प्रकृति की खूबसूरत देन है मुंबई के पास स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन, अभी ट्रिप करें प्लान

Tripoto
2nd Jun 2021
Photo of प्रकृति की खूबसूरत देन है मुंबई के पास स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन, अभी ट्रिप करें प्लान by Pooja Tomar Kshatrani
Day 1

मुंबई के पास कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां जाकर आपका दिल खुश हो जाएगा। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे।

वैसे तो मुंबई में घूमने की जगहों या पर्यटक स्थलों की कोई कमी नही है। लेकिन यदि शोर्ट ट्रिप, वीकेंड या पिकनिक पर जाने के लिए किसी चीज को सबसे अधिक पसंद किया जाता है तो वह है मुंबई के आसपास हिल स्टेशन। मुंबई अपने आसपास कई खुबसूरत हिल स्टेशन से धन्य है जिनकी यात्रा में आप प्राकृतिक सुन्दरता, सुरम्य वादियों और सुखद वातावरण में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है, फ्रेंड्स के साथ ट्रेकिंग, कैम्पिंग जैसी कई एडवेंचर एक्टिविटीज एन्जॉय कर सकते है साथ ही सनसेट जैसे मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारों को फील कर सकते है।

मुंबई में सालभर मौसम लगभग सामान्य रहता है। यहां पर सर्दी ज्यादा नहीं पड़ती है और गर्मियों में तो यहां का पारा रिकॉर्ड तोड़ देता है। ऐसे में अगर आप भी गर्मी में राहत पाना चाहते हैं और परिवार के साथ ज्यादा दूर न जाकर मुंबई के आस-पास किसी हिल स्टेशन पर समय बिताने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको मुंबई के आस-पास के कुछ हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे, जहां की खूबसूरती आपकी दिल चुरा लेगी।

लोनावला चुरा लेगा दिल -

Photo of प्रकृति की खूबसूरत देन है मुंबई के पास स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन, अभी ट्रिप करें प्लान by Pooja Tomar Kshatrani

लोनावला नाम तो सुना ही होगा। यह मुंबई का सबसे  फेमस हिल स्टेशन माना जाता है। यह हिल स्टेशन अपने डैम, वाटरफॉल, मंदिर, गुफाओं और रिसॉर्ट्स के लिए दुनियाभर में लोकप्रिय है। इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर पहुंचकर आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। यकीन मानिए यहां की खूबसूरती आपको वहां बार-बार जाने के लिए मजबूर कर देगी। मुंबई से लोनावला की दूरी लगभग 83 किमी है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 2 घंटे लगते हैं।

लोनवाला में करने के लिए एक्टिविटीज :
ट्रेकिंग, कैम्पिंग, बर्ड वाचिंग, फोटोग्राफी, बोट राइड आदि।

घूमने की बेस्ट जगहें-

1.भूसी बांध
2.पावना बांध
3.तुंगरली झील

खंडाला की खूबसूरती मोह लेगी मन-

Photo of प्रकृति की खूबसूरत देन है मुंबई के पास स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन, अभी ट्रिप करें प्लान by Pooja Tomar Kshatrani

खंडाला मुंबई का सबसे फेमस और खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसका जिक्र आपने आमिर खान की गाने में भी सुना होगा। गाना था ‘आती क्या खंडाला’। इस हिल स्टेशन की खूबसूरत घाटियां, झरनें और हरी-भरी वादियां यहां आने वाले पर्यटकों को मंत्र-मुग्ध कर देती हैं। मुंबई से खंडाला की दूरी 81 किमी है और यहां पहुंचने में आपको 2 घंटे का समय लगता है। खंडाला की सुन्दरता का रहस्य यहां का सुखद मौसम, सुगन्धित हवा और धुंध से भरे बादल है जो मुंबई के लोगो के साथ साथ देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटकों को अट्रेक्ट करते है।

खंडाला हिल स्टेशन में करने के लिए एक्टिविटीज :
ट्रेकिंग, कैम्पिंग, फोटोग्राफी और पर्यटक स्थलों की यात्रा

घूमने की जगहें

1.लोनावला झील
2.राजमाची पॉइंट
3.लोहागढ़ का किला
4.लायंस पॉइंट
5.कुणे फॉल्स

माथेरन है बेहतरीन हिल स्टेशन-

Photo of प्रकृति की खूबसूरत देन है मुंबई के पास स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन, अभी ट्रिप करें प्लान by Pooja Tomar Kshatrani

