भीड़ भाड़ वाले शहर,दिल्ली में बिताना हैं सुकून का पल,तो दिल्ली के पास मौजूद इन फॉरेस्ट की करें सैर।

Tripoto
27th Jun 2023
Photo of भीड़ भाड़ वाले शहर,दिल्ली में बिताना हैं सुकून का पल,तो दिल्ली के पास मौजूद इन फॉरेस्ट की करें सैर। by Smita Yadav
Day 1

दोस्तों, दिल्ली को देश की टॉप ट्रैवल डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता है। और इसलिए देश-विदेश से कई सारे पर्यटक हर साल दिल्ली को एक्सप्लोर करने आते हैं। दिल्ली घूमते समय काफी लोग ऐतिहासिक इमारतों की सैर करने के साथ-साथ दिल्ली के स्ट्रीट फूड को भी पसंद करते हैं। लेकिन दोस्तों, क्या आप दिल्ली के फेमस फॉरेस्ट के बारे में जानते हैं? शायद आपको सुनकर अजीब भी लगा हो कि दिल्ली में फारेस्ट? अगर अपने अभी तक इन बेहतरीन फारेस्ट का रुख नहीं किया तो अब ज़रूर कर लें। तो आइए जानते हैं दिल्ली के आसपास में मौजूद कुछ बेहतरीन फॉरेस्ट के बारे में, जहाँ आप अपने दोस्त, परिवार और पार्टनर के साथ शुद्ध वातावरण में सुकून का पल बिता सकते हैं।

1. दक्षिणी रिज फॉरेस्ट

Photo of भीड़ भाड़ वाले शहर,दिल्ली में बिताना हैं सुकून का पल,तो दिल्ली के पास मौजूद इन फॉरेस्ट की करें सैर। by Smita Yadav

अगर आप दिल्ली में वहीं सब पुरानी जगहें जहाँ आप कई बार घूम चुके हैं उन्हें देखकर परेशान हो गए हैं तो आपको इस वीकेंड में एक ऐसी जगह जाना चाहिए जहाँ आपको नेचर की खूबसूरती के साथ शुद्ध वातावरण भी मिले इसके लिए आपको दक्षिणी रिज फॉरेस्ट जाना चाहिए। यहाँ आकर आपको शुद्ध वातावरण के साथ साथ सुकून भी मिलेगा। क्योंकि दक्षिणी रिज फॉरेस्ट में आपको हरे-भरे पेड़ों के बीच प्रकृति को भी करीब से देखने को मिलेगा। जहाँ आप शहरी भीड़ भाड़ से दूर चैन की सांस ले सकते हैं। साथ ही यहाँ लगभग 100 से अधिक प्रजाति के पक्षियों को भी आपको करीब से देखने को मिलेगा। साथ ही आप इस जंगल में कई विलुप्त पेड़ पौधों को भी देख सकते हैं। तो अगर आप भी यहाँ आने का प्लान कर रहें हैं तो यहाँ आने के लिए आपको सबसे नजदीक मेट्रो स्टेशन तुगलकाबाद पड़ेगा। जहाँ से मेट्रो लेकर आप इस फॉरेस्ट तक बहुत ही आसानी से पहुंच सकते हैं।

2. संजय वन

Photo of भीड़ भाड़ वाले शहर,दिल्ली में बिताना हैं सुकून का पल,तो दिल्ली के पास मौजूद इन फॉरेस्ट की करें सैर। by Smita Yadav

दोस्तों, 700 से भी अधिक एकड़ में फैला हुआ यह खूबसूरत जंगल अपनी खूबसूरती के साथ हरे-भरे पेड़-पौधों के लिए जाना जाता है। अगर दिल्ली में सबसे खूबसूरत और हरी-भारी प्राकृतिक जगहों की बात होती है तो उस लिस्ट में संजय वन का नाम सबसे पहले आता हैं। क्योंकि संजय वन में आपको कई ऐसे पेड़-पौधे देखने को मिलेंगे जो विलुप्त हो चुके है। साथ ही यहाँ कई विदेशी पेड़ भी मौजूद हैं। जो आपको यहाँ देखने को मिल जाएंगे। यहाँ आपको अलग अलग तरह के पक्षी देखने को मिल जाएंगे। यहाँ एशियन कोयल, बैगनी सनबर्ड, इंडियन सिल्वरबिल पक्षियों की रेंज हैं। संजय वन में आप चाहे तो ट्रैकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

3. जहाँपना फॉरेस्ट

Photo of भीड़ भाड़ वाले शहर,दिल्ली में बिताना हैं सुकून का पल,तो दिल्ली के पास मौजूद इन फॉरेस्ट की करें सैर। by Smita Yadav

लगभग 435 एकड़ में फैला यह जंगल सुबह से लेकर शाम तक सैर करने के लिए बेहद ही शानदार जगहों में से एक है। यह फॉरेस्ट अपनी खूबसूरती और शुद्ध प्राकृतिक वातावरण की वजह से दिल्ली और दिल्ली के आसपास के इलाकों में भी काफी फेमस है। आए दिन यहाँ पर्यटकों की भीड़ देखी जाती हैं। यहाँ का शांत वातावरण इस फॉरेस्ट को लोगों के बीच लोकप्रिय बनाता है। जून-जुलाई के महीने में भी इस जंगल में ठंडी हवा चलती है। क्योंकि यहाँ मानसून की वजह से चारों तरफ हरियाली छाई रहती हैं। इस फॉरेस्ट में आपको मोर, मृग या और भी सुंदर जीव देखने को मिल जाएंगे। यहाँ आने के लिए सबसे पास में चिराग दिल्ली मेट्रो स्टेशन है। यहाँ से मेट्रो लेकर या निजी साधन से आप इस फॉरेस्ट तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

