दारजीलिंग के चिड़ियाघर में लाल पांडा की 2012 ईसट इंडिया के टूर पर ली हुई एक तसवीर । मैंने लाल पांडा पहली बार यहीं देखा था, वैसे यह बहुत शरमीला होता हैं और सुंदर भी। सिककम का राजकीय पशु भी हैं लाल पांडा। भारत में लाल पांडा सिककम, अरुणाचल प्रदेश , असम में ऊपरी पहाड़ी भाग और पश्चिम बंगाल के दारजीलिंग जिले में पाया जाता हैं। भारत के ईलावा लाल पांडा नेपाल, भूटान, मयानमार और चीन के दक्षिणी पश्चिम भाग में पाया जाता हैं। लाल पांडा वैसे तो बांस ही खाते हैं, फिर भी फल, अंगूर, शहद को खाते हैं। इनका जीवन 20 साल तक होता हैं, अपने भोजन के लिए यह 13000 फीट की ऊंचाई तक भी चले जाते हैं।
यह कयूट दिखने वाला पांडा जयादातर बांस ही खाता हैं, दिन में 15 घंटे तक बांस खा सकता हैं और लगभग 12 किलो तक बांस एक दिन में खा सकता हैं। सवीट भालू की तरह दिखने वाला लाल पांडा अपने खाने को लेकर बहुत नखरैल होता हैं।
