रक्षाबंधन को बनाना हो खास तो रक्षाबंधन के लिए प्रसिद्ध इन मंदिरों में भाई-बहन पूजा करें एक साथ।

Tripoto
25th Aug 2023
Photo of रक्षाबंधन को बनाना हो खास तो रक्षाबंधन के लिए प्रसिद्ध इन मंदिरों में भाई-बहन पूजा करें एक साथ। by Kumari Swati
Day 1

दोस्तों, हमारे भारत में कई ऐसे मंदिर हैं जहां पर आप पहुंच कर रक्षाबंधन के त्योहार को और अधिक उत्साह के साथ मना सकते हैं। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहनों के लिए बहुत खास होता है। भारत में कई जगहों पर इस पर्व को विशेष रूप से मनाया जाता है। रक्षाबंधन में घूमने के लिए भाई-बहनों के लिए कुछ बेस्ट जगहें हैं। तो आइये जानें वह जगहें कौन सी हैं और आप वहां किस तरह पहुंच सकते हैं।

1. उत्तराखंड- बंसी नारायण मंदिर

Photo of रक्षाबंधन को बनाना हो खास तो रक्षाबंधन के लिए प्रसिद्ध इन मंदिरों में भाई-बहन पूजा करें एक साथ। by Kumari Swati

राखी के त्योहार पर अगर आप उत्तराखंड में किसी मंदिर जाने की सोच रहें हैं। तो आप उत्तराखंड के इस प्रसिद्ध मंदिर जा सकते हैं। जो कि बंसी नारायण मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि इस मंदिर के कपाट सिर्फ रक्षाबंधन के मौके पर ही खुलते हैं। बंसी नारायण मंदिर चमोली जिले में स्थित है। इस मंदिर में भाई बहन रक्षाबंधन के मौके पर दर्शन करने जा सकते हैं और यहां बहनें अपने भाई को राखी बांध सकती हैं। इस प्रसिद्ध मंदिर में भगवान विष्णु वामन अवतार से मुक्त होकर पहली बार प्रकट हुए थे।

2. उत्तर प्रदेश- बिजनौर का मंदिर

Photo of रक्षाबंधन को बनाना हो खास तो रक्षाबंधन के लिए प्रसिद्ध इन मंदिरों में भाई-बहन पूजा करें एक साथ। by Kumari Swati

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में यह प्रसिद्ध मंदिर स्थित है जहां पर आप रक्षाबंधन के पर्व को बहुत ही धूमधाम से मना सकते है। यह मंदिर बिजनौर के चूड़ियाखेड़ा के जंगल में स्थित है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यह प्राचीन मंदिर सतयुग से ही है। इस मंदिर की कहानी के अनुसार आपको बता दूं कि यहां पर एक भाई अपनी बहन की डाकुओं से रक्षा करने के लिए दोनों पत्थर की मूर्ति में बदल गए थे। इस मंदिर में उन दोनों भाई बहन की प्रतिमा देवी देवताओं के रूप में पूजी जाती है। इसकी प्रसिद्ध मान्यता के अनुसार इस मंदिर में भाई बहनों को एक बार ज़रूर आना चाहिए।

3. मथुरा- यमुना धर्मराज मंदिर

Photo of रक्षाबंधन को बनाना हो खास तो रक्षाबंधन के लिए प्रसिद्ध इन मंदिरों में भाई-बहन पूजा करें एक साथ। by Kumari Swati

अगर आप घूमने के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मानना चाहते हैं तो मथुरा जाकर आप रक्षाबंधन का त्योहार मना सकते हैं। मथुरा के प्रसिद्ध यमराज धर्मराज मंदिर में सभी बहने अपने भाई को रक्षाबंधन पर राखी बांध सकती हैं। ये मंदिर पूरी तरह से यमराज और उनकी बहन यमुना जी को समर्पित है। इस मंदिर में यमराज और उनकी बहन यमुना जी की भाई-बहन के तौर पर खास पूजा की जाती है। ये धार्मिक स्थल घूमने के दृष्टि से और रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व के लिए एक अच्छी और सुकून भरी जगहों में से एक है।

उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा, अपने विचारों को प्रकट करने के लिए हमें कॉमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं।

Further Reads