बेताब घाटी: जिसके नामकरण की कहानी जुड़ी है बॉलीवुड की एक फिल्म से।

Tripoto
11th May 2021
Photo of बेताब घाटी: जिसके नामकरण की कहानी जुड़ी है बॉलीवुड की एक फिल्म से। by Smita Yadav
Day 1

हमारे मन और दिमाग को जो गहराई तक शांत करे, ऐसी खूबसूरत जगहें धरती पर हर जगह देखने को नहीं मिलेंगी।लेकिन यह हमारा सौभाग्य है, कि जम्मू-कश्मीर जैसा जन्नतनुमा खूबसूरत स्थल भारत का एक अहम हिस्सा है। देश के सबसे खास और चुनिंदा स्थलों में जम्मू-कश्मीर को गिना जाता है, जहाँ न देश बल्कि विश्व भर के पर्यटकों का आगमन होता है। यहाँ का शांत वातावरण और हरा-भरा परिदृश्य पर्यटकों को काफी ज्यादा प्रभावित करता है। यह पहाड़ी राज्य प्रकृति के बेहद खूबसूरत दृश्यों को पेश करता है। जिस तरह कश्मीर यहाँ की एक खूबसूरत घाटी है, उसी तरह यहाँ और भी कई आकर्षक घाटियां भी मौजूद हैं, जिसकी खूबसूरती देखने लायक है। और उन्हीं खूबसूरत घाटियों में से एक के बारे में आज मैं आपको बताने जा रही हूं। जिसके नामकरण की कहानी जुड़ी है बॉलीवुड की एक फिल्म से। तो आइए जानते हैं यह खूबसूरत घाटी आपको यकीनन बेहद आनंदित कर सकती है।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़े

कश्मीर की खूबसूरत घाटी का नाम बेताब घाटी क्यों पड़ा?

इस खूबसूरत घाटी के नामकरण की बात करूं तो 1983 में एक बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म ‘बेताब’ आई थी, जिसमें सनी देओल और अमृता सिंह एक साथ नजर आए थे। उस फिल्म की शूटिंग इसी खूबसूरत घाटी में हुई थी। फिल्म के हिट होने के बाद इस स्थान का नाम ‘बेताब घाटी’ रखा गया था। बेताब फिल्म के अलावा भी इस वैली के दृश्यों को कई बॉलीवुड फिल्मों में दर्शाया जा चुका है।

Photo of बेताब घाटी: जिसके नामकरण की कहानी जुड़ी है बॉलीवुड की एक फिल्म से। by Smita Yadav

जम्मू कश्मीर में स्थित यह आकर्षक घाटी पहलगाम से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस स्थान को प्रसिद्द शेषनाग झील का जन्म स्थान भी माना जाता है। अगर आप प्रकृति से प्यार करते हो तो फिर यह आपके लिए एक आदर्श जगह है। प्रकृति प्रेमी इस जगह की खूबसूरती से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकते। हरे भरे नर्म घास के मैदान और हसीन पहाड़ी वादियों से घिरी यह खूबसूरत घाटी पहलगाम और चंदनवाड़ी के बीच पड़ती है, जहाँ से एक मार्ग अमरनाथ मंदिर को भी जाता है। यह एक खूबसूरत और बेहद आकर्षक घाटी है, जो हरे-भरे घास के मैदान और बर्फीली चोटियों से घिरी हुई है। आप यहाँ अपने चारों तरफ शानदार वनस्पतियों को देख सकते हैं। जहाँ भी आपकी नजरें जायेंगी आपको शांति का ही अनुभव होगा। यहाँ का शांत वातावरण मन को असीम शांति प्रदान करता है।

Photo of बेताब घाटी: जिसके नामकरण की कहानी जुड़ी है बॉलीवुड की एक फिल्म से। by Smita Yadav

बेताब घाटी हिमालय की दो पहाड़ी श्रृंखलाओं पहली पीर पंजाल और दूसरी जांस्कर के मध्य स्थित है। ऐसा बताया जाता हैं कि इस पहाड़ी क्षेत्र में इंसानों ने रहना नवपाषाण काल से ही शुरु कर दिया था। पुरातात्विक सर्वेक्षण के अनुसार भी इस बात को सत्यापित किया गया हैं। ऐसा बताया जाता हैं कि कश्मीर का हिस्सा होने के कारण यहाँ मुगलों का शासन भी रह चुका है। इस घाटी की खूबसूरती शुरु से ही पर्यटन का आकर्षण रही है। जिसके कारण यहाँ साल भर सैलानियों का आगमन लगा रहता हैं।

इस घाटी से जुड़ी और भी महत्वपूर्ण बातें

1.क्यों आए बेताब घाटी ?

