
जय हिंद दोस्तों.......
हम एक बार फ़िर एक नई स्टोरी के साथ प्रस्तुत हो रहे हैं
यह कहानी उस स्थान की है जिससे हर व्यक्ति वाकिब है।
हमारे सफर में एक नया अध्याय के रुप आगरा भी सामिल हुआ ।
सफर मथुरा वृंदावन और आगरा का ट्रिप था जिसमे से कुछ लिख दिए गए हैं वैसे साथ में लिख दिए होते परंतु एक अजूबे को एक नई अंदाज में लिखने का मन हुआ।
आगरा शहर यूपी का एक जिला है जहां विश्वप्रसिद्ध कला का अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है। बात आगरा के ताजमहल की बात हो रही है जो यमुना नदी के किनारे सफेद पत्थरों से निर्मित अलौकिक सुंदरता की तस्वीर 'ताजमहल' न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में अपनी पहचान बना चुका है। प्यार की इस निशानी को देखने के लिए दूर देशों से हजारों सैलानी यहां आते हैं। दूधिया चांदनी में नहा रहे ताजमहल की खूबसूरती को निहारने के लिए आप यहां गर्मी हो या ठंड, हर मौसम में पर्यटकों की भीड़ देखी जा सकती है।





मुमताज महल और आगरा शहर देशी-विदेशी सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। पर्यटन विभाग की ओर से प्रतिवर्ष 'ताज महोत्सव' का आयोजन किया जाता है। खूबसूरत स्थापत्य कला में निपूर्ण हैं।
और ताजमहल के साथ साथ आगरा किला की कुछ चर्चा की जाए
आगरा का किला
आगरा किला एक लाल बलुआ पत्थर से निर्माण हुआ है आगरा किला से ताजमहल को देखा जा सकता है आगरा का किला एक यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल है। इसके लगभग 2.5km दूरी पर उत्तर-पश्चिम में ही विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताज महल भी मौजूद है।
इस किले को कुछ इतिहासकार चारदीवारी से घिरी प्रासाद महल नगरी कहना बेहतर मानते हैं।
यह भारत का सबसे महत्वपूर्ण किला है। भारत के मुगल सम्राट बाबर, हुमायुं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां और औरंगज़ेब यहां रहा करते थे
वैसे तो किला को अंतिम स्वरूप शाहजहां ने दिया एक और बात जुड़ी है किले से,
शाहजहां का पुत्र औरंगजेब ने खुद अपने बाप को बंदी बना कर रखा था खैर ये तो इतिहास था देखा जाए तो किला की कारीगरी बड़ी उम्दा तरीके से बनाया गया जहां बागानों के कियारी का फूल पौधो का विशेस ध्यान दिया गया
कभी वक्त मिले तो दोनो धरोहरों को निहारे और परखे और जानने की कोशिश की जाए कुछ अलग देखने को मिलेगा
जय हिंद दोस्तों....….....🤗🤗🤗🤗🤗🤗






