
Day 1
वैसे तो दुबई में देखने लायक कई स्थान है। इसमें चाहे बुर्ज खलीफा हो या पाम अल जुमेराह हो। लेकिन दुबई में अब एक म्यूजियम का निर्माण किया है। जिसका नाम म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर है। यह म्यूजियम 23 फ़रवरी 2022 को पर्यटको के लिये खोला गया।इस म्यूजियम में हम साल 2071 कि दुनिया को देख सकेंगे। इस म्यूजियम को नेशनल जियोग्राफी ने दुनिया के खुबसूरत म्यूजियम की लिस्ट में शामिल किया। इस म्यूजियम का डिजाइन 'किला डिज़ाइन' ने तैयार किया है। जो कि दुबई का एक स्टूडियो है। यह म्यूजियम दुबई के मुख्य रास्ते शेख जायेद रोड पर स्थित है।
घुमने का समय- सुबह 10 बजे से साम 6 बजे तक
टिकट शुल्क-इसमें घूमने के लिए आपको 145 AED का भुगतान करना पडेगा। अगर भारतीय रुपए में बात करें तो आपको लगभग 3019 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा।
