दक्कन का ताज

Tripoto
21st Mar 2022
Photo of दक्कन का ताज by Rohit Gautam
Day 1

आपने आगरा का ताज सुना ही होगा लेकिन हम बात कर रहे हैं दक्कन के ताज की जिसे बीबी का मकबरा या महिला का मकबरा औरंगजेब ने अपनी पत्नी दिलरस बानो बेगम के स्मारक के रूप में बनवाया था।वह औरंगजेब की पहली पत्नी थी। मकबरे की संरचना ताजमहल की तरह ही है।इसे हम ताजमहल की नकल कहे तो गलत नही ही है। यह मकबरा 25 एकड़ में फैला हुआ। इसलिए इसे दक्खनी ताज या दक्कन का ताज कहा जाता है।इस मक़बरे का डिज़ाइन अतउल्लाह द्वारा किया गया था। अतउल्लाह के पिताजी उस्ताद अहमद लाहोरी को विश्वप्रसिद्ध "ताजमहल" के मुख्य आर्किटेक्ट के तौर पर पहचाना जाता था।औरंगजेब ने कई स्मारकों का निर्माण नहीं किया। क्योंकि उसे वास्तुकला में कोई दिलचस्पी नहीं थी।बीबी का मकबरा औरंगजेब की पत्नी दिलरस बानो बेगम की याद में बनवाया गया था। दिलरस बानो बेगम का जन्म दिलरस बानो बेगम मिर्जा बड़ी-उज़-ज़मान सफ़वी की बेटी थीं, जो सफ़वीद वंश के थे। उसका दूसरा नाम शाहनवाज खान था और वह गुजरात का वायसराय था। । वह उसकी पहली और पसंदीदा पत्नी थी।इस मकबरे का निर्माण 1651 से लेकर 1661 तक चला। इस मकबरे को बनाने में ₹700000 खर्च किए। इस मकबरे में संगमरमर के पत्थर का उपयोग किया गया जोकि जयपुर कि खदानों से बारह बैलों द्वारा खींची गई लगभग 300 गाड़ियाँ संगमरमर से लदी थीं और निर्माण के लिए औरंगाबाद लाई गई थीं। बिल्डरों ने आगरा के स्मारक ताजमहल के समान बनाने की कोशिश की लेकिन कम बजट और वास्तुकला की गिरावट के कारण इसे हासिल नहीं किया जा सका।

केसे पहुचे-

हवाईजहाज से -औरंगाबाद में एक हवाई अड्डा है जो शहर से 10 किमी दूर है और इसका नाम चिक्कलथाना हवाई अड्डा है। हवाई अड्डा मुंबई, जयपुर, उदयपुर और दिल्ली से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। लोग उड़ानों के माध्यम से औरंगाबाद पहुंच सकते हैं और कैब किराए पर ले सकते हैं या बीबी का मकबरा के लिए बस ले सकते हैं

ट्रेन से -औरंगाबाद रेलवे नेटवर्क के माध्यम से भारत के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। लंबे और छोटे रूट की कई ट्रेनें यहां रुकती हैं और विभिन्न शहरों से लोग ट्रेन से औरंगाबाद आ सकते हैं और फिर बीबी का मकबरा जाने के लिए बस या टैक्सी ले सकते हैं।

सड़क द्वारा - औरंगाबाद बस स्टेशन कई प्रमुख शहरों के लिए बसें उपलब्ध कराता है। बस स्टैंड जलगांव रोड पर लेमन ट्री होटल के सामने स्थित है। बसें औरंगाबाद को मुंबई, पुणे, नागपुर और अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ती हैं।

श्रेय-विकिपिडिया

Photo of बीबी का मक़बरा by Rohit Gautam

श्रेय-विकिपिडिया

Photo of बीबी का मक़बरा by Rohit Gautam

Further Reads