![Photo of दुनियाभर में मशहूर हैं भारत के इन राज्यों की मिठाइयों का स्वाद, क्या आपने ट्राई किया हैं इनका स्वाद? by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/TripDocument/1621691215_img_20210522_191620.jpg)
मिठाई खाना तो आपको भी पसंद होगा? जी हाँ, हमारे देश में हर त्यौहार या जीवन की छोटी-छोटी खुशियों का जश्न मिठाई के बिना अधूरा है। चाहे लड्डू हो या जलेबी या रसगुल्ला, हर खुशी के मौके पर मिठाई जरूर खाई जाती है। भारत की मिठाइयां देश ही नहीं दुनियाभर में मशहूर हैं। दुनियाभर में विदेशी लोग भी भारतीय मिठाइयों को बड़े चाव से खाते हैं। खाने के मामले में भारत के हर राज्य की अपनी एक अलग और अद्भुत पेशकश होती है। आज हम आपको भारत भ्रमण के साथ मिठाइयों के बारे में भी भ्रमण कराने जा रहे हैं और बताने जा रहे हैं कि किस राज्य में कैन सी मिठाई प्रसिद्ध है। आज के इस आर्टिकल में मैं आपको भारत के कुछ राज्यों की प्रसिद्ध मिठाइयों के बारे में बताऊंगी। तो आइए जानते हैं।
Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें
गोवा
![Photo of दुनियाभर में मशहूर हैं भारत के इन राज्यों की मिठाइयों का स्वाद, क्या आपने ट्राई किया हैं इनका स्वाद? by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1621685875_1621685874239.jpg.webp)
![Photo of दुनियाभर में मशहूर हैं भारत के इन राज्यों की मिठाइयों का स्वाद, क्या आपने ट्राई किया हैं इनका स्वाद? by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1621685876_1621685874315.jpg.webp)
घूमने के शौकीन लोगों की लिस्ट में गोवा टॉप पर आता है। यह जगह न केवल अपने शानदार बीच और नाइट लाइफ के लिए मशहूर है, बल्कि अपने खाने के लिए भी जाना जाता है। अगर बात की जाए मिठाई की तो गोवा का बेबिंका केक देशभर में मशहूर है। आटे, नारियल, अंडे और जायफल से बना यह केक आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।
महाराष्ट्र
![Photo of दुनियाभर में मशहूर हैं भारत के इन राज्यों की मिठाइयों का स्वाद, क्या आपने ट्राई किया हैं इनका स्वाद? by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1621686501_1621686500574.jpg.webp)
![Photo of दुनियाभर में मशहूर हैं भारत के इन राज्यों की मिठाइयों का स्वाद, क्या आपने ट्राई किया हैं इनका स्वाद? by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1621686502_1621686500643.jpg.webp)
गणपति बप्पा को भोग के रूप में चढ़ाए जाने वाला मोदक महाराष्ट्र की सबसे फेमस मिठाई है। मैदे या चावल के आटे में गुड़ और ड्राई फ्रूट भरकर इस मिठाई को बनाया जाता है। मराठी में 'मोदा' शब्द का अर्थ होता है सकारात्मकता और खुशी। मोदक खाकर आपको भी इन दोनों का एहसास होगा। आप जब भी महाराष्ट्र घूमने जाएं तो मोदक ज़रूर ट्राई करें।
उत्तराखंड
![Photo of दुनियाभर में मशहूर हैं भारत के इन राज्यों की मिठाइयों का स्वाद, क्या आपने ट्राई किया हैं इनका स्वाद? by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1621687907_1621687906617.jpg.webp)
उत्तराखंड की प्रसिद्ध और फेमस मिठाई में सबसे पहले नाम आता है 'बाल मिठाई' का। लेकिन, कुछ लोग सिगोंधी मिठाई को भी उत्तराखंड की फेमस मिठाई मनाते हैं। मेरी राय ये है कि अगर आप उत्तराखंड घूमने जा रही हैं तो इन दोनों मिठाइयों को ज़रूर टेस्ट करें। दूध, खोया, चॉकलेट और शुगर बॉल से बनी यह मिठाई आपको जरूर पसंद आएगी। खास कर उत्तराखंड के कुमाऊ इलाके में ये दोनों ही मिठाई आपको हर होटल और रेस्त्रां में मिल जायेगा।
हिमाचल प्रदेश
![Photo of दुनियाभर में मशहूर हैं भारत के इन राज्यों की मिठाइयों का स्वाद, क्या आपने ट्राई किया हैं इनका स्वाद? by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1621688415_1621688414162.jpg.webp)
सबसे पहले आपको हिमाचल लेकर चलते हैं। हिमाचल इसलिए लेकर चल रहे हैं, क्योंकि पचास में से तीस लोग लगभग साल में एक बार हिमाचल ज़रूर घूमने जाते हैं। खैर, अब बात करते हैं यहाँ की फेमस मिठाई की। यहाँ की प्रसिद्ध मिठाई है 'बबरू'। यह हिमाचल में सभी शुभ अवसरों पर तैयार की जाने वाली प्रमुख मिठाई है। यह मिठाई हिमाचल में सभी शुभ अवसरों पर बनाई जाती है। अगर आप हिमाचल जा रही हैं तो इसे टेस्ट करना ना भूलें।
