
वैसे तो भारत में बहुत स्थानों पर ऐसे मंदिर है। जिसे दूर-दूर से पर्यटक देखने आते हैं। इन मैं जैसे वैष्णो देवी माता मंदिर, अमर नाथ की यात्रा, काशी विश्वनाथ मंदिर ओर मथुरा वृंदावन के मंदिर काफी प्रसिद्ध है। लेकिन हम बात कर रहे है।दुनिया के सबसे बडे मंदिर की जो वृंदावन में बनने जा रहा है। जिसका नाम चंद्रोदय मंदिर है।इस मंदिर में 70 मंजिला तक इमारत बनेगी। इस मंदिर की ऊचाई बुर्ज खलीफा से भी ऊची होगी।यह मंदिर 2024 तक बनकर तैयार हो सकता है।इस मंदिर के परागण मे दस हजार के करीब श्रद्धालु आ सकते है। इस पूरे मंदिर का भ्रमण करने के लिए श्रद्धालुओं को लगभग 3 से 4 दिन लगेंगे। इस मंदिर की सबसे ऊची मंजिल का नाम ब्रज मंडल दर्शन रखा गया है।सबसे ऊपर वाली मंजिल से आप ब्रज के 76 के आस-पास धार्मिक स्थान ओर ताजमहल को दूरबीन द्वारा देखा जा सकेगा ओर अब तक का सबसे मॉडर्न मंदिर होगा। जिसमें 4डी तकनीक द्वारा देवलोक और देवलीलाओं के दर्शन भी किए जा सकेंगे। इसके अलावा इसमें श्रीकृष्ण के जीवन लीलाओं को जानने के लिए लाइब्रेरी तथा अन्य माध्यम भी होंगे।जिस वजह से इस मंदिर मे आने वाले पर्यटकों की तादात ज्यादा हो सकती है।



