
पूरी दुनिया से आगरा घूमने आने वाले लोगों की पहली पसंद आज भी ताजमहल ही है | भारतीयों के साथ साथ विदेशी लोग भी ताजमहल की खूबसूरती देखने खिंचे चले आते हैं लेकिन आगरा में ताजमहल के अलावा भी और बहुत सी चीजें हैं देखने को | अगर इन सभी जगहों को देखना हो तो दो दिन काफी होंगे आगरा में | तो आइए जानते हैं वो कौन कौन सी जगहें हैं -
पहले दिन अगर सुबह हमने ताजमहल अच्छे से घूम लिया तो सुबह 10 बजे तक हम खाली हो जाएंगे और उसके बाद आगरा फोर्ट देखने जा सकते हैं | आगरा फोर्ट या आगरा का किला या आगरा का लाल किला ताजमहल से 3 किमी की दूरी पर है | यह किला यमुना नदी के किनारे बहुत बडे़ एरिया में है | यह किला लाल बलुआ पत्थर से निर्मित है | इस किले का निर्माण 1565 ई. से 1573 ई. के बीच अकबर द्वारा कराया था | किले के अंदर बहुत ही भव्य इमारतें हैं | यह किला मुगल शैली वास्तुकला का एक आदर्श उदाहरण है | किले के भीतर दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, मोती महल, जहांगीर महल, जैसी वास्तुकला की अनुपम उदाहरण वाली इमारतें हैं | चारों तरफ से यह किला 70 फुट ऊँची दीवारों से घिरा हुआ है | अकबर के पोते शाहजहाँ, जिसने ताजमहल बनवाया, को उसके बेटे औरंगजेब ने इसी किले के अंदर कैद कर रखा था और इसी किले से शाहजहाँ ताजमहल को देखा करता था | इस किले से ताजमहल की बहुत ही मनोरम छठा दिखाई देती है | ताजमहल के बाद यह फोर्ट ही आगरा में सबसे जयादा देखी जाने वाली जगह है |



शाहजहाँ की बेगम नूरजहाँ ने अपने पिता गयासुद्दीन बेग की याद में यमुना के किनारे एत्माद-उ-दौला का मकबरा बनवाया | 'एत्माद-उ-दौला' गयासुद्दीन बेग की उपाधि थी | इसे बेबी ताज भी कहते हैं क्योंकि यहाँ के बाग, पच्चीकारी का काम, कई कलाएँ, ताजमहल से मिलती जुलती हैं | यह मकबरा भारत में बना पहला मकबरा है जो सफेद संगमरमर से बना है |

सिकंदरा आगरा से 4 किमी की दूरी पर है | यहाँ अकबर का मकबरा बना हुआ है | इसका निर्माण स्वयं अकबर ने शुरू कराया था परंतु इसके बनने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई फिर उसके बाद उसके पुत्र जहाँगीर ने इसे पूरा कराया | यह मकबरा लाल पत्थर से बना है | मकबरे के चारों ओर सुंदर बगीचा बना हुआ है | यह मुगलों की बनाई सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक है | 18 वीं सदी में यह क्षतिग्रस्त हो गया था परंतु बाद में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने इसका जीर्णोद्धार कराया |

मेहताब बाग - मेहताब बाग ताजमहल के ठीक पीछे यमुना के किनारे बना हुआ है | इसका निर्माण भी ताजमहल के साथ ही शुरू हुआ था | इस बाग का निर्माण 25 एकड़ में हुआ है | इस बाग से ताजमहल की मनमोहक छठा दिखाई देती है | इस बाग को फूलों और विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों से सजाया गया है | वर्तमान में यहाँ आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा एक 'ताज व्यू प्वाइंट' का निर्माण किया गया है |


इसे आराम बाग या बाग-ए-गुल अफसान के नाम से भी जाना जाता है | इसका निर्माण अकबर ने 1528 ई. में कराया था | यह ताजमहल से 5 किमी. की दूरी पर है | यह बाग एक नहर के जरिये चार भागों में बंटा हुआ है | यमुना नदी से इन नहरों में पानी आता है | कहा जाता है कि गर्मी के समय यह बाग शाही परिवार का आरामगाह हुआ करता था | इस बाग की खूबसूरती बेजोड़ है जिसमें कई पानी के रास्ते और फव्वारे हैं |

आगरा में खरीदने वाली चीजें - आगरा अपनी शिल्प की चीजों के लिए प्रसिद्ध है | सबसे ज्यादा खरीदी जाने वाली चीजों में ताजमहल की एक छोटी संगमरमर की प्रतिकृति है | आगरा अपनी कढ़ाई और वस्त्रों के बड़े बाजारों में से एक है | यह अपने चमड़े की बनी चीजों के लिए भी प्रसिद्ध है | आगरा अपने पेठों के लिए भी विश्वप्रसिद्ध है | यहाँ का 'पंछी पेठा' पेठों के लिए सर्वमान्य प्रतिष्ठान है | यूँ तो पूरे आगरे में पंछी पेठा के नाम से पेठे बेचने वाले बहुत हैं परंतु पेठे का असली स्वाद चाहिए तो पंछी पेठे की असली दुकानों से ही पेठा लेना बेहतर है |