जम्मू में विराजे तिरुपति, मंदिर के कपाट भी दर्शन के लिए खुले

Tripoto
8th Jun 2023
Photo of जम्मू में विराजे तिरुपति, मंदिर के कपाट भी दर्शन के लिए खुले by KAPIL PANDIT
Day 1

भगवान तिरूपति बालाजी की दक्षिण भारत में बहुत ज्यादा मान्यता हैं। ये बात नही की देश के बाकी हिस्सों में उनकी मान्यता नही है या कम है। देश के बाकी हिस्सों में रहने वाले लोग भी समय समय पर आंध्र प्रदेश में स्थित तिरूपति बालाजी महाराज के दरबार में अपनी अर्जी लगाते ही रहते है भगवान तिरूपति बालाजी में आस्था रखने वाले भक्तों के लिए ये एक महत्त्वपूर्ण खबर हो सकती है।

यहां जम्मू क्षेत्र में जम्मू और कटरा के बीच नगरोटा के पास काफी समय से भगवान तिरूपति बालाजी के मंदिर का कार्य चल रहा था। जो दिनांक 8 जून को पूर्ण हो गया है और ये मंदिर लाखो भक्तों के लिए खोल दिया गया है।जम्मू कश्मीर के क्षेत्र को पहले से ही देव स्थान की संज्ञा दी जाती है। यहां पहले से ही काफी मंदिर स्थित है।और अब भगवान तिरूपति बालाजी भी यहां विराजमान हो गए है। इस वजह से इस जगह की महिमा और भी बढ़ गई है।

Photo of Jammu by KAPIL PANDIT

वैसे भी लाखो भक्त माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जम्मू पहुंचते है ही। जम्मू से कटरा जाते समय रास्ते में पड़ने वाले नगरोटा के पास माजीन गांव में शिवालिक श्रेणियों के मध्य इस नए मंदिर का निर्माण हुआ है। तो अगर आप वैष्णो देवी यात्रा पर जा रहे है तो आप आसानी से तिरुपति बालाजी महाराज के चरणों में कुछ समय रहकर उनका आशीर्वाद पा सकते हो।

मंदिर दिनांक 8 जून से भक्तों के लिए पूर्ण रूप से खुल चुका हैं

मंदिर बिलकुल आंध्र प्रदेश तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर बना है। तिरुपति बालाजी का मंदिर जम्मू क्षेत्र के मजीन गांव में 62 एकड़ भूमि पर 32 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। मन्दिर में आठ और छह फुट की भगवान वेंकटेश्वर की मूर्तियां प्रतिष्ठापित कर दी गई हैं। आंध्रपदेश से आए 45 के करीब विद्वानों द्वारा पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रों के साथ मूर्तियां प्रतिष्ठापित कर दी गईं है।

जम्मू शहर में ये धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। मां वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले भक्त अब जम्मू में तिरुपति बालाजी के दर्शन भी कर सकेंगे। इससे धार्मिक पर्यटन में वृद्धि के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

जम्मू शहर में ये धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। मां वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले भक्त अब जम्मू में तिरुपति बालाजी के दर्शन भी कर सकेंगे। इससे धार्मिक पर्यटन में वृद्धि के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। तिरुपति के अलावा भगवान बालाजी महाराज का ये 6 वा मंदिर है। अन्य बालाजी मंदिर हैदराबाद, चेन्नई, दिल्ली, कन्याकुमारी और भुवनेश्वर में है।

Photo of जम्मू में विराजे तिरुपति, मंदिर के कपाट भी दर्शन के लिए खुले by KAPIL PANDIT

तो अगर आप भी अपने परिवार और दोस्तो के साथ माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आ रहे है तो आप साथ में तिरूपति बालाजी महाराज के दर्शन करना न भूले। जब आप जम्मू से कटरा के लिए आते है तो यह आस्था का प्रतीक आपके रास्ते में पड़ेगा। इस मंदिर के बन जाने से पूरे जम्मू क्षेत्र का विकास होगा। क्योंकि देश दुनिया से आने वाले लाखो भक्त यहां आएंगे। ऐसे में रोजगार के नए अवसर भी स्थानीय लोगो को प्राप्त होंगे।

कैसे पहुंचे?

जम्मू से टैक्सी,बस, कैब किसी भी तरह आसानी से यहां पहुंचा जा सकता है। जम्मू और कटरा माता वैष्णो देवी को जोड़ने वाले हाईवे पर ही ये मंदिर आपको मिलेगा।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Further Reads

Tagged:
#Jammu