![Photo of भारत का पहला प्रधानमंत्री संग्रहालय जिसमें ऐसी तकनीक है की आप जानकर हैरान हो जाओगे&यहां आनेपर मजबूर। by KRIPA YADAV](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2306211/TripDocument/1683448402_1683448395749.png)
★भारत के प्रधानमंत्रियों के 14 गैलरी के बारे में जाने।
भारत की राजधानी दिल्ली शहर में अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो एक बार प्रधानमंत्री म्यूजियम जरूर आए। ये जगह भारत देश के साथ-साथ विदेशी देशों के लिए भी काफी लोकप्रिय है। यहां पर आपको देश के अभी तक के बनें सभी प्रधानमंत्री की गैलरी हैं और उनसे जुड़ी सभी चीजें की जानकारी मिलेगी ।2022 में प्रधानमंत्री ने इस म्यूजियम का उद्घाटन किया था। दिल्ली के तीन मूर्ती मार्ग पर 15,600 स्कावयर मीटर में 306 करोड़ की लागत से बना प्राइम मिनिस्टर म्यूजियम देश के प्रधानमंत्रियों के नाम है। अगर आपको भारत देश के सभी पीएम के बारे में जानना हो तो एक बार यहां आप अपनी फैमिली के साथ जरूर आए।
![Photo of भारत का पहला प्रधानमंत्री संग्रहालय जिसमें ऐसी तकनीक है की आप जानकर हैरान हो जाओगे&यहां आनेपर मजबूर। by KRIPA YADAV](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2306211/SpotDocument/1683445114_1683445111845.jpg.webp)
![Photo of भारत का पहला प्रधानमंत्री संग्रहालय जिसमें ऐसी तकनीक है की आप जानकर हैरान हो जाओगे&यहां आनेपर मजबूर। by KRIPA YADAV](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2306211/SpotDocument/1683447181_1683447175550.jpg.webp)
•ऑडियो गाइड - Audio Guide
![Photo of भारत का पहला प्रधानमंत्री संग्रहालय जिसमें ऐसी तकनीक है की आप जानकर हैरान हो जाओगे&यहां आनेपर मजबूर। by KRIPA YADAV](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2306211/SpotDocument/1683446548_1683446546083.jpg.webp)
कई बार हम बिना गाइड के म्यूजियम में घूम रहे होते हैं, और बिना कोई जानकारी के बस तस्वीरों को देखकर वापस लौट आते हैं। लेकिन यहां ऐसा नहीं है, यहां लोगों को बेहतरीन ढंग से समझाने के लिए यहां एक ऑडियो गाइड की भी सुविधा दी हुई है। उस ऑडियो की मदद से आप सभी पीएम के बारे में आसानी से जान सकते है।
•भारत में हुई नई तकनीक का इस्तेमाल -
![Photo of भारत का पहला प्रधानमंत्री संग्रहालय जिसमें ऐसी तकनीक है की आप जानकर हैरान हो जाओगे&यहां आनेपर मजबूर। by KRIPA YADAV](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2306211/SpotDocument/1683446924_1683446921872.jpg.webp)
![Photo of भारत का पहला प्रधानमंत्री संग्रहालय जिसमें ऐसी तकनीक है की आप जानकर हैरान हो जाओगे&यहां आनेपर मजबूर। by KRIPA YADAV](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2306211/SpotDocument/1683447057_1683447055060.jpg.webp)
![Photo of भारत का पहला प्रधानमंत्री संग्रहालय जिसमें ऐसी तकनीक है की आप जानकर हैरान हो जाओगे&यहां आनेपर मजबूर। by KRIPA YADAV](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2306211/SpotDocument/1683447192_1683447190455.jpg.webp)
