![Photo of सर्दियों में घूमने के लिए उत्तर प्रदेश के नजदीक ये हिल स्टेशन भी हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/TripDocument/1638603381_images_10.jpeg)
सर्दियों में पर्यटक अक्सर हिल स्टेशन पर ही जाना पसंद करते हैं। इसके लिए लोग देशभर की सैर करते हैं। खासकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश के आसपास कई हिल स्टेशन हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। अगर आप भी सर्दियों में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश के आसपास हिल स्टेशन पर जाना चाहते हैं, तो आप भी इन बेहतरीन हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं। जिसके लिए ना आपके अधिक पैसे लगेंगे न ही ज्यादा समय। आने वाले वीकेंड में भी आप इन जगहों का प्लान बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं वो खूबसूरत जगहें कौन सी हैं।
नैनीताल
![Photo of सर्दियों में घूमने के लिए उत्तर प्रदेश के नजदीक ये हिल स्टेशन भी हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1638602219_1638602219412.jpg.webp)
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से नैनीताल की दूरी महज 385 किलोमीटर है। नैनीताल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस शहर में कई झील हैं। साथ ही नैना देवी मंदिर है। स्थानीय लोगों की अगाध श्रद्धा है। इसके लिए आप सर्दियों में नैनीताल की सैर कर सकते हैं।
मुक्तेश्वर
![Photo of सर्दियों में घूमने के लिए उत्तर प्रदेश के नजदीक ये हिल स्टेशन भी हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1638603192_1638603192421.jpg.webp)
खूबसूरत शहर नैनीताल से महज 50 किलोमीटर दूरी पर मुक्तेश्वर स्थित है। यहाँ से आप हिमालय की चोटियों का दीदार कर सकते हैं। सर्दियों में काफी संख्या में पर्यटक मुक्तेश्वर घूमने आते हैं। मुक्तेश्वर में आप हाईकिंग, स्कीइंग और एडवेंचर ट्रिप का आनंद उठा सकते हैं। यह शहर प्राचीन शिवमंदिर के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।
तोष
![Photo of सर्दियों में घूमने के लिए उत्तर प्रदेश के नजदीक ये हिल स्टेशन भी हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1638603377_1638603377729.jpg.webp)
तोष सर्दी के दिनों में घूमने के लिए परफेक्ट प्लेस है। साथ ही ट्रैकिंग के लिए भी तोष बेहद लोकप्रिय है। तोष गांव हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 2,400 मीटर है। बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए तोष जरूर जाएं। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ इन हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं।
अल्मोड़ा
![Photo of सर्दियों में घूमने के लिए उत्तर प्रदेश के नजदीक ये हिल स्टेशन भी हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1638603475_1638603475128.jpg.webp)
यह शहर प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। कुमाऊं क्षेत्र में बसा यह शहर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। अल्मोड़ा मंदिरों का शहर के लिए जाना जाता है। हर साल काफी संख्या में पर्यटक सर्दियों में अल्मोड़ा घूमने आते हैं। अगर आप भी सर्दियों में हिल स्टेशन घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं।
अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।