जयपुर के आसपास ये वीकेंड डेस्टिनेशन, आपकी यात्राओं को बनाएंगे और भी मज़ेदार, तो जल्द बना लें प्लान

Tripoto
19th Jun 2021
Photo of जयपुर के आसपास ये वीकेंड डेस्टिनेशन, आपकी यात्राओं को बनाएंगे और भी मज़ेदार, तो जल्द बना लें प्लान by Smita Yadav
Day 1

राजस्थान का जब भी ज़िक्र हो हमारे दिमाग़ में सुनहरी रेत, रंग-बिरंगे कपड़े पहने लोग, फ़ोक डांस, ऊंट और बहुत से चित्र उभर आते हैं। अगर खुद का एक्सपीरियंस आपके साथ शेयर करूं तो जयपुर में सालों रहने के बाद भी हमेशा ऐसा ही लगा की शायद कुछ ना कुछ छूट ही रहा हैं। यहाँ के खूबसूरती को बया करना बेहद मुश्किल हैं। क्योंकि यहाँ के शानदार महल और विशाल क़िले शाही राजपूताना विरासत को समेटे हुए हैं इन महलों की ख़ूबसूरती देखकर आपको हमारे देश के राजाओं के राजसी ठाट-बाट का पता चलता हैं। यहाँ की राजधानी जयपुर को गुलाबी शहर के नाम से जाना जाता है। आप सभी को बता दूं कि जयपुर के आस-पास की ऐसी बहुत सी जगहें हैं, जहाँ प्रकृति तो मेहरबान है ही, साथ ही इंसानों ने भी ख़ूबसूरत क़िले, महल, मंदिर और दुर्ग बनाकर इन जगहों को घूमने के लिहाज़ से ख़ास बना दिया है। यहाँ लगने वाले विश्वप्रसिद्ध मेले भी हज़ारों विदेशियों को आकर्षित करते हैं। तो आइये हम आपको बताते हैं रॉयल राजस्थान में जयपुर के आस-पास ऐसी जगहें, जहाँ आप एक दिन की छुट्टी में भी जा सकते हैं। और अपने वीकेंड को बखूबी एन्जॉय कर सकते हैं।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें

सरिस्का, राजस्थान

Photo of जयपुर के आसपास ये वीकेंड डेस्टिनेशन, आपकी यात्राओं को बनाएंगे और भी मज़ेदार, तो जल्द बना लें प्लान by Smita Yadav
Photo of जयपुर के आसपास ये वीकेंड डेस्टिनेशन, आपकी यात्राओं को बनाएंगे और भी मज़ेदार, तो जल्द बना लें प्लान by Smita Yadav

सरिस्का राजस्थान के अलवर ज़िले में है, जो यहाँ के वाइल्ड लाइफ पार्क के लिए जाना जाता है। जंगल सफ़ारी के शौक़ीनों के लिए ये जगह बेस्ट है। यहाँ आप टाइगर, लकड़बग्घा, सांभर, गोल्डन सियार आदि जानवरों के साथ ढेर सारे पक्षी भी देख सकते हैं। इसके अलावा यहाँ पर आप नीलकंठ मंदिर, भर्तहरि मंदिर, सिलीसेढ़ झील, जय समंद झील आदि भी घूम सकते हैं। अलवर जिले में स्थित यह स्थान आपके वीकेंड ट्रिप को यादगार बना सकता हैं। तो अगर आप भी कोई वीकेंड ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो इस जगह को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

कोटा, राजस्थान

Photo of जयपुर के आसपास ये वीकेंड डेस्टिनेशन, आपकी यात्राओं को बनाएंगे और भी मज़ेदार, तो जल्द बना लें प्लान by Smita Yadav

कोटा पूरे भारत में बड़े कोचिंग संस्थानों के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन इस शहर में इसके अलावा भी बहुत कुछ है, जहाँ आप घूम सकते हैं और अपना वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं। यहाँ आप जगमंदिर महल, राव माधो सिंह म्यूज़ियम, राणा प्रताप सागर डैम, किशोर सागर, चम्बल गार्डन, कोटा गढ़ या सिटी महल, गैपर नाथ का झरना आदि देख सकते हैं। एक दिन के वीकेंड ट्रिप के लिए यह स्थान काफी बेहतरीन हैं।

चित्तौड़गढ़, राजस्थान

Photo of जयपुर के आसपास ये वीकेंड डेस्टिनेशन, आपकी यात्राओं को बनाएंगे और भी मज़ेदार, तो जल्द बना लें प्लान by Smita Yadav

