
मेघालय पूर्वोत्तर भारत का एक प्यारा सा पहाड़ी राज्य है। यह भारत के सबसे सुंदर राज्यों में से में एक है। यहां पर आपको झीलों से लेकर मनोरम घाटियों, गुफाओं और झरनों के साथ प्रकृति का एक अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। मेघालय में करने के लिए चीजें बहुत सारी हैं जो आपको मंत्रमुग्ध कर देती हैं। इतना ही नहीं, राज्य के कुछ स्थान और आकर्षण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हैं। मसलन, चेरापूंजी एक ऐसा स्थान है - जो उस स्थान के लिए लोकप्रिय है जो दुनिया में सबसे अधिक वर्षा प्राप्त करता है। वहीं राज्य की राजधानी शिलांग को अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण पूर्व का स्कॉटलैंड कहा जाता है। अगर आप यहां पर हैं तो एशिया के सबसे स्वच्छ गांव की खोज करने से लेकर भारत की सबसे स्वच्छ नदी की सैर करने तक, कई बेहतरीन चीजों को कर सकती हैं और अपने हॉलिडे को इन्जॉय कर सकती हैं-
उमियम झील के आसपास कैम्पिंग
मेघालय में उमियम झील किसी अजूबे से कम नहीं है। एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए लोकप्रिय और बेहतरीन पिकनिक स्थल उमियम झील के निकट कैम्पिंग लगाना यