पाराशर झील- यहां आज भी इस झील में तैर रहा है एक टापू

Tripoto
17th Aug 2021
Day 1

पाराशर झील- यहां आज भी इस झील में तैर रहा है एक टापू

दोस्तों आज मैं आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताऊंगा जहां आपको दैवी शक्तियों का एहसास होगा जी हां एक झील एक लेख जहां आज भी एक टापू डरता है और अपनी जगह बदलता रहता है

भारत में कई ऐसे स्थान हैं जो कई तरह के रहस्यों या यूं कहे कि चमत्कारों से घीरे हुए हैं। यहां तक की इन रहस्यों का विज्ञान को ही श्रेष्ठ मानने वैज्ञानिक तक कुछ पता नहीं लगा सके हैं। दरअसल हमारे देश में तमाम ऐसी जगहें हैं ज‍िनके रहस्‍यों को समझ पाना आसान नहीं है। इनमें अध‍िकतर संख्‍या धार्मिक स्‍थानों की है। जो कहीं न कहीं ईश्‍वर की मौजूदगी और उनकी शक्तियों का अहसास कराती हैं।

ऐसा ही एक व‍िलक्षण स्‍थल हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से 49 किलोमीटर दूर उत्तर में भी स्थित है। जिसका चमत्कार यहाँ आने वाले हर किसी को अचरज में दाल देता है। इसका कारण ये है कि यहां एक झील में टापू है जो क‍ि पानी में तैरता रहता है और द‍िन के पहर के अनुसार द‍िशा बदलता है।

यही नहीं 9100 फीट पर स्थित इस झील का पानी ठहरता नहीं है। लेक‍िन इस ऊंचाई पर यह पानी कहां से आता है और कहां जाता है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

कहा जाता है कि वर्तमान में जिस स्थान पर मंदिर है वहां ऋषि पराशर ने तपस्या की थी।

ऋषि पराशर झील की गहराई को आज तक कोई भी नहीं नाप सका है। इस झील में एक टापू है जो हमेशा ही तैरता रहता है। बताया जाता है क‍ि कुछ वर्षों पहले यह टापू सुबह के समय पूर्व द‍िशा में और शाम के समय पश्चिम की द‍िशा में तैरता था। वर्तमान में यह कभी तो लगातार चलता है तो कभी कुछ द‍िनों के ल‍िए एक ही जगह पर ठहर जाता है।

Photo of पाराशर झील- यहां आज भी इस झील में तैर रहा है एक टापू by Nikunj Sharma

Further Reads