सिक्किम में है सुकुन

Tripoto
4th Oct 2021
Photo of सिक्किम में है सुकुन by Aawara Mushafir

भारत का खूबसूरत राज्य सिक्किम पूर्वी हिमालय में स्थित है जो पूर्व में भूटान, पश्चिम में नेपाल, उत्तर में तिब्बत और दक्षिण में पश्चिम बंगाल से अपनी सीमाओं को साझा करता है। विश्व की तीसरी सबसे उंचीचोटी कंचनजंगा नेपाल-सिक्किम सीमा पर स्थित है। तीस्ता सिक्किम की सबसे बड़ी नहीं है और रंगीत भी यहां की एक प्रमुख नदी है।राज्य की खूबसूरती को यहां स्थित एक खास झील बढ़ा देती है। हम बात कर रहे हैं गुरुडोंगमार झील (Gurudongmar lake) की, जो हिमालय की गोद में स्थित सबसे उंचे झीलों में से एक है। यहां हम आपको इसी खूबसूरत झील के बारे में कुछ खास जानकारी दे रहे हैं

Photo of Gangtok, Sikkim by Aawara Mushafir

मन मोह लेगी लेक की खूबसूरती

5,430 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुरुडोंगमार लेक की बात ही अलग है। इस लेक की खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए कम ही है। दूर-दूर तक फैला इसका नीला पानी और चारों तरफ घिरे पहाड़ इसे 'जन्नत' जैसा रूप देते हैं।

इस लेक को बौद्ध और सिख धर्म के मानने वाले पवित्र स्थल मानते हैं। माना जाता है कि जब गुरू नानकदेव जी तिब्बत जा रहे थे, तब वह यहां अपनी प्यास बुझाने के लिए रुके थे। अपनी छड़ी से उन्होंने यहां जमी बर्फ में छेद कर पानी पीने की कोशिश की थी और तभी से यहां लेक यानी झील बन गई।

Photo of Gurudongmar Lake by Aawara Mushafir
Photo of Gurudongmar Lake by Aawara Mushafir

लाचेन,
लाचेन, एक बहुत ही खूबसूरत डेस्टिनेशन है। जब भी आप नॉर्थ सिक्किम जाएं तो लाचेन विजिट करना ना भूलें। प्रकृति की गोद में विराजमान ये एक ऐसा स्थान है, जो आपको यशराज बैनर के फिल्मों में देखने को मिल जाता है। लाचेन नदी के किनारे बसा ये प्राकृतिक स्थान आपको प्रकृति का प्रत्यक्ष रूप में दर्शन कराएगा। यहां बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

Photo of Lachen Deezong by Aawara Mushafir
Photo of Lachen Deezong by Aawara Mushafir

गंगटोक में खड़े होकर विश्व की तीसरी सबसे ऊँची चोटी माउंट कंचनजंघा के अविश्वसनीय नज़ारों को कही से भी देख पाएंगे जो इस जगह की सुंदरता में चार चाँद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। गंगटोक के आस पास घूमने के लिए काफी सारी प्राकृतिक झील, झरने और प्राचीन धार्मिक स्थल मौजूद है जैसे – त्सोम्गो लेक, बन झकरी फॉल, एनची मठ और गणेश टोक इत्यादि जगहों पर घूमने जा सकते है। सिक्किम का बेहतरीन हिल स्टेशन गंगटोक शहर आपके और आपके पूरे परिवारों के लिए यादगार साबित होगा।

Photo of Kanchenjunga by Aawara Mushafir
Photo of Kanchenjunga by Aawara Mushafir

इसके अलावा सिक्किम में घूमने के लिए काफी जगह है। जैसे – ऐतिहासिक नोर्बुगांग पार्क, युकसोम बाज़ार, ताशी टेंका पैलेस, कंचनजंघा वॉटरफॉल, मनी हॉल, करथोक झील इत्यादि जगहों पर जाकर अपने दिन को मजेदार बना सकते है।  Thank you 🙏

Further Reads