जामा मस्जिद (पुरानी दिल्ली)

Tripoto
8th Oct 2021
Photo of जामा मस्जिद (पुरानी दिल्ली) by Shyama Charan parsad
Day 1

जामा मस्जिद दिल्ली में स्थित है। (इसका निर्माण सन् 1656 में हुआ था।) यह लाल पत्थरों और संगमरमर का बना है। लाल किले से महज 500 मी. की दूरी पर जामा मस्जिद है। जो भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है।

इस मस्जिद के तीन गेट चार मीनारें और 40 मीटर की लम्‍बी छोटी मीनारें है जो लाल बालुई पत्थर और सफेद संगमरमर से निर्मित है ।

इसे भी अवश्य पढ़ें: जामा मस्जिद आगरा

इस मस्जिद को सम्राट शाहजहां द्वारा बनवाया गया था। इस मस्जिद का निर्माण 1650 में शुरू किया गया था जो 1656 में पूरा हुआ। मस्जिद चोवरी बाज़ार रोड पर स्थित है। मस्जिद पुरानी दिल्ली के मुख्य आकर्षणों में से एक है।

Photo of Jama Masjid by Shyama Charan parsad

जामा मस्जिद की टाइमिंग

जामा मस्जिद हफ्तेभर खुलती है। टाइमिंग का थोड़ा ख्याल रखना ज़रूरी है। यह सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे और फिर दोपहर 1:30 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक खुली रहती है। जामा मस्जिद जाने के लिए आप मेट्रो ले सकते हैं। यहां का सबसे नज़दीकी मेट्रो स्टेशन यलो लाइन पर स्थित चावड़ी बाज़ार है। मेट्रो पर उतरकर वहां से आप या तो रिक्शा नहीं तो पैदल ही मस्जिद तक जा सकते हैं। चावड़ी बाज़ार के अलावा चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर भी उतर सकते हैं।

Further Reads