![Photo of भागीरथी और अलकनंदा के संगम पर बसा उतराखंड के पांच प्रयागों में से एक देवप्रयाग जानिए क्या है खास by Dr. Yadwinder Singh](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1609956/TripDocument/1665286155_fb_img_1665249399908.jpg)
ऋषिकेश से 71 किलोमीटर दूर बद्रीनाथ मार्ग पर उतराखंड के पांच प्रयागों में से एक है देवप्रयाग | यहाँ पर ही भागीरथी और अलकनंदा का संगम होता है जहाँ से आगे नदी का नाम गंगा हो जाता है | यह बहुत पवित्र और खूबसूरत जगह है | समुद्र तल से देवप्रयाग की ऊंचाई 618 मीटर है | देवप्रयाग पहाड़ियों पर दो नदियों के बीच बसा हुआ है| यह जगह प्राचीन काल से ही तपस्थली रही है| ऐसा कहा जाता है कि यहाँ पर देव शर्मा नामक ब्राह्मण ने तपस्या की थी जिसके नाम पर ही इस जगह का नाम देवप्रयाग हो गया| प्रयाग शब्द का अर्थ है संगम | उत्तराखंड के पांच प्रयागों में भी अलग अलग नदियों का संगम होता है| इन पांच प्रयागों के नाम इस प्रकार है देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग और विष्णुप्रयाग| देवप्रयाग में भगवान राम ने भी तपस्या की थी| आदिगुरु शंकराचार्य भी नौंवी सदी में देवप्रयाग आए थे| उनके काफी शिष्य देवप्रयाग में ही बस गए| देवप्रयाग में निवास करने वाले जयादातर लोग भगवान बद्रीनाथ के पुरोहित भी है| देवप्रयाग में अलकनंदा पर वशिष्ठ कुंड बना हुआ है और भागीरथी पर ब्रह्मकुंड बना हुआ है| देवप्रयाग के संगम स्नान करने के लिए पूरा वर्ष यात्री आते रहते हैं| देवप्रयाग में संगम के ईलावा रघुनाथ मंदिर भी दर्शनीय है| देवप्रयाग में भागीरथी और अलकनंदा नदी का संगम बहुत मनोरम दृश्य पेश करता है| बद्रीनाथ मार्ग पर देवप्रयाग से पहले दूर ऊंचाई से देखने पर भागीरथी और अलकनंदा का संगम आलौकिक लगता है| बद्रीनाथ और केदारनाथ जाने वाले यात्री इस जगह पर रुक कर इस संगम को देखकर ही आगे बढ़ते हैं|
![Photo of Devprayag by Dr. Yadwinder Singh](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1609956/SpotDocument/1665285971_1665285969590.jpg.webp)
![Photo of Devprayag by Dr. Yadwinder Singh](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1609956/SpotDocument/1665285972_1665285969651.jpg.webp)
देवप्रयाग पहुंचना- नवंबर 2021 में बद्रीनाथ धाम की यात्रा से लौटते समय हमने देवप्रयाग की यात्रा की थी| सुबह में बद्रीनाथ से चलकर गुरुद्वारा गोबिंद घाट के दर्शन करते हुए जोशीमठ से औली रोपवे का आनंद लेते हुए हम चार दोस्त अपनी गाड़ी से रात को गढ़वाल मण्डल विकास निगम के रुद्रप्रयाग होटल में रुके थे| अगले दिन सुबह हम रुद्रप्रयाग से चलकर देवप्रयाग पहुँच गए| सुबह 9 बजे का समय था और हमें भूख भी बहुत लगी हुई थी| सबसे पहले हमने देवप्रयाग पहुँच कर गाड़ी को पार्क करने के बाद एक छोटे से ढाबे को देखा | ढाबे वाले भाई को हमने आलू के परांठों का आर्डर दे दिया| सबजी और चटनी के साथ गरमागरम आलू के परांठों का आनंद लेने के बाद हम सभी दोस्त देवप्रयाग घूमने के लिए निकल पड़े| ढाबे के साथ ही एक छोटी सी गली में उतरते हुए चलते चलते भागीरथी पर बने हुए खूबसूरत पुल को पार करते हुए सीढ़ियों को उतरते हुए देवप्रयाग संगम पर पहुँच जाते हैं| जहाँ एक तरफ से भागीरथी आ रही है दूसरी तरफ से अलकनंदा आ रही है और बिलकुल सामने दिखाई दे रहा था दो पवित्र नदियों का संगम| हम काफी देर तक इस संगम को देखते रहे| भागीरथी नदी का बहाव काफी तेज था और अलकनंदा कुछ शांत लग रही थी | भागीरथी का जल भी हलका हरे रंग का दिखाई दे रहा था और अलकनंदा का जल कुछ गहरे हरे रंग जैसा प्रतीत हो रहा था| यहाँ पर बिताए हुए पल ऐसे लग रहे थे जैसे कुछ पलों के लिए जिंदगी यही पर रुक गई है| दुनियादारी, मोह माया और चिंता से दूर बस कुदरत की गोद में दो नदियों का संगम और बहते हुए जल का शोर | बहुत आलौकिक लग रहे थे यह पल और जिंदगी | फिर हम संगम को देखने के बाद कुछ सीढ़ियों को चढ़कर रघुनाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए जाते हैं| ऐसा कहा जाता है रावण का वध करने से भगवान राम पर ब्रहम हत्या का दोष लग गया था| इसको दूर करने के लिए भगवान राम ने यहाँ पर तपस्या की थी| यह खूबसूरत मंदिर देवप्रयाग के बीच में 70 फीट ऊंचा बना हुआ है| इस मंदिर में 6 फीट ऊंची रघुनाथ जी की मूर्ति है| हमने रघुनाथ मंदिर के दर्शन किए और फिर हम वापस सीढ़ियों को उतरते हुए भागीरथी नदी पर बने पुल को पार करने के बाद हाईवे पर पहुँच जाते है जहाँ हमने गाड़ी पार्क की थी| यहाँ से आगे दो किमी दूर देवप्रयाग के बाहर हम एक जगह पर रुकते है जहाँ भागीरथी नदी और अलकनंदा का संगम दिखाई देता है| यहाँ पर हम थोड़ी फोटोग्राफी करते हैं और फिर ऋषिकेश के लिए आगे बढ़ जाते हैं|
कैसे पहुंचे- देवप्रयाग ऋषिकेश से 71 किमी दूर है बद्रीनाथ मार्ग पर| आपको ऋषिकेश से बहुत सारी बसें, टैकसी आदि मिल जाऐगी देवप्रयाग के लिए|
कहाँ ठहरें- देवप्रयाग में रहने के लिए बहुत सारे होटल है | इसके अलावा आप काली कमली धर्मशाला, गढ़वाल मण्डल विकास निगम के आवास गृह में भी रुक सकते हैं| खाने के लिए आपको लोकल होटल और ढाबे मिल जाऐगे जहाँ पर आप पहाड़ी खाने का आनंद ले सकते हो|
![Photo of Devprayag by Dr. Yadwinder Singh](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1609956/SpotDocument/1665286096_1665286095462.jpg.webp)
![Photo of Devprayag by Dr. Yadwinder Singh](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1609956/SpotDocument/1665286097_1665286095514.jpg.webp)
![Photo of Devprayag by Dr. Yadwinder Singh](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1609956/SpotDocument/1665286098_1665286095560.jpg.webp)