चित्तौड़गढ़ शहर अपने प्राचीन स्मारकों, युद्ध विरासत और अपनी राजसी महिमा की वजह से आज भी अपने त्याग और वीरता के इतिहास को बताता है। मेवाड़ के तत्कालीन राज्य की राजधानी, चित्तौड़गढ़ कई किलों, गढ़ों, खंडहरों और सदाबहार कहानियों की भूमि है। राजस्थान के दक्षिण पूर्वी कोने में स्थित चित्तौड़गढ़ चटरी राजपूत गौरव के शीर्ष पर है। इसे अपनी शानदार लड़ाइयों के लिए इतिहास के पन्नों में याद किया जाता है। चित्तौड़गढ़ अपने सबसे प्रसिद्ध आकर्षणों की वजह से पूरे देश में जाना जाता है। यहाँ स्थित चित्तौड़गढ़ का क़िला बहुत प्रसिद्ध है, जो पहाड़ी पर बना है और देश के सबसे बड़े किलों में से एक है। चित्तौड़गढ़ का क़िला 180 मीटर ऊंची एक पहाड़ी पर स्थित है। चित्तौड़गढ़ अपने महलों, क़िलों, इमारतों और खंडहरों के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप अपने वीकेंड पर चित्तौड़गढ़ घूमने के लिए आ रहे हैं तो आप यहाँ के अन्य स्थलों राणा कुम्भा महल, कुम्भ श्याम मंदिर, विक्ट्री टॉवर, मीराबाई मंदिर, कालिका माता मंदिर, टॉवर ऑफ़ फ़ेम, पद्मिनी का महल, चित्तौड़गढ़ संग्रहालय, जयमल और पत्ता महल आदि घूम सकते हैं।

भरतपुर, राजस्थान

Photo of जयपुर के आसपास ये वीकेंड डेस्टिनेशन, आपकी यात्राओं को बनाएंगे और भी मज़ेदार, तो जल्द बना लें प्लान by Smita Yadav

राजस्थान में स्थित भरतपुर देश का एक जाना माना पर्यटक स्थल है। इसे ‘राजस्थान का पूर्वी द्वार’भी कहते हैं। कई राज्यों की सीमाओं को छूता हुआ भरपतुर वाकई बहुत खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है। भरतपुर की ऐतिहासिकता, प्राचीन मंदिर, प्रसिद्ध पर्यटन और मनोरंजन स्थल विदेशी सैलानियों को भी अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अगर आप पहले कभी भरपुर नहीं गए हैं तो आपको बता दूं कि यहाँ घूमने के लिए बहुत कुछ है। वैसे तो यहाँ स्थित बर्ड सेंचुरी यानी क‍ि पक्षी अभरण्‍य बेहद प्रसिद्ध है। इस बर्ड सेंचुरी में अफगानिस्तान, चीन और तुर्की समेत कई दूर दूर के देशों के पक्षी हैं, जो पर्यटकों को बहुत भाते हैं। भरतपुर में सालों पुराने किले और महल भी हैं, जो सूरजमल के शासन के दौरान बनाए गए थे। इसके अलावा यहाँ सरकारी संग्रहालय, लोहागढ़ किला, देग, गंगा मंदिर, भरतपुर पैलेस और कई अन्य ऐतिहासिक प्रसिद्ध आकर्षण है। अगर आप भी कोई वीकेंड ट्रिप प्लान कर रहें हैं तो भरतपुर को अपने ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

मंडावा, राजस्थान

Photo of जयपुर के आसपास ये वीकेंड डेस्टिनेशन, आपकी यात्राओं को बनाएंगे और भी मज़ेदार, तो जल्द बना लें प्लान by Smita Yadav

