नीले आसमान के नीचे नीला समुंदर का मजा बकखाली में

Tripoto
29th Jun 2022
Photo of नीले आसमान के नीचे नीला समुंदर का मजा बकखाली में by Pankaj Biswas (akash)
Day 1

पश्चिम बंगाल में जितने भी प्रसिद्ध समुद्री पर्यटन केंद्र है उनमें दीघा के बाद दूसरा सबसे जनप्रिय समुद्री पर्यटन केंद्र है बकखाली। बकखाली पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फ्रेजरगंज के पास अवस्थित है। जहां हर दिन हजारों पर्यटक यहां मौज मस्ती करने आया करते हैं। बकखाली दीघा की तुलना में थोड़ा सा शांत किस्म का पर्यटन केंद्र है।

Photo of BAKKHALI SEA BEACH by Pankaj Biswas (akash)

यहां दीघा के तरह उतनी गहमागहमी या हलचल नहीं है।जिन लोगों को थोड़ा सा कम व्यस्त पर्यटन केंद्र पसंद है, उन्हें बकखाली में बड़ा मजा आएगा। हालांकि यहां समुंद्री मछली बड़ी सस्ती मिलती है इसके अलावा भी आसपास में बहुत सारे साइट सीन करने वाली जगह उपलब्ध है।यहां से बस थोड़ी ही दूर पर और एक जगह है जिसका नाम है मौसूणी द्वीप।  इसके अलावा भी हेनरी आईलैंड एक मशहूर पर्यटन केंद्र है।

Photo of नीले आसमान के नीचे नीला समुंदर का मजा बकखाली में by Pankaj Biswas (akash)

मैं और मेरी पत्नी जून महीने के पहले सप्ताह में बकखाली गए हुए थे। उस समय वहां इतनी गर्मी नहीं थी। बारिश हो रही थी। समुंदर की लहरें और नीले आसमान से टपकती बारिश का कॉकटेल बड़ा मस्त लगा। शाम को हम लोग समुंदर किनारे मछली फ्राई की दुकान से फिश तंदूरी और तेल में कड़ी भाजी हुई भोला, लौटे और पंपलेट नामक स्थानीय मछली का लुत्फ लिया। जो लोग वेजिटेरियन है उन्हें यहां थोड़ी निराशा हो सकती है। घुमंतू लोगों से गुजारिश है कि आप आइए और बकखाली में घुमक्कड़ी का मजा लीजिए।

Photo of नीले आसमान के नीचे नीला समुंदर का मजा बकखाली में by Pankaj Biswas (akash)

कितने दिन के लिए रहे ?

यहां आए तो कम से कम 3 दिन जरूर रहे। वरना कोई ना कोई जगह अछूता रहने की गुंजाइश है। यहां आए तो हेनरी आईलैंड और मौसूनी आईलैंड तीनों जगह का कार्यक्रम बना ले।

कैसे पहुंचे ?

सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है नाम खाना। पश्चिम बंगाल के राजधानी कोलकाता के सियालदह स्टेशन से दिन में कई ट्रेनें नामखाना के लिए आती है। सियालदह से नामखाना तक का भाड़ा है मात्र ₹30। 3 घंटे की यात्रा में सियालदह से नामखाना तक पहुंच सकते हैं। हालांकि एक्सप्रेस ट्रेनें यहां उपलब्ध नहीं है लोकल ट्रेन से ही यहां आना होगा और लोकल ट्रेन की भीड़ भाड़ वाले सफर के लिए माइंड से पहले से करके रखना होगा। नाम खाना स्टेशन के बाहर से आपको बस पकड़ना होगा और आना होगा बकखाली बस स्टैंड।बस स्टैंड से आप रिक्शा, टोटो या ऑटो रिक्शा पकड़ के आराम से अपने मनपसंद होटल आ सकते हैं होटल में ठहर सकते हैं। इसके अलावा भी कोलकाता के धर्मतला बस स्टैंड से हर एक-दो घंटे के अंतराल पर बकखाली के लिए बसे आया जाया करती हैं। रहने का खाने का खर्चा? पश्चिम बंगाल के सभी पर्यटन स्थल पर बजट वाला होटल और सस्ता खाना उपलब्ध है। कमोबेश ₹100 की थाली में यहां समुद्री व्यंजन या चावल के साथ चिकन का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा भी कमोबेश ₹500 से बजट होटल की शुरुआत होती है अपने स्टैंडर्ड के हिसाब से आप अपना होटल ठहर सकते हैं।

Further Reads