मुबई के पास स्थित माथेरन इको-फ्रेंडली और ऑटोमाबाइल फ्री हिल स्टेशन है। यहां पहुंचकर आप प्राकृतिक खूबसूरती का पूरा आनंद उठा सकते हैं। यहां के पहाड़ और झरनें किसी को भी आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। अगर आप ट्रैकिंग करने के शौकीन हैं तो माथेरन आपके लिए बेस्ट जगह है। इसके अलावा आप यहां हॉर्स और ट्रॉय ट्रेन का भी लुफ्त उठा सकते हैं। मुंबई से माथेरन की दूरी लगभग 86 किमी है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 2 घंटे का समय लगता है। यह हिल्स स्टेशन मुंबई के उन पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है जो शानदार वातावरण और शांति के बीच एक छोटी यात्रा की तलाश में रहते है।

माथेरान हिल स्टेशन में करने के लिए एक्टिविटीज :
ट्रेकिंग, वैली क्रॉसिंग, और नेचर वॉकिंग, फोटोग्राफी

घूमने की सबसे अच्छी जगहें-

1.इको पॉइंट
2.लुईसा पॉइंट
3.पैनोरमा पॉइंट

पंचगनी देख रह जाएंगे स्तब्ध-

Photo of प्रकृति की खूबसूरत देन है मुंबई के पास स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन, अभी ट्रिप करें प्लान by Pooja Tomar Kshatrani

पंचगनी मुंबई का सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यहां के खूबसूरत पहाड़ों, झरनों और हरियाली को देखने के लिए सैलानी भारी संख्या में आते हैं। अग आप एडवेंडचर एक्टिविटी के शौकीन हैं तो आप यहां पैराग्लाइडिंग, गो-कटिंग का भी लुफ्त उठा सकते हैं। मुंबई से पंचगनी की दूरी लगभग 244 किमी है। यहां पहुचने में आपको लगभग साढ़े 4 घंटे का समय लग सकता है। यदि आप अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ कुछ दिन घूमने के लिए मुंबई के आसपास फेमस हिल स्टेशन सर्च कर रहे है तो पंचगनी हिल स्टेशन आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है जहाँ आप कुछ दिन रुककर इस जगह को आराम से घूम सकते है।

पंचगनी हिल स्टेशन में करने के लिए एक्टिविटीज :
ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग, पर्यटक स्थलों की यात्रा, फोटोग्राफी आदि

घूमने की बेस्ट जगहें

1.कास पठार
2.टेबल लैंड
3.सिडनी पॉइंट
4.पारसी प्वाइंट
5.वाई पंचगनी

महाबलेश्वर की बात ही है निराली-

Photo of प्रकृति की खूबसूरत देन है मुंबई के पास स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन, अभी ट्रिप करें प्लान by Pooja Tomar Kshatrani

महाबलेश्वर एक फेमस हिल स्टेशन है। इस खूबसूरत हिल स्टेशन के झरनें, हरी-भरी वादियां और घाटियां दिल को मोह लेती हैं। महाबलेश्वर वनस्पतियों और जीवों के लिए प्रसिद्ध है। इस जगह से सनराइज और सनसेट देखने का अलग ही मजा है। इस शहर में प्राचीन मंदिर, बोर्डिंग स्कूल, हरे-भरे घने जंगल, झरने, पहाड़ियां, घाटियां शामिल हैं जो वर्तमान में इसे महाराष्ट्र के सबसे अधिक देखे जाने वाले हिल स्टेशनों में से एक बनाते है।अगर आप यहां घूमने जाएं तो महाबलेश्वर मंदिर जाना न भूलें। मुंबई से महाबलेश्वर की दूरी 263 किमी है और यहां पहुंचने में 5 घंटे का समय लगता है।

महाबलेश्वर में करने के लिए एक्टिविटीज :
माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, नेचर ट्रेल्स, हॉर्स राइडिंग

घूमने की सबसे अच्छी जगहें

1.एलीफेंट हेड पॉइंट
2.चाइनामैन फॉल
3.आर्थर सीट
4.वेन्ना झील
5.महाबलेश्वर मंदिर

Further Reads