राजस्थान
![Photo of दुनियाभर में मशहूर हैं भारत के इन राज्यों की मिठाइयों का स्वाद, क्या आपने ट्राई किया हैं इनका स्वाद? by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1621688653_1621688651872.jpg.webp)
![Photo of दुनियाभर में मशहूर हैं भारत के इन राज्यों की मिठाइयों का स्वाद, क्या आपने ट्राई किया हैं इनका स्वाद? by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1621688779_1621688778188.jpg.webp)
राजस्थानी घेवर देशभर में मशहूर है। तीज के मौके पर इस मिठाई का खास इस्तेमाल होता है। राजस्थान में आपको कई वैरायटी के घेवर मिल जाएंगे, जैसे प्लेन घेवर, मलाई घेवर और मावा घेवर। आप जब भी राजस्थान घूमने जाए तो इस मिठाई को ज़रूर ट्राई करें।
कर्नाटक
![Photo of दुनियाभर में मशहूर हैं भारत के इन राज्यों की मिठाइयों का स्वाद, क्या आपने ट्राई किया हैं इनका स्वाद? by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1621689041_1621689039844.jpg.webp)
अगर आप साउथ-इंडिया के कर्नाटक शहर में घूमने जा रही हैं तो फिर आपको यहाँ की फेमस मिठाई मैसूर पाक ज़रूर ट्राई करनी चाहिए। इसे बनाने के लिए बेसन, शुद्ध घी, इलाइची पाउडर और चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। बेसन, घी, इलायची पाउडर और चीनी से बनी यह मिठाई खाते ही मुंह में घुल जाती है। इसी तरह से आप झारखंड का मालपुआ, गुजरात में बासुन्दी, जम्मू कश्मीर में शुफ्ता और राजस्थान में मलाई घेवर का भी लुफ्त उठा सकती हैं।
बिहार
![Photo of दुनियाभर में मशहूर हैं भारत के इन राज्यों की मिठाइयों का स्वाद, क्या आपने ट्राई किया हैं इनका स्वाद? by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1621689287_1621689286211.jpg.webp)
![Photo of दुनियाभर में मशहूर हैं भारत के इन राज्यों की मिठाइयों का स्वाद, क्या आपने ट्राई किया हैं इनका स्वाद? by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1621689405_1621689403925.jpg.webp)
बिहार में जिस तरह से लिट्टी चोखा प्रसिद्ध है उसी तरह से यहाँ पर ठेकुआ मिठाई फेमस है। इस मिठाई को खास कर छठ पूजा में तैयार किया जाता है। अगर आप बिहार छठ पूजा के आसपास जा रही हैं तो आपको ठेकुआ मिठाई लगभग हर घर में मिल जाएगी। छठ पूजा में इस मिठाई को जरूर बनाया जाता है। खाजा भी बिहार की एक मशहूर मिठाई है जो देशभर में बहुत प्रसिद्ध है।
मध्य प्रदेश
![Photo of दुनियाभर में मशहूर हैं भारत के इन राज्यों की मिठाइयों का स्वाद, क्या आपने ट्राई किया हैं इनका स्वाद? by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1621689781_1621689780458.jpg.webp)
मध्य प्रदेश अपने तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए देशभर में मशहूर है। अगर बात मिठाई की करें तो मध्य प्रदेश की खोया-जलेबी बहुत मशहूर है। मध्य प्रदेश में सुबह आपको पोहा और जलेबी का नाश्ता करने को मिल सकता है।
जम्मू-कश्मीर
![Photo of दुनियाभर में मशहूर हैं भारत के इन राज्यों की मिठाइयों का स्वाद, क्या आपने ट्राई किया हैं इनका स्वाद? by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1621690388_1621690387160.jpg.webp)
जम्मू-कश्मीर की सैर करने जा रहे हैं तो यहाँ की सबसे फेमस मिठाई शुफ्ता ट्राई करना ना भूलें। ड्राई फ्रूट, चीनी, केसर, दालचीनी और चीनी से बनी इस खास मिठाई का स्वाद आपको हमेशा याद रहेगा।
छत्तीसगढ़
![Photo of दुनियाभर में मशहूर हैं भारत के इन राज्यों की मिठाइयों का स्वाद, क्या आपने ट्राई किया हैं इनका स्वाद? by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1621690558_1621690557455.jpg.webp)
छत्तीसगढ़ की देहरौरी मिठाई को देशभर में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। चावल, काजू, बदाम, दही से बनी इस मिठाई का लाजवाब स्वाद आप भूल नही पाएंगे। आप जब भी छत्तीसगढ़ जाएं तो इसे ज़रूर ट्राई करें।
क्या आपने भी इन बेहतरीन जगहों की फेमस मिठाइयों का आनंद लिया हैं। अगर हाँ! तो अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें
Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।