
दिल्ली में एक बड़ी आबादी ऐसी है, जो दूसरे राज्यों से आकर बस गई है। आमतौर पर जब लोग बाहर जाते हैं, तो अपने रीजन का खाना ही उनकी पहली पसंद होता है। दिल्ली में ऐसी बहुत सी जगह है, जहाँ आपको अपने रीजन का फूड मिल जाएगा। आज हम ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जहाँ आप अपने राज्य के व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें
मां तारा रेस्टोरेंट (बंगाली व्यंजनों के लिए फेमस)

बंगाली खाने के शौकीन लोगों के लिए मां तारा रेस्टोरेंट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ये दिल्ली के चितरंजन पार्क में हैं, जहाँ बहुत से बंगाली परिवार रहते हैं। बताया जाता है कि यहाँ कि कोशा मंगशो (मटन करी) फेमस डिश में से एक है। इसलिए जब भी बंगाली भोजन खाने का मन करे, तो इस रेस्टोरेंट के बारे में सोच सकते हैं। और यहाँ आकर बंगाली भोजन का आनंद उठा सकतें हैं।
यह भी पढ़ेंः बंगाल के कलिम्पोंग में है आर्ट का खजाना, देख लोगे तो खुश हो जाओगे
पोट बैली रुफटॉप कैफे (बिहारी व्यंजनों के लिए फेमस)

ये कैफे दिल्ली के शाहपुर जट इलाके में है। अगर आप बिहारी खाना पसंद करते हैं, तो ये कैफे आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। दिल्ली में जो लोग बिहार से आकर बसे हैं, ऐसे लोगों से ये रेस्टोरेंट अक्सर भरा रहता है। यहाँ की लिट्टी और चोखा काफी फेमस है। तो जब भी आपको समय मिले इस जगह के स्वादिष्ट भोजन का आनंद ज़रूर लें।
यह भी पढ़ेंः बिहार की वो छिपी हुई जगहें जो आपको बिहार घूमने पर मजबूर कर देंगी
सुरुचि रेस्टोरेंट (राजस्थानी व्यंजनों के लिए फेमस)

अगर आपको मिर्च-मसाले वाली राजस्थानी दाल और गट्टे की सब्जी पसंद है, तो सुरुचि रेस्टोरेंट जा सकते हैं। ये करोलबाग में है। इस रेस्टोरेंट की चेन पूरे शहर में है। यहाँ का दाल बाटी और चूरमा आपको राजस्थान की याद दिला देगा।ये एक शुद्ध शाकाहारी खाना है। जो की राजस्थान का फेमस फूड हैं।
यह भी पढ़ेंः चोखी ढाणी जयपुर : एक राजस्थानी शहरी गाँव, जहा आकर आपको दिखेगी राजस्थान की अद्भुत कला संस्कृति
सरवन भवन (साउथ इंडियन व्यंजनों के लिए फेमस)

जब भी साउथ इंडियन डिश खाने का मन करे, तो आप सरवन भवन जा सकते हैं। कनॉट प्लेस के अलावा, दिल्ली में इसकी कई शाखाएं हैं। यहाँ आप साउथ इंडियन खाने का भरपूर लुत्फ ले सकते हैं। विदेश में भी इसकी कई ब्रांच हैं। तो जब आपको समय मिले इस जगह के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ज़रूर लें।
यह भी पढ़ेंः 'साउथ इंंडियन खाना मतलब इडली-डोसा ', इन 12 लज़ीज़ पकवानों को चखने के बाद ये नहीं कहोगे
चोर बिजार, होटल ब्रोडवे (कश्मीरी व्यंजनों के लिए फेमस)

अगर आप कश्मीरी व्यंजन के शौकीन हैं, तो यहाँ जा सकते हैं। मटन रोगन जोश और निहारी गोश्त के अलावा, ये रेस्टोरेंट अपने एंबियंस के लिए भी जाना जाता है। यहाँ और भी कई बेहतरीन व्यंजन आपको मिल जाएंगे। अपने वीकेंड पर एक बार यहाँ ज़रूर जाएं।
यह भी पढ़ेंः कश्मीर की ये ऑफबीट जगहें देखने के बाद कश्मीर आपको और खूबसूरत लगने लगेगा
क्या आपने दिल्ली के इन बेहतरीन रेस्टोरेंटस के लाजवाब स्वाद का आनंद लिया हैं। अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें
रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।