं तो आप को अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए मसूरी एक अच्छी और खूबसूरत जगह है। दोस्तों, कहा जाता है की मसूरी फैमली वेकेशन और हनीमून के लिए एक बेहतरीन जगह है। हिमालय पर्वतमाला की तलहटी पर बसे मसूरी को 'क्वीन ऑफ हिल्स' के नाम से भी जाना जाता है। और यहाँ एक बार पार्टनर के साथ अक्टूबर में घूमने के बाद शायद आप घर लौटकर आना भूल जाएंगे। नीचे दी गई जगहों पर आप ज़रूर घूमने जाएं। ये यहाँ की फेमस जगहें हैं।  

1.गन हिल
2.लाल टिब्बा
3.केम्प्टी फॉल्स
4.मॉल रोड़
5.कंपनी गार्डन

3. पंचमढ़ी

Photo of अक्टूबर महीने में आप भी बना रहे हैं किसी बेहतरीन जगह घूमने का प्लान,तो इन जगहों का बनाएं प्लान। by Kumari Swati

दोस्तों,अक्टूबर में घूमने के लिए हिंदुस्तान का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश का पंचमढ़ी भी एक अच्छी जगह है। यह एक छोटा और बेहद ही खूबसूरत सा हिल स्टेशन है। अक्टूबर के महीने में इस जगह की खूबसूरत बहुत ही निराली होती है क्योंकि, पेड़-पौधे में नए-नए पत्ते खिलने लगते हैं। और इसकी प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक नज़ारे किसी भी कपल्स को अपना बनाने के लिए काफी है। सतपुड़ा पर्वतमाला की रानी के रूप में फेमस यह स्थान सभी पर्यटकों के लिए स्वर्ग है। नीचे दी गई जगहों पर आप ज़रूर घूमने जाएं। ये यहां की फेमस जगहें हैं।  

1. हांडी खोह
2. जटाशंकर गुफाएं
3. बी फाल
4.अप्सरा विहार

4. जोधपुर

Photo of अक्टूबर महीने में आप भी बना रहे हैं किसी बेहतरीन जगह घूमने का प्लान,तो इन जगहों का बनाएं प्लान। by Kumari Swati

दोस्तों, ब्लू सिटी के नाम से फेमस जोधपुर अक्टूबर के महीने में घूमने के लिए एक बेस्ट जगह है। और यह शहर कई लोकप्रिय फोर्ट, झीलों और ऐतिहासिक इमारतों के लिए प्रसिद्ध हैं। यहाँ आप अपने पार्टनर के साथ झीलों में बोटिंग का भी आनंद लें सकते हैं। यहाँ डेजर्ट सफारी का भी लुत्फ़ उठाना न भूलें। और अगर आप दिल्ली के आसपास रहते हैं और एक से दो दिन पार्टनर के साथ घूमना चाहते हैं तो आप यहाँ जा सकते हैं। नीचे दी गई जगहों पर आप ज़रूर घूमने जाएं। ये यहाँ की फेमस जगहें हैं।

1.उम्मेद भवन पैलेस
2.मेहरानगढ़ किला
3.मंडोर गार्डन
4.जसवंत थड़ा

उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा, अपने विचारों को प्रकट करने के लिए हमें कॉमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं।

Further Reads