नेपाल भारत का पड़ोसी देश है और यहाँ की अधिकतर आबादी हिन्दू ही है। नेपाल का आमदनी का सबसे मुख्य जरिया है वहाँ का बड़ा हिमालय......
![Photo of नेपाल और वहाँ के लोग by Pankaj Mehta Traveller](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1382080/SpotDocument/1686466317_1686466316680.jpg.webp)
![Photo of नेपाल और वहाँ के लोग by Pankaj Mehta Traveller](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1382080/SpotDocument/1686466320_1686466319191.jpg.webp)
हिमालय में होने वाले पर्वतारोहण और ट्रेक्किंग की वजह से यहाँ देश और विदेश से बहुत सारे पर्यटक आते हैं। टूरिज्म कमाई की मुख्य वजह होने के कारण यहाँ ठगने और दलालों के चक्कर में पड़ने की बहुत सारी घटना भी सामने आती हैं। वैसे ऐसी घटना हर देश में ही होती हैं। नेपाल मैं बहुत सारे लोग इस फिराक में भी रहते हैं की आपसे कैसे पैसा निकाला जाय।
![Photo of नेपाल और वहाँ के लोग by Pankaj Mehta Traveller](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1382080/SpotDocument/1686466537_1686466536319.jpg.webp)
![Photo of नेपाल और वहाँ के लोग by Pankaj Mehta Traveller](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1382080/SpotDocument/1686466540_1686466538136.jpg.webp)
हाई अल्टीट्यूट ट्रेक्स में हर चीज बहुत महँगी है और आपको पैसे सोच समझ कर खर्च करने पड़ते हैं। अन्नपूर्णा बेस कैंप ट्रेक, अन्नपूर्णा सर्किट ट्रेक या फिर एवेरेस्ट बेस कैंप ट्रेक हो चाय 150 रूपये से ले कर 350 रूपये तक की है।1 लीटर गर्म पानी के लिए भी आपको 100 रूपये तक खर्च करने पड़ जाते हैं। यहाँ हर चीज का व्यवसायीकरणहो गया है।
![Photo of नेपाल और वहाँ के लोग by Pankaj Mehta Traveller](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1382080/SpotDocument/1686466601_1686466599353.jpg.webp)
![Photo of नेपाल और वहाँ के लोग by Pankaj Mehta Traveller](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1382080/SpotDocument/1686466603_1686466599969.jpg.webp)
लेकिन इस व्यवसायीकरण में भी हमको कुछ लोग नेपाल में दिल के बहुत ही अच्छे मिले ऐसे ही 2 जोड़ो के बारे में आपको बताना चाहता हूँ। पहला जोड़ा हमको मिला अन्नपूर्णा बेस कैंप जाते हुए चित्रे गाँव में। अभी के समय में गोरेपानी तक रोड आ गयी है तो बहुत कम लोग अब इस गाँव से ट्रेक कर के जाते हैं। हम लोग सुबह 10 बजे यहाँ नाश्ता करने के लिए अन्नपूर्णा लॉज में पहुँचे। ये जोड़ा और ये जगह हमको इतना पसंद आयी की सिर्फ 2 km ट्रेक करके हम यहाँ ही रुक गये। अन्नपूर्णा व्यू लॉज से आपको धौलागिरी और अन्नपूर्णा साउथ चोटी दिखाई देती है यहाँ से पूनहिल्स भी सिर्फ 2 घंटे की वाक पर है। यहाँ पर हमको रहने के लिए आमा और बुबु ने फ्री कर दिया हमको सिर्फ खाने के पैसे देने पड़े। हमारी चाय और पानी के भी हमसे पैसे नहीं लिए गये। आप कभी ये ट्रेक करने आये तो इस जोड़े को सपोर्ट जरूर करें। यहाँ का नंबर है [Name] Annpurna Lodge Chitre Nepal [Mobile] +9779846200186
![Photo of नेपाल और वहाँ के लोग by Pankaj Mehta Traveller](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1382080/SpotDocument/1686466659_1686466658184.jpg.webp)
![Photo of नेपाल और वहाँ के लोग by Pankaj Mehta Traveller](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1382080/SpotDocument/1686466660_1686466658284.jpg.webp)
इसके ठीक अगले दिन हम पहुँचे छोम्मरॉंग यहाँ हम रुके मिलेनियम लॉज में यहाँ भी हमको परिवार जैसा ही माहौल मिला यहाँ ABC जाते हुए और आते हुए 2 दिन रुकना हुआ। यहाँ से मैंने सिर्फ 2 दिन में ABC आना जाना किया। यहाँ का नंबर है +9779846623995 इस जगह से mt फिशटेल बहुत सुन्दर दिखता है। इन दोनों जगह में WI FI फ्री है। कभी ABC जाना हुआ तो यहाँ जरूर रुकिएगा 🙏🙏🙏🙏🙏
![Photo of नेपाल और वहाँ के लोग by Pankaj Mehta Traveller](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1382080/SpotDocument/1686466667_1686466667022.jpg.webp)
![Photo of नेपाल और वहाँ के लोग by Pankaj Mehta Traveller](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1382080/SpotDocument/1686466668_1686466667137.jpg.webp)