मानसून में पार्टनर के साथ गोवा की इन जगहों पर उठाएं बारिश का सुहावना लुत्फ, मज़ा हो जायेगा दोगुना

Tripoto
1st Jun 2021
Photo of मानसून में पार्टनर के साथ गोवा की इन जगहों पर उठाएं बारिश का सुहावना लुत्फ, मज़ा हो जायेगा दोगुना by Smita Yadav
Day 1

मानसून का मौसम भारत के कई इलाकों में दस्तक दे चुका है। बारिश के सुहाने मौसम में कई लोग नए-नए डेस्टिनेशन की तलाश में जुट जाते हैं। बरसात में अधिकांश लोग अपने पार्टनर के साथ किसी समंदर के किनारे सैर करने और एक दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। अगर आप मानसून में कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और किसी शांत व एकांत जगह पर अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताना चाहते हैं तो गोवा से अच्छी जगह और कोई हो ही नही सकती। अगर आप अपने पार्टनर के साथ आप मानसून का आनंद लेने गोवा जाना चाहते हैं तो इस खूबसूरत जगह से आप निराश नहीं होंगे। बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच के सुहाने मौसम का असली लुत्फ उठाना है तो घर से बाहर निकलिए। बैग पैक करिए और पार्टनर के साथ निकल पड़िए गोवा के खूबसूरत जगहों की सैर पर।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें

गोवा

Photo of मानसून में पार्टनर के साथ गोवा की इन जगहों पर उठाएं बारिश का सुहावना लुत्फ, मज़ा हो जायेगा दोगुना by Smita Yadav

गोवा में घूमने की यूं तो कई जगहे हैं, पर गोवा में अपने पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करने की मशहूर जगहों में भी कई ऐसी और जगहें हैं, जहाँ जाकर आप निराश नहीं होंगे। गोवा में मानसून सीजन जून से सितंबर के बीच रहता है। यहाँ स्थित खूबसूरत बीच, समंदर का नीला पानी और मॉनसून का सुहाना मौसम आपको लुभाने के लिए काफी है चलिए हम आपको बताते हैं गोवा के कुछ शानदार बीच, जहाँ आप बरसात के मौसम में अपने पार्टनर के साथ सैर-सपाटे का पूरा आनंद उठा सकते हैं। गोवा के इन सीक्रेट बीच के बारे में, आम तौर पर कम ही लोग जानते हैं।

बटरफ्लाई बीच

Photo of मानसून में पार्टनर के साथ गोवा की इन जगहों पर उठाएं बारिश का सुहावना लुत्फ, मज़ा हो जायेगा दोगुना by Smita Yadav
Photo of मानसून में पार्टनर के साथ गोवा की इन जगहों पर उठाएं बारिश का सुहावना लुत्फ, मज़ा हो जायेगा दोगुना by Smita Yadav
Photo of मानसून में पार्टनर के साथ गोवा की इन जगहों पर उठाएं बारिश का सुहावना लुत्फ, मज़ा हो जायेगा दोगुना by Smita Yadav

यहाँ की जमी हुई रेत आपको हैरान कर देगी। बीच का नाम भी बेहद खूबसूरत है। अगर आप प्राइवेसी ढूंढ रहे हैं, तो बटरफ्लाई बीच से बेहतर जगह कोई और हो ही नहीं सकती। यहाँ अगोंडा या पालोलेम बीच से नाव लेकर ही पहुंचा जा सकता है। पालोलेम बीच से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर यह बीच स्थित हैं। बटरफ्लाई बीच पर्यटकों को खासा लुभाता है। यह बीच दक्षिणी गोवा के बटरफ्लाई द्वीप पर स्थित है। इस खूबसूरत बीच का एकांत वातावरण दिल को बहुत सुकून देता है। मानसून के मौसम में अपने पार्टनर के साथ यहाँ सैर करने का मजा ही कुछ और है।

वागातोर बीच

Photo of मानसून में पार्टनर के साथ गोवा की इन जगहों पर उठाएं बारिश का सुहावना लुत्फ, मज़ा हो जायेगा दोगुना by Smita Yadav
Photo of मानसून में पार्टनर के साथ गोवा की इन जगहों पर उठाएं बारिश का सुहावना लुत्फ, मज़ा हो जायेगा दोगुना by Smita Yadav

वागातोर बीच मापुसा रोड के पास नॉर्थ गोवा में पणजी से 22 किलोमीटर दूर है। यह गोवा के बाकि तटों के मुकाबले कम भीड़ वाली और अलग जगह है। इस खूबसूरत बीच का एकांत वातावरण दिल को बहुत सुकून देता है। मानसून के मौसम में अपने पार्टनर के साथ यहाँ सैर करने का मजा ही कुछ और है। इस बीच पर सफेद रेत, काली लावा चट्टानें, नारियल और खजूर के पेड़ की सीधी कतारें हैं। साथ ही यहाँ 500 साल पुराना पुर्तगाली किला है। आज के दौर की इमारतों के बीच इसका दीदार रोमांचकारी लगता है। वागातोर का यह सफेद रेतीला बीच 'बिग वागातोर' और 'लिटिल वागातोर' के नाम से भी जाना जाता है और यह चपोरा किले की ऊंचाई से खूबसूरत दिखाई देता है।

पालोलेम बीच

Photo of मानसून में पार्टनर के साथ गोवा की इन जगहों पर उठाएं बारिश का सुहावना लुत्फ, मज़ा हो जायेगा दोगुना by Smita Yadav
Photo of मानसून में पार्टनर के साथ गोवा की इन जगहों पर उठाएं बारिश का सुहावना लुत्फ, मज़ा हो जायेगा दोगुना by Smita Yadav

