सिर्फ़ 7 घंटे में मुंबई से गोवा, कल से शुरू होगी ये ट्रेन, जानें रुट और किराया

Tripoto
1st Jun 2023
Photo of सिर्फ़ 7 घंटे में मुंबई से गोवा, कल से शुरू होगी ये ट्रेन, जानें रुट और किराया by KAPIL PANDIT
Day 1

भारतीय रेलवे नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। पिछले कुछ सालो में भारतीय रेलवे में अभूतपूर्व सुधार हुए हैं। रेल गाड़ियों को गति बढ़ी हैं,स्टेशन पहले से अधिक साफ सुथरे होने लगे हैं,रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण भी तेजी से हुआ है।हाल के कुछ वर्षो में देश के सबसे तीव्रतम रेलगाड़ी वंदे भारत ने काफ़ी नाम और शोहरत हासिल की हैं।

ये रेल गाड़ी अपनी गति,अपने मनभावन लुक्स,स्वादिष्ट भोजन,समय से पहुंचने के लिए जानी जाती हैं। कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगा की आज के समय में ये रेल गाड़ी वंदे भारत भारतीय रेलवे की पोस्टर गर्ल/बॉय है।लोग इसकी एक झलक पाने को उतावले रहते हैं। जब ये कही से भी गुजरती है।तो लोग बरबस इसे टकटकी लगाए देखते रहते है।जब तक की ये आंखो से ओझल न हो जाए।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात जल्दी ही मिलने वाली हैं। मुंबई से पहले ही तीन रूट पर ये ट्रेनें चल रही है।ये तीन रूट है। मुंबई से गांधीनगर, मुंबई से शिरडी, मुंबई से शोलापुर, आगामी 3 जून से मुंबई से गोवा को चलने वाली ये चौथी ट्रेन होगी ।

Photo of सिर्फ़ 7 घंटे में मुंबई से गोवा, कल से शुरू होगी ये ट्रेन, जानें रुट और किराया by KAPIL PANDIT
Photo of सिर्फ़ 7 घंटे में मुंबई से गोवा, कल से शुरू होगी ये ट्रेन, जानें रुट और किराया by KAPIL PANDIT

मुंबई से गोवा का रेलवे मार्ग / रूट अपने आप में बहुत खास हैं। जिन लोगो ने इस मार्ग पर पहले सफर किया है । वो जानते है।की ये रूट कितना सुंदर और आकर्षक हैं। मुंबई से गोवा का रेल मार्ग कोंकण क्षेत्र के अंतर्गत आता हैं। ये क्षेत्र अपने आप में खास है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, बलखाती नदियाँ, दिल को खुश कर देने वाली हरियाली , रास्ते में पड़ने वाले पहाड़ी झरने, खूबसूरत मराठी गांव , इस रेलवे मार्ग को और भी खूबसूरत बना देते है।

Photo of सिर्फ़ 7 घंटे में मुंबई से गोवा, कल से शुरू होगी ये ट्रेन, जानें रुट और किराया by KAPIL PANDIT
Photo of सिर्फ़ 7 घंटे में मुंबई से गोवा, कल से शुरू होगी ये ट्रेन, जानें रुट और किराया by KAPIL PANDIT

अभी फिलहाल में मुंबई से गोवा तक का सफर अभी की सबसे तेज ट्रेन तेजस के माध्यम से करने में 8 घंटे का समय लगता है । लेकिन वंदे भारत से ये सफर लगभग 7 घंटे में हो जाएगा । वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार लगभग 180 किलोमीटर प्रति घंटा हैं। मुंबई के सीएसटी ( छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) से ये ट्रेन गोवा के मडगांव तक लगभग 600 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

Photo of सिर्फ़ 7 घंटे में मुंबई से गोवा, कल से शुरू होगी ये ट्रेन, जानें रुट और किराया by KAPIL PANDIT

कैसा रहेगा रूट प्लान?

मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से शुरू हो कर मडगांव जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के दादर, ठाणे, पनवेल, खेड़, रत्नागिरी, कंकावली और थिविम में 7 स्टॉपेज होंगे।

ट्रेन की टाइमिंग

8-कोच वाली वंदे भारत ट्रेन सीएसटी मुंबई से सुबह 5.25 बजे शुरू होगी और दोपहर 1.15 बजे मडगांव गोवा पहुंचेगी। बाद में यहीं ट्रेन मडगांव गोवा से दोपहर 2.35 बजे चलकर रात 10.25 बजे सीएसटी मुंबई पहुंचेगी।

कैसी रहेगी टिकट?

एसी चेयर कार के लिए मूल्य सीमा 1,100 रुपए से 1,600 रुपए के बीच हो सकती है और एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए यह 2,000 रुपए से 2,800 रुपए के बीच रहेगी।

Photo of सिर्फ़ 7 घंटे में मुंबई से गोवा, कल से शुरू होगी ये ट्रेन, जानें रुट और किराया by KAPIL PANDIT

रेलवे द्वारा सफर वैसे भी काफी आरामदायक होता हैं। और फिर ऐसी ही बेहतरीन रेल गाड़ियों के माध्यम से सफर करना और भी ज्यादा बढ़िया हो जाता है। वंदे भारत ट्रेन काफी आरामदायक हैं। ये देश की 18 वी वंदे भारत ट्रेन होगी।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Further Reads