राजस्थान की बात करते ही राजसी ठाट के दृश्य जेहन में उभर आते हैं। रजवाड़ों के ठाट देखने हों तो लोग जोधपुर, जयपुर और उदयपुर का रुख करते हैं, पर अगर आपको राजस्थान के कलाप्रेमी सेठों के जीवन से रूबरू होना है तो आपको मंडावा आना चाहिए। यहाँ आप मध्यकालीन भारत की तस्वीर को भी करीब से देख और समझ पाएंगे। यहाँ के हर दरो-दीवार में छुपी है उस जमाने की अनूठी तस्वीर। मंडावा एक छोटा मगर जीवंत कस्बा है। इस पूरे क्षेत्र को ‘शेखावटी’ भी कहा जाता है। राजस्थान के शूरवीर राजपूतों में शेखावत राजवंश का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है। समूचे भारत में केवल शेखावटी ही एकमात्र ऐसा स्थान था, जिस पर अंग्रेज कभी पूरी तरह हुकूमत नहीं कर सके।भले आपको पता न हो। हाल में आई 'पीके ', 'बजरंगी भाईजान', 'लव आजकल', 'हाफ़ गर्लफ्रैंड', 'मिर्ज़या', 'ए दिल है मुश्किल' के अलावा ढेर सारी हिंदी फ़िल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग इसी जगह हुई थी। ये ख़ूबसूरत जगह क़िले और हवेलियों के लिए जानी जाती हैं। साथ ही यह स्थान वीकेंड ट्रिप के लिए काफी फेमस हैं।

रणथम्भौर, राजस्थान

Photo of जयपुर के आसपास ये वीकेंड डेस्टिनेशन, आपकी यात्राओं को बनाएंगे और भी मज़ेदार, तो जल्द बना लें प्लान by Smita Yadav

रणथम्भौर राजस्थान के सवाई माधोपुर ज़िले में है। यहाँ का नेशनल पार्क उत्तर भारत के सबसे बड़े वाइल्ड लाइफ पार्क में गिना जाता है। ये पार्क रॉयल बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध है। राजस्थान का रणथंभौर रॉयल बंगाल टाइगर्स का घर माना जाता है और इसलिए वाइल्ड लाइफ लवर अपनी राजस्थान ट्रिप के दौरान इस जगह को जरूर एक्सप्लोर करते हैं। रणथंभौर का प्राकृतिक सौंदर्य अनुपम है। साथ ही आपको यहाँ पर तत्कालीन शासकों के खंडहर इमारतें भी देखने को मिलेंगे। राजस्थान का रणथंभौर ना सिर्फ देसी सैलानियों को बल्कि विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। अगर आप भी राजस्थान में हैं तो आपको एक बार वीकेंड ट्रिप के लिए रणथंभौर जरूर जाना चाहिए। यहाँ पर आपको टाइगर रिजर्व से लेकर किलों तक कई बेहतरीन जगहें देखने को मिलेंगी, जो आपको एक अविस्मरणीय अनुभव करवाएंगी। यहाँ आप रणथम्भौर का क़िला, त्रिनेत्र गणेश मंदिर, सुरवाल झील, काचिदा घाटी, राज बाग़ खंडहर, पदम झील, जोगी महल आदि जगहें भी घूम सकते हैं।

पुष्कर, राजस्थान

Photo of जयपुर के आसपास ये वीकेंड डेस्टिनेशन, आपकी यात्राओं को बनाएंगे और भी मज़ेदार, तो जल्द बना लें प्लान by Smita Yadav

पुष्कर शहर राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित हैं और इस शहर को ‘गुलाब उद्यान’ के रूप में भी जाना जाता हैं। पुष्कर को संस्कृति और बुद्धि का शहर भी कहा जाता हैं जहाँ परमपिता ब्रह्मा जी का एक मात्र मंदिर पुष्कर में ही बना हुआ हैं। यह स्थान दिव्य आध्यात्मिक आनंद को प्राप्त करने के लिए हिंदु धर्म के अनुयाइयों के लिए परम तीर्थों में से एक है। राजस्थान का पुष्कर शहर भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक माना जाता है और यह शहर यहाँ आयोजित होने वाले पुष्कर ऊंट मेला के लिए प्रसिद्ध हैं, जोकि वर्ष में नवम्बर के महीने में बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता हैं। पुष्कर पिछले कुछ वर्षों में हिपस्टर का स्वर्ग बन गया है। राजस्थान के खूबसूरत शहर पुष्कर में 50 से भी अधिक घाट बने हुए हैं। पुष्कर की यात्रा के दौरान यहाँ के जल में डुबकी लगाने का एक विशेष ही महत्व हैं, खासकर पूर्णिमा की शाम के दौरान इसे बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता हैं। यहाँ गौ घाट, गणगौर, करणी, कोटा, याग, वराह आदि कई लोकप्रिय घाट है। पुष्कर के नजदीक ही राजस्थान का अन्य प्रमुख शहर अजमेर भी हैं, अजमेर से पुष्कर की दूरी लगभग 15 किलोमीटर हैं। जहाँ आप आसानी से अपनी वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

क्या आपने भी इन बेहतरीन जगहों में से किसी जगह की यात्रा की हैं। अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads