
ट्रेक तो बहुत सारे हैं दुनियाँ में लेकिन आपको एक ऐसे ट्रेक के बारे में बताता हूँ जिसमें आपको खूबसूरती के खजाने के साथ साथ मिलेगा रोमांच का अलग अनुभव और दुनियाँ के सबसे ख़तरनाक पर्वत को देखने का मौका।
ABCT
अब आप सोच रहे होंगे ये ABCT क्या है। दरसल मैं जो आपको ट्रेक बता रहा हूँ ये 2 ट्रेक्स का कॉम्बिनेशन है। मुझे ये तो नहीं पता ऐसा पहले किसी ने किया है या नहीं लेकिन मैं ये दो ट्रेक एक साथ करने वाला हूँ।
Abc यानी की अन्नपूर्णा बेस कैंप
Act यानी अन्नपूर्णा सर्किट ट्रेक
Abc और Act मिला कर मैंने इसका नाम रखा है ABCT
यानी अन्नपूर्णा बेस कम सर्किट ट्रेक

इसका पूरा रुट मैप मैंने काफी होम वर्क करके 2 साल पहले ही बना लिया था। फोटो में आप देख सकते हैं अन्नपूर्णा सर्किट का रुट मैप। इसमें अन्नपूर्णा बेस कैंप का रुट नहीं है। अन्नपूर्णा बेस कैंप का रास्ता नयापुल से कट जाता है। वैसे सही से देखा जायेगा तो ये सिर्फ 2 ट्रेक का ही कॉम्बिनेशन नहीं है बल्की 3 ट्रेक का है। इसमें मैं पूनहिल का ट्रेक भी करंगे। ये पूरा ट्रेक 300 km का ऊपर होगा और मेरा डेली का टार्गेट रहेगा 25- से 30 km चलने का। कोशिश रहेगी 20 दिन अंदर इस ट्रेक को करने की।

हाईलाइट्स
इस ट्रेक में बहुत कुछ है सबसे बड़ा हाईलाइट तो है अन्नपूर्णा मैसिव जो पुरे ट्रेक में दिखता रहेगा दूसरा है दुनियाँ की सबसे ऊँची झील कजिन सारा तीसरा दुनियाँ की दूसरे नंबर की ऊँची झील तिलोचो झील बाकि आइस लेक,थोरोंग ला, माछापुच्छ्रे पर्वत, पूनहिल व्यू पॉइंट

सबसे ज्यादा खर्चा बढ़ायेगी कजिन सारा झील क्युकी यहाँ जाने के लिए लिए गाइड टेंट,स्लीपिंग बैग, राशन सब चीज की जरुरत पड़ेगी। मुक्तिनाथ धाम भी बहुत बड़ा आकर्षण रहेगा। पूरा ट्रेक ख़त्म होने के बाद 3 दिन पोखरा के आस पास घुमा जायेगा और पैराग्लाइडिंग की जाएगी।
चेतावनी - साथ चलने के लिए वो ही लोग बोलें जो 30 km लगातार 20 दिन तक चल सकते हैं।