पर्यटकों को म्यूजियम में कई आकर्षक चीजें देखने को मिल जाएंगी। यहां आपको नेशनल एम्ब्लम 3 डी के रूप में दिखाई देगा, जिसे आप उड़ते हुए और घूमते हुए भी देख सकते हैं। आगे जाकर आपको राष्ट्रीय ध्वज दिखेगा, जिसे काइनेटिक एलईडी लाइट्स के साथ तैयार किया गया है। प्रधान मंत्री संग्रहालय, प्रौद्योगिकी का उपयोग करने वाला भारत पहला देश है। बता दें, प्रधान मंत्री संग्रहालय या प्राइम मिनिस्टर म्यूजियम ऐसी एडवांस तकनीक के साथ भारत का पहला म्यूजियम है। देश के अतीत और भविष्य का अनुभव करने के लिए यहां कई इंटरैक्टिव और एंगेजमेंट जोन भी बने हुए हैं। यहां एक टाइम मशीन भी है, जहां आप भारत के अतीत में जाकर बीते हुए समय में क्या हुआ था देश आजाद कैसे हुआ सब अच्छे से जान सकते हैं।
•इंटरएक्टिव जोन -
![Photo of भारत का पहला प्रधानमंत्री संग्रहालय जिसमें ऐसी तकनीक है की आप जानकर हैरान हो जाओगे&यहां आनेपर मजबूर। by KRIPA YADAV](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2306211/SpotDocument/1683447132_1683447129335.jpg.webp)
![Photo of भारत का पहला प्रधानमंत्री संग्रहालय जिसमें ऐसी तकनीक है की आप जानकर हैरान हो जाओगे&यहां आनेपर मजबूर। by KRIPA YADAV](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2306211/SpotDocument/1683448146_1683448143327.jpg.webp)
आप गैलरियों में बैठ कर अपने पसंदीदा प्रधानमंत्री के साथ तस्वीरें ले सकते हैं, यहां तक कि अतीत से जुड़ी फोटोज भी ले सकते हैं। यहां सोफा कुर्सियों के साथ एक पूरा सेटअप बनाया गया है, जहां आप आराम से बैठकर ढेरों तस्वीरों को क्लिक करवा सकते हैं। यहां बनाई गई वीडियो या खींची गई फोटो ईमेल के जरिए भेजी दी जाती हैं। यहां एक दिलचस्प हैंडराइटिंग रोबोट भी है, जिसे बोलकर आप किसी भी प्राइम मिनिस्टर के साइन ले सकते हैं।
•हेलीकाप्टर की सवारी -
![Photo of भारत का पहला प्रधानमंत्री संग्रहालय जिसमें ऐसी तकनीक है की आप जानकर हैरान हो जाओगे&यहां आनेपर मजबूर। by KRIPA YADAV](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2306211/SpotDocument/1683447081_1683447079424.jpg.webp)
इस म्यूजियम को बनाने का मकसद युवा पीढ़ी को प्रेरित करना है। यहां कई मजेदार चीजों के बीच एक 6डी हेलिकॉप्टर राइड वाला जोन भी है, जहां आप भारत के भविष्य का अनुभव ले सकते हैं। हेलीकॉप्टर में उड़ान भरते हुए आपको भारत का भविष्य दिखाया जाएगा। संग्रहालय में एक अन्य क्षेत्र है जिसे शताब्दी संकल्प के नाम से जाना जाता है। यहां आप एक संदेश छोड़ सकते हैं कि 2047 में आप भारत को किस तरह से देखते हैं, इसपर आप अपनी राय दे सकते हैं।
ऐसे करें टिकट बुक -
![Photo of भारत का पहला प्रधानमंत्री संग्रहालय जिसमें ऐसी तकनीक है की आप जानकर हैरान हो जाओगे&यहां आनेपर मजबूर। by KRIPA YADAV](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2306211/SpotDocument/1683446120_1683446115927.jpg.webp)
संग्रहालय टिकटः भारतीयों के लिए ऑनलाइन 100 रुपये का और ऑफलाइन 110 रुपये का होगा. विदेशियों को इसके लिए 750 रुपये चुकाने होंगे. संग्रहालय + लाइट एंड साउंड शोः अगर आप संग्रहालय घूमने के साथ शाम के समय लाइट एंड साउंड शो देखना चाहते हैं तो इसकी टिकट ऑनलाइन 150 रुपये और ऑफलाइन 160 रुपये होगी।
जरूरी बात ये है, यहां 4:30 बजे के बाद से टिकट बुक होना बंद हो जाते हैं। यहां की लास्ट एंट्री भी 4:30 बजे ही है। म्यूजियम के बंद होने का समय 6 बजे है।