
अगर आप भी अपना ट्रिप प्लान करने की योजना बना रहे हैं। तो आप मध्य प्रदेश में कई ऐसे खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं जहां का आप आने वाली सर्दियों के लिए अपना ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आज हम मध्य प्रदेश के ऐसे पर्यटन स्थलों के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं जो सर्दी के मौसम में पर्यटकों की पहली पसंद होते हैं।
सर्दियों में घूमने की जन्नत भरी जगहें
1) खजुराहो

खजुराहो अपने प्राचीनतम मंदिरों के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। जो कि मध्य प्रदेश को विश्व भर में एक अलग ही महानता को दिखाता है। खजुराहो मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है। इसीलिए खजुराहो में घूमने की अपनी लालसा लिए हुए, देश हो या विदेश सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। अपने प्राचीनतम मंदिरों के कारण ही यूनेस्को ने इन्हें वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल किया है। कालिंजर किला, लक्ष्मण मंदिर, कंदरिया महादेव मंदिर यहां के प्रसिद्ध स्थल हैं। यहां आप अपनी गर्लफ्रेंड या फॅमिली को घुमाने ला सकते हैं।
2) कान्हा टाइगर रिजर्व


मानसूनी बारिश के बाद कान्हा टाइगर रिजर्व का सोंदर्य दोगुना हो जाता है। इसी दौरान अगर आप भी जंगल के इस रोमांच का अनुभूति लेना चाहते हैं तो कान्हा टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश घूमने का सबसे बेस्ट ऑप्शनों में से एक है। इस पर्यटन स्थल में आपको बाघ, हिरण, भालू, सियार समेत कई जंगली जानवर देखने को मिल जाएंगे। हैं, जिन्हें आप करीब से देख सकते हैं। यहाँ घूमने का सही समय अक्तूबर का महीना रहता है। यहां आप अपनी गर्लफ्रेंड या फॅमिली को घुमाने ला सकते हैं।
3) महेश्वर

आप महेश्वर के नाम से ही समझ गए होंगे कि यह जगह पवित्र और इसकी जरूर बहुत ज्यादा धार्मिक महत्वता होगी। यह एक ऐसी खूबसूरत जगहों में से एक है जहां कई सारे खूबसूरत और प्रसिद्ध मंदिरों का संग्रह है। जिसमें महेश्वर का होल्कर किला, रजवाड़ा, नर्मदा घाट, जलेश्वर महादेव और अहिल्येश्वर प्राचीन मंदिर मौजूद हैं। यह खूबसूरत मंदिरों का संग्रह आपको मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में नर्मदा के तट पर मौजूद हैं। जिनको देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आतें हैं। यहां आप अपनी फॅमिली या दोस्तों को घूमने के साथ साथ दर्शन कराने के लिए ला सकते हैं।
4) पचमढ़ी

मध्य प्रदेश में कई सारे ऐसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं जहां जाना हर पर्यटक की दिली इच्छा होती है। जहां आप अपने पार्टनर या फॅमिली के साथ आराम से घूम सकते हैं। ज्यादातर पर्यटक अक्टूबर में आने वाली छुट्टियों में पहले से ही अपना अपना ट्रिप प्लान करने की सोचने लगते हैं।

पचमढ़ी अपनी प्राकृतिक खूबसूरत हरी भरी घाटियों के लिए पूरे विश्व भर में विख्यात है। लेकिन मानसूनी बारिश के बाद पचमढ़ी की सुन्दरता दोगुनी हो जाती है। पचमढ़ी में सर्दियों में अच्छे से घुमा जा सकता है। पचमढ़ी सतपुड़ा अपने ऊँचाई भरे पर्वत पर मौजूद है। यहां के मुख्य दार्शनिक स्थल धूपगढ़, जटा शंकर की गुफा, पांडव गुफा, प्रियदर्शिनी प्वाइंट, चौरागढ़ मंदिर हैं। जिसे देखना पचमढ़ी आने वाले हर पर्यटकों की दिली इच्छा होती है। यहां आप अपनी फॅमिली या दोस्तों को घुमाने ला सकते हैं।
5) ओरछा

मानसून खत्म होने के साथ ही ओरछा और उसके आसपास की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। ओरछा मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। जहां सर्दियों में घूमा जा सकता है। यहां राम राजा मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी तादाद में देशी विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। ओरछा की और ज्यादा खूबसूरती, जैसे किला, छत्रियां, राजमहल, चतुर्भुज मंदिर, फूल बाग, दाऊ जी की हवेली समेत कई ऐसी खूबसूरत जगहों द्वारा बनती हैं। जिन्हें देखना हर पर्यटक का सपना होता है। यहां आप अपनी फॅमिली या दोस्तों को घुमाने के साथ-साथ दर्शनों के लिए ला सकते हैं।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताएँ।
जय भारत