दक्षिण गोवा में स्थित पालोलेम बीच का नाम भारत के सबसे साफ बीचों में शुमार है। इसकी खूबसूरती और साफ-सफाई सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करती हैं। आप अपने पार्टनर के साथ पलोलेम समुद्र तट पर सूर्यास्त और सुन्दर दृश्य का आनंद उठा सकते है। यह भी एक मछली पकड़ने वाली समुद्र तटों का आनंद लें सकते है। पलोलेम बीच दो शानदार अन्तरीपों के बीच फैला है और समुद्र तट विशाल नारियल के पेड़ों से घिरा हुआ है। पलोलेम समुद्र तट का वातावरण आराम, अनुकूल और सुरक्षित है। पलोलेम समुद्र तट पर आप अपने पार्टनर के साथ झोपड़ियों और रेस्तरां के साथ लाइव संगीत का भी आनंद उठा सकते है।

मोबोर बीच

Photo of मानसून में पार्टनर के साथ गोवा की इन जगहों पर उठाएं बारिश का सुहावना लुत्फ, मज़ा हो जायेगा दोगुना by Smita Yadav
Photo of मानसून में पार्टनर के साथ गोवा की इन जगहों पर उठाएं बारिश का सुहावना लुत्फ, मज़ा हो जायेगा दोगुना by Smita Yadav
Photo of मानसून में पार्टनर के साथ गोवा की इन जगहों पर उठाएं बारिश का सुहावना लुत्फ, मज़ा हो जायेगा दोगुना by Smita Yadav

मोबोर बीच गोवा के सबसे मशहूर बीच में से एक है। यहाँ पर बारिश का आनंद लेना हो तो अपने पार्टनर के साथ ज़रूर आए। बारिश में यहाँ कपल्स की काफी भीड़ देखी जाती हैं साथ ही यहाँ आने वाले पर्यटक वॉटर स्कीइंग, वॉटर सर्फिंग, जेट स्की, बनाना बम्प राइड और पैरासिलिंग जैसे एडवेंचरस गेम्स का लुत्फ उठाते हैं।

काकोलम बीच

Photo of मानसून में पार्टनर के साथ गोवा की इन जगहों पर उठाएं बारिश का सुहावना लुत्फ, मज़ा हो जायेगा दोगुना by Smita Yadav
Photo of मानसून में पार्टनर के साथ गोवा की इन जगहों पर उठाएं बारिश का सुहावना लुत्फ, मज़ा हो जायेगा दोगुना by Smita Yadav

अगर वाकई आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो टाइगर बीच नाम से मशहूर काकोलम बीच जरूर जाएं। यहाँ की खूबसूरती देखकर पक्का आप अपना रास्ता भूल जाएंगे। यहाँ की रेत बेहद सुंदर और साफ है, मानो रेगिस्तान की रेत हो। इस जगह पहुंचने के लिए आपको कोला गांव से राष्ट्रीय राजमार्ग 66 का रूख करना होगा यहीं से आपको रास्ता पूछकर आगे का सफर तय करना होगा वैसे आसपास के बीच से आप किराए पर नाव लेकर भी यहाँ पहुंच सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ बारिश का मज़ा लेने के लिए इससे अच्छी जगह नहीं मिलेगी आपकों। यहाँ का शांत वातावरण आपको बेहद पसंद आएगा।

बेतुल बीच

Photo of मानसून में पार्टनर के साथ गोवा की इन जगहों पर उठाएं बारिश का सुहावना लुत्फ, मज़ा हो जायेगा दोगुना by Smita Yadav
Photo of मानसून में पार्टनर के साथ गोवा की इन जगहों पर उठाएं बारिश का सुहावना लुत्फ, मज़ा हो जायेगा दोगुना by Smita Yadav

अगर आप अपने पार्टनर के साथ बारिश में समंदर और आईलैंड दोनों का मजा साथ साथ चाहते हैं तो बेतुल बीच बेहद शानदार जगह है। यहाँ जमीन कई जगहों से टेढ़े मेढ़े कटी है, जहाँ एक छोटी सी झील भी है। यही नहीं, पास में 17वीं शताब्दी का बना एक किला भी है। आप यहाँ भी घूम सकते हैं।

मीरामार बीच

Photo of मानसून में पार्टनर के साथ गोवा की इन जगहों पर उठाएं बारिश का सुहावना लुत्फ, मज़ा हो जायेगा दोगुना by Smita Yadav
Photo of मानसून में पार्टनर के साथ गोवा की इन जगहों पर उठाएं बारिश का सुहावना लुत्फ, मज़ा हो जायेगा दोगुना by Smita Yadav

गोवा की राजधानी पणजी से 3 किलोमीटर दूर स्थित मीरामार बीच की मुलायम रेत, यहाँ स्थित ताड़ के पेड़ और समंदर का नीला पानी पर्यटकों को आकर्षित करता है। इसकी खूबसूरती के चलते ही इसे गोल्डन बीच के नाम से भी जाना जाता है। इस खूबसूरत बीच का एकांत वातावरण दिल को बहुत सुकून देता है। मानसून के मौसम में अपने पार्टनर के साथ यहाँ सैर करने का मजा ही कुछ और है।

क्या आपने भी मानसून में गोवा के इन बेहतरीन जगहों का आनंद लिया हैं। अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।

Further Reads