सितंबर के महीने में बना रहे हैं घूमने का प्लान,तो ये जगहें हो सकती हैं बेस्ट डेस्टिनेशन।

Tripoto
30th Aug 2023
Photo of सितंबर के महीने में बना रहे हैं घूमने का प्लान,तो ये जगहें हो सकती हैं बेस्ट डेस्टिनेशन। by Kumari Swati
Day 1

दोस्तो, हम सभी को  घूमना-फिरना खूब पसंद होता है और घूमने के लिए सबसे अच्छा मौसम मानसून का होता है। अगर आप भी इन दिनों अपने दोस्तों के साथ घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं तो इस मानसून में आप लोग इन जगहों  पर जाकर बेहतरीन नजारों का आनंद ले सकते हैं। तो आइये ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं जहाँ पर आप लोग सितंबर के महीने में अपने दोस्तों के साथ घूमने जा सकते है। और इन जगहों पर आपकी ट्रिप का मजा दोगुना हो सकता हैं। तो आइए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं।

1. जयपुर

Photo of सितंबर के महीने में बना रहे हैं घूमने का प्लान,तो ये जगहें हो सकती हैं बेस्ट डेस्टिनेशन। by Kumari Swati

सितंबर के महीने में अगर आप अपने दोस्तों और फैमिली के साथ घूमने का बना रहे है प्लान तो, जयपुर राजस्थान में अपने दोस्तों और फैमिली के साथ कोई शार्ट ट्रिप प्लान कर सकते हैं और आप राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर घूमने जा सकते हैं और यहाँ पर आपको आस-पास में ही कई सारी घूमने लायक जगहें मिल जायेंगी। मानसून में तो नाहरगढ़ किला से बेहतरीन लोकेशन आपका दिल खुश कर देगी। और जयपुर में आप लोग जंतर-मंतर, हवा महल, जल महल और भी कई जगहों को घूम सकते हैं।

2. माउंट आबू

Photo of सितंबर के महीने में बना रहे हैं घूमने का प्लान,तो ये जगहें हो सकती हैं बेस्ट डेस्टिनेशन। by Kumari Swati

माउंट आबू, राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित है। यहाँ पर आप लोग बरसात के मौसम में दोस्तों और फैमिली के साथ ट्रिप का आनंद ले सकते हैं। यहाँ का दिलवाड़ा मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है। यहाँ पर आप लोगों को नक्की झील भी बहुत ही अच्छी जगह लगेगी, इस खूबसूरत जगह पर आप अपने दोस्तों या फैमिली के साथ प्लान बना सकते हैं।

3. कौसानी

Photo of सितंबर के महीने में बना रहे हैं घूमने का प्लान,तो ये जगहें हो सकती हैं बेस्ट डेस्टिनेशन। by Kumari Swati

सितंबर में घूमने के लिए कौसानी एक परफेक्ट डेस्टीनेशन है। उत्तराखंड के बाघेश्वर जिले में स्थित कौसानी शहर की हलचल से दूर एक शांत और प्रिय जगह है। कौसानी हिमालय की कुछ सबसे ऊंची चोटियों जैसे नंदा देव ओर पंचचूली के 300 किमी के प्राकृतिक नजारों के लिए काफी मशहूर है। यहाँ पूरे साल काफी सारे पर्यटक देखे जाते हैं। बेहद शांत और प्राचीन प्राकृतिक सुंदरता की तलाश करने वाले लोगों के लिए कौसानी सबसे खूबसूरत डेस्टीनेशन्स में से एक है।

4. दार्जिलिंग

Photo of सितंबर के महीने में बना रहे हैं घूमने का प्लान,तो ये जगहें हो सकती हैं बेस्ट डेस्टिनेशन। by Kumari Swati

दार्जिलिंग परिवार या पार्टनर के साथ घूमने के लिए एक परफेक्ट जगह है। यहाँ पर आप टाइगर हिल, सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान, हिमालयन रेलवे और बतासिया लूप जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। सितंबर में घूमने की बात होती है तो सबसे पहले दार्जिलिंग का ही नाम लिया जाता है। यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मानव निर्मित कलामयी रचना के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। दार्जिलिंग अपने द्वारा उगाई जाने वाली चाय और पहाड़ों की कंचनजंगा पहाड़ी के शानदार नजारे के लिए दुनियाभर में फेमस है।

उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा, अपने विचारों को प्रकट करने के लिए हमें कॉमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं।

Further Reads