
करीब साल भर से कोरोना महामारी के कारण देश में लोगों का कहीं आना-जाना बंद है। विदेशी पर्यटक भी घूमने नहीं आ रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि देश में हर साल आने वाले लाखों पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटक स्थल कौन सा है? और किस राज्य में सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं? सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक किस देश से आते हैं?
Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ

आइए हम आपको बताते हैं कि देश में सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक कहां और किस देश से आते हैं। साल 2020 में कोरोना के कारण विदेशी पर्यटक नहीं के बराबर घूमने आए। इसलिए अगर साल 2019 के केंद्र सरकार के आंकड़े को देखें तो देश में कुल 1,09,30,355 विदेशी पर्यटक आएं। इसमें भारत आने वाले टॉप 5 विदेशी पर्यटकों के देशों की स्थिति इस तरह है-
देश विदेशी पर्यटकों की संख्या प्रतिशत
1. बांग्लादेश 25,77,727 23.58
2. अमेरिका 15,12,032 13.83
3. ब्रिटेन 10,00,292 9.15
4. ऑस्ट्रेलिया 3,67,241 3.36
5. कनाडा 3,51,859 3.22
यह भी पढ़ेंः विदेश यात्रा का पर्फेक्ट प्लान: बिना फ्लाइट लिए कर सकते हैं इन 7 देशों का सफर!

अगर साल 2019 में विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने वाले राज्यों को देखें तो इस मामले में तमिलनाडु का प्रथम स्थान है‚ जबकि महाराष्ट्र दूसरे और उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर हैं।
राज्य विदेशी पर्यटकों की संख्या प्रतिशत
1. तमिलनाडु 6866327 21.9
2. महाराष्ट्र 5528704 17.6
3. उत्तर प्रदेश 4745181 15.1
4. दिल्ली 2983436 9.5
5. पश्चिम बंगाल 1656145 5.3
इसके साथ ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के आधार पर विदेशी पर्यटकों के 10 टॉप पसंदीदा पर्यटक स्थलों को देखें तो...
स्थल विदेशी पर्यटकों की संख्या
1. ताजमहल 645415
2. आगरा किला 386522
3. कुतुब मीनार 255318
4. हुमायूं का मकबरा 202288
5. फतेहपुर सीकरी 184751
6. सारनाथ 100590
7. लाल किला 91364
8. आभानेरी बावड़ी, राजस्थान 85732
9. इतिमद-उद-दौला का मकबरा 82692
10. पैलेस म्यूजियम, कोचि 79355

-हितेन्द्र गुप्ता
कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें
Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।