हिंदी दिवस भारत में अधिकाधिक बोली जानें वाली भाषा

Tripoto
14th Sep 2022
Day 1

14 सितंबर को पूरे देश में हिंदी प्रेमियों द्वारा हिंदी दिवस का आयोजन किया जाता है।भारत को गांवों का देश कहा जाता है जहां सबसे ज्यादा जनसंख्या गांवों में निवास करती है। जिसमें भी ज्यादा लोगों द्वारा हिंदी भाषा का बोल चाल की भाषा में प्रयोग होता है जबकि अन्य भाषाएं भी बोल चाल की भाषा में भारत जैसे बहुलता वादी देश में अपने आप में प्रचलित हैं ।

भारत में हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है?

भारत में प्रमुख रूप से बोली जाने वाली हिंदी भाषा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हिंदी दिवस मनाने का फैसला लिया गया। जिसके बाद हिंदी के महत्व को बताने और इसके प्रचार प्रसार के लिए “राष्ट्रभाषा प्रचार समिति” के द्वारा प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी राजभाषा दिवस के रूप में मनाने का अनुरोध किया गया। ऐसा इसलिए क्योंकि 14 सितंबर 1949 को भारत की संविधान सभा के द्वारा हिंदी को राज भाषा के रूप में दर्जा दिया गया था।भारतीय संविधान के भाग 17 के अध्याय की धारा 343(1) में बताया गया है कि राष्ट्र की राज भाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी। जिसके बाद 14 सितंबर के दिन को चुना गया और इस दिन हिंदी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था।

क्यों मनाया जाता है हिन्दी दिवस?

हिन्दी पूरे विश्व में चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा के रूप में पहचान रखती है। जिस प्रकार से भारत में कई भाषाएं और बोलियां विलुप्त हो रही हैं, यह चिंतन का विषय बनता जा रहा है। कई स्थानीय बोलियां विलुप्त हो चुकी हैं और हिंदी जैसी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा पर भी इसका असर देखने को मिला है। लगातार आम बोलचाल की भाषा से हिंदी में बोले जाने वाले शब्द गायब हो रहे हैं।

हिंदी दिवस के अवसर पर देश भर में स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगता, कविता पाठ, नाटक, और प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा सरकारी दफ्तरों में हिंदी पखवाड़े का आयोजन होता है। हमें यदि हिंदी भाषा को संजोए रखना है तो इसके प्रचार-प्रसार को बढ़ाना होगा। सरकारी कामकाज में हिंदी को प्राथमिकता देनी होगी। तभी हिंदी भाषा को जिंदा रखा जा सकता है।

Photo of हिंदी दिवस भारत में अधिकाधिक बोली जानें वाली भाषा by YOGENDRA SINGH

Further Reads