चंडीगढ़ का एक मात्र यूनेस्को विश्व विरासत धरोहर- चंडीगढ़ कैपिटल कॉम्प्लेक्स

Tripoto
Photo of चंडीगढ़ का एक मात्र यूनेस्को विश्व विरासत धरोहर- चंडीगढ़ कैपिटल कॉम्प्लेक्स by Dr. Yadwinder Singh

चंडीगढ़ भारत के सबसे खूबसूरत, हरे भरे और साफ सुथरे शहरों में से एक है| चंडीगढ़ भारत के दो राज्यों पंजाब और हरियाणा की राजधानी है| चंडीगढ़ भारत का आधुनिक शहर है |
1947 ईसवीं में बंटवारे के बाद पंजाब दो हिस्सों में बंट गया| भारतीय पंजाब और पाकिस्तान का पंजाब | पंजाब की पुरानी राजधानी लाहौर थी जो पाकिस्तान में रह गई| अब भारतीय पंजाब के लिए नयी राजधानी की जरूरत थी| 1950 ईसवीं में उस समय भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने मशहूर सविस- फ्रेंच आर्किटेक्ट ली कार्बूजियर को पंजाब की नई राजधानी बनाने के लिए एक नये शहर के नक्शे और डिजाइन करने के लिए चुना| यह ली कार्बुजियर की मेहनत का कमाल ही है जिन्होंने इस खूबसूरत शहर को डिजाइन किया जो आज भारत के सबसे साफ सुथरे शहरों में चंडीगढ़ का नाम आता है| चंडीगढ़ कोई जयादा पुराना शहर नही है| चंडीगढ़ में आपको हरे भरे पार्क, खुली हवादार सड़के, बड़े बड़े गोल चौक, फुटपाथ आदि देखने के लिए मिलेगी| चंडीगढ़ शहर अलग अलग सैकटरों में बसा हुआ है| आपको सारे सैकटर एक जैसे ही लगेगे कयोंकि जयादातर सैकटरों का डिजाइन एक जैसा ही है जो पहली बार चंडीगढ़ जाता है उसे पता ही नहीं चलेगा कौन सा रास्ता किधर जाऐगा| सभी सैकटर एक जैसे ही बने हुए हैं| चंडीगढ़ शहर की भवन निर्माण कला देखने लायक है|

Open Hand Monument

Photo of चण्डीगढ़ by Dr. Yadwinder Singh

चंडीगढ़ कैपिटल कॉम्प्लेक्स
चंडीगढ़ कैपिटल कॉम्प्लेक्स सेकटर 1 में बना हुआ है जो यूनैसको वर्ल्ड हैरीटेज साईट में शामिल हैं| इस शानदार कॉम्प्लेक्स में आपको हाईकोर्ट, सेकट्रीएट और विधान सभा देखने के लिए मिलेगी| इस खूबसूरत कॉम्प्लेक्स को ली कार्बजियर ने डिजाइन किया है| चंडीगढ़ टूरिज्म की तरफ से आप कैपीटल कॉम्प्लेक्स देखने जा सकते हो जिसमें आपको एक गाईड टूर में सभी जगहों की जानकारी दी जाती है| मैं भी उस गाईड टूर में ही कैपीटल कंम्पलैकस देखने के लिए चंडीगढ़ गया था| इस गाईड टूर में आप गाईड के साथ पैदल चलते हो और आपको सभी ईमारतों और जगहों के बारे में बताया जाता है| भवन निर्माण कला का यह उत्तम नमूना है| पैदल चलते चलते ही आप ओपन हैंड के पास पहुंचते हो जहाँ सीमिट से बना हुआ एक खुला ऊंचा हाथ बना हुआ है| इसको भी ली कार्बूजियर ने डिजाइन किया है| पूरे चंडीगढ़ शहर का नक्शा भी खुले हाथ की तरह ही बना हुआ है जिसमें 1 से लेकर 57 सेकटर बनाए गए है| यह ओपन हैंड आपको देने के लिए और लेने के लिए खुले हाथ का संदेश देता है| फिर एक तरफ आप पंजाब हरियाणा सेकट्रीएट की बिल डिंग देखोगे| इस ईमारत का 60% हिस्सा पंजाब का और 40% हिस्सा हरियाणा को दिया है| यही पर ही दोनों राज्यों की विधानसभा है| दूसरी तरफ आपको पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की भव्य बिल डिंग देखने के लिए मिलेगी| गाईड आपको इन सभी ईमारतों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगा| इसके अलावा आप हाईकोर्ट मयूजियिम भी देख सकते हो |

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट

Photo of कैपिटल कॉम्पलेक्स टूरिस्ट सेंटर by Dr. Yadwinder Singh

कैपिटल कॉम्प्लेक्स चंडीगढ़

Photo of कैपिटल कॉम्पलेक्स टूरिस्ट सेंटर by Dr. Yadwinder Singh

चंडीगढ़ कैसे पहुंचे- चंडीगढ़ आप बस, रेल और हवाई मार्ग से पहुँच सकते हैं| चंडीगढ़ का बस स्टैंड सेकटर- 43और सेकटर- 17 में है जहाँ आप दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के अलग अलग शहरों से बस से पहुँच सकते हो| चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आप देश के अलग अलग शहरों से रेल मार्ग से पहुँच सकते हो| चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भारत के अलग अलग शहरों से फलाईट सुविधा उपलब्ध है| रहने के लिए चंडीगढ़ में आपको हर बजट के होटल आदि मिल जाऐगे|

सुखना झील🚣

Photo of चंडीगढ़ by Dr. Yadwinder Singh

Further Reads