![Photo of डुमस बीच की कहनी (गुजरात) by Rohit Gautam](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/985385/TripDocument/1647131642_20220313_060256.jpg)
वैसे तो गोवा को बिचो के लिए जाना जाता है। लेकिन भारत में कई राज्य ऐसे हैं जिनके भी अपने बीच हैं। जैसे गुजरात का डुमस बीच एक रहस्यमई कहानी के लिए प्रसिद्ध है। इस बीच पर दिन में आप पर्यटको को मौज-मस्ती और घूमते हुए मिलेंगे। लेकिन रात के समय इस बीच पर कोई नहीं जाता।लोगों की मानें तो इस बीच पर शाम ढलने के बाद जो भी गया वो कभी जिंदा नहीं लौटा। सूरत से 20 किलोमीटर दूर दमस या डुमस नाम के इस बीच को लवर्स का फेवरेट बीच कहा जाता है। दिन भर यहां कपल्स के साथ साथ पर्यटक आते रहते हैं। मगर यहां स्थानीय लोग भूतों की कहानी को इतने दावे के साथ बताते हैं कि न चाहते हुए भी एक अनजाना सा खौफ दिल में पैबस्त हो जाता है।कुछ आवाजें चीखने की, चिल्लाने की। रात के अंधेरे में कोई मदद की गुहार लगाता है कोई फूट-फूटकर रोता है, लेकिन दिखता कोई नहीं। कभी कभी जहां शाम ढलने के बाद खनकती हैं चूड़ियां, बजते हैं घुंघरू साज की एक ऐसी दुनिया जिसमें जिंदगी का नामो-निशान तक नहीं है।कहा जाता है कि इस बीच पर सदियों से भूतों ने अपना कब्जा जमा लिया था। भूतों के कब्जे की बदौलत ही यहां समंदर की रेत सफेद नहीं बल्कि काली है वरना ज्यादातर समंदर की रेत सफेद होती है।
![Photo of डुमस बीच by Rohit Gautam](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/985385/SpotDocument/1647131666_1647131664344.jpg.webp)
![Photo of डुमस बीच by Rohit Gautam](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/985385/SpotDocument/1647131666_1647131664448.jpg.webp)
![Photo of डुमस बीच by Rohit Gautam](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/985385/SpotDocument/1647131667_1647131664522.jpg.webp)