प्रकृति की असल खूबसूरती देखने है तो बेताब घाटी से खूबसूरत जगह और कोई नही। आप यहाँ आकर कई मायनों में आपकी यात्रा को खास बना सकते है। यहाँ का शांत वातावरण, हरा-भरा पहाड़ी परिदृश्य, वनस्पतियां, झील और नदियां इस वैली को जन्नत बनाने का काम करती हैं। एक शानदार अवकाश के लिए आप यहाँ आ सकते हैं।

Photo of बेताब घाटी: जिसके नामकरण की कहानी जुड़ी है बॉलीवुड की एक फिल्म से। by Smita Yadav

इस घाटी में आपको आकार अपार आत्मिक और मानसिक शांति का अनुभव होगा। यहाँ आपको प्रदूषण रहित माहौल मिलेगा जिससे आपको काफी प्रकृति हवाओं का भी आनंद मिलेगा। अगर आप एडवेंचर का शौक रखते हैं तो यहाँ ट्रेकिंग और कैंपिग का आनंद भी ले सकते हैं। एक प्रकृति प्रेमी के लिए यह स्थल काफी ज्यादा मायने रखता है। कुछ नया अनुभव करने के लिए आप यहाँ आ सकते हैं।

2.बेताब घाटी के निककवर्ती आकर्षण क्या हैं?

बेताब घाटी के खूबसूरत और मनमोहक दृश्यों का आनंद लेने के बाद आप आसपास के पर्यटन स्थलों की सैर का भी आनंद ले सकते हैं। लिद्दर नदी , पहलगाम, ओवर अरु वन्यजीव अभयारण्य, तुलियन झील, लिद्दर पार्क आदि यहाँ के निककवर्ती आकर्षण हैं। इन खूबसूरत जगहों का भी आनंद आप यहाँ आकर लें सकते हैं।

Photo of बेताब घाटी: जिसके नामकरण की कहानी जुड़ी है बॉलीवुड की एक फिल्म से। by Smita Yadav

इन बेहतरीन स्थानों के भ्रमण के बाद आप बेताब घाटी में विभिन्न एडवेंचर गतिविधियां जैसे कैंपिंग और ट्रेकिंग का रोमांच भरा आनंद भी ले सकते हैं। साथ ही पहलगाम और घाटी के मध्य आप ट्रेकिंग का भी आनंद लें सकते हैं।

बेताब घाटी आने का सही समय

बेताब जम्मू-कश्मीर की एक खूबसूरत घाटी है, जहाँ का मौसम साल भर मनमोहक और सुहावना बना रहता है। आपको बता दूं गर्मियों के दौरान यह एक आदर्श ग्रीष्मकालीन गंतव्य बन जाता है। गर्मियों में लोग यहाँ आना ज्यादा पसंद करते हैं। वैसे तो आप यहाँ साल के किसी भी महीने घूमने के लिए आ सकते हैं। अगर आपको सर्दियों नहीं पसंद तो आप दिसंबर से फरवरी के महीने छोड़कर बाकी किसी भी समय यहाँ आ सकते हैं।

कैसे पहुंचें बेताब घाटी

Photo of बेताब घाटी: जिसके नामकरण की कहानी जुड़ी है बॉलीवुड की एक फिल्म से। by Smita Yadav

यह लोकप्रिय पर्यटन स्थल जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम से 7 किलोमीटर की दूरी पर है। यहाँ से निकटतम हवाई अड्डा श्रीनगर में स्थित है। श्रीनगर से पहलगाम आने के लिए बस और टैक्सी की सुविधा उपलब्ध है। पहलगाम से सड़क और पैदल मार्ग द्वारा बेताब घाटी तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। सड़क मार्ग से जम्मू से आसानी से पहलगाम पहुंचा जा सकता है। इस तरह आपको इस खूबसूरत घाटी तक आने में कोई दिक्कत नहीं होगी। आप यहाँ आसानी से पहुंच सकते हैं।

क्या आपने भी इस खूबसूरत घाटी की यात्रा की हैं अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।

Further Reads