4. मंगर बानी वन

Photo of भीड़ भाड़ वाले शहर,दिल्ली में बिताना हैं सुकून का पल,तो दिल्ली के पास मौजूद इन फॉरेस्ट की करें सैर। by Smita Yadav

दोस्तों, हरियाली से भरा मंगर बानी जंगल दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बचे हुए, कुंवारी जंगल का एक आखिरी टुकड़ा है। इस सुंदर अरावली पहाड़ियों से घिरे हुए जंगल के 100 हेक्टेयर क्षेत्र के पीछे एक बहुत पुरानी कहानी है। गुड़रिया बाबा के नाम से एक बार एक सन्यासी थे, जिन्हें यहाँ के गांव के लोग काफी मान्यता दिया करते थे, उन बाबा की एक बहुत ही अच्छी खासियत थी कि वो किसी को भी पेड़ काटने नहीं देते थे। हमेशा वो जंगल को संरक्षित करने की बात किया करते थे। इसलिए आज भी यहाँ के ग्रामीण लोग जंगल की रखवाली करते हैं और किसी को भी यहाँ के पेड़ काटने नहीं देते। इस वन के चारों तरफ हरियाली यहाँ आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेती हैं।

5. पुरानी दिल्लीउत्तरी रिज

Photo of भीड़ भाड़ वाले शहर,दिल्ली में बिताना हैं सुकून का पल,तो दिल्ली के पास मौजूद इन फॉरेस्ट की करें सैर। by Smita Yadav

उत्तरी रिज पुरानी दिल्ली से बिल्कुल ही पास में है यहाँ आपको ज्यादातर पहाड़ ही दिखाई देंगे। जो कि देखने में काफी खूबसूरत दिखते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दूं दोस्तों, कि इस फॉरेस्ट 170 हेक्टेयर को 1915 में रिज़र्व फॉरेस्ट घोषित कर दिया था। कमला नेहरू रिज, भी उत्तरी रिज का एक हिस्सा है जहाँ पर घनी वनस्पति और पक्षियों की 70 से भी ज्यादा प्रजातियों के होने का दावा किया जाता है। यहाँ आकर आपको 80 फीट गहरा तालाब भी देखने को मिलेगा, जिससे कई कहानियां भी जुड़ी हुई हैं। शहर में लोगों की भीड़ और प्रदूषण से बचने के लिए आप इस फॉरेस्ट में घूमने के लिए सकते हैं। यहाँ का शांत वातावरण आपका मन मोह लेगा। ये जगह एक सैर पर जाने के लिए बेस्ट जगहों में से एक है। इस फॉरेस्ट में शांति के बीच पक्षियों के चहकने की आवाज आपके कानों को सुकून पहुंचाएगी।

6. तुगलकाबाद रिज वन

Photo of भीड़ भाड़ वाले शहर,दिल्ली में बिताना हैं सुकून का पल,तो दिल्ली के पास मौजूद इन फॉरेस्ट की करें सैर। by Smita Yadav

दोस्तों, दिल्ली के सरदार पटेल मार्ग पर तुगलकाबाद रिज वन स्थित है। यह वन लगभग 6200 हेक्टेयर की चारों तरफ से हरी-भरी जगह पर फैला हुआ है। यहाँ पर आपको पक्षियों की लगभग 193 प्रजातियां और कई तरह के पौधे देखने को मिल जायेंगे। साथ ही यहाँ पर 80 से अधिक प्रजातियों की तितलियों के अलावा यहाँ ब्लू बुल, ब्लैकबक, ब्लैक नेप्ड खरगोश, साही, सिवेट, सियार देख सकते हैं। इस जंगल में रोजाना सुबह लोग सैर के लिए आते हैं। वीकेंड पर भी यहाँ अधिकतर लोग देखें जाते है।

7. रजोकरी संरक्षित वन

Photo of भीड़ भाड़ वाले शहर,दिल्ली में बिताना हैं सुकून का पल,तो दिल्ली के पास मौजूद इन फॉरेस्ट की करें सैर। by Smita Yadav

वीकेंड पर भीड़ और प्रदूषण वाली जगह जाने के बजाय आप इस फॉरेस्ट में भी आ सकते हैं। ये जगह एक सैर पर जाने के लिए बेस्ट है। झाड़ियों और लहराते पेड़ों से आच्छादित यह जगह बहुत ही खूबसूरत हैं। इस जगह शांति के बीच पक्षियों के चहकने की आवाज आपके कानों को बहुत सुकून पहुंचाएगी। आप अपने पार्टनर, दोस्तों, या बच्चों के साथ यहां वीकेंड एंजॉय के लिए आ सकते हैं। प्राकृतिक वातावरण को पसंद करने वाले लोगों के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं हैं, यहाँ जंगल छोटे-छोटे गांवों और खेतों से घिरा हुआ है। जिससे यहाँ की खूबसूरती और भी बढ़ जाती हैं। यहाँ आपको कई पुराने पक्षियों की रेंज देखने को मिल जायेगी।

क्या अपने हाल ही में कोई यात्रा की हैं अगर हाँ, तो अपनी यात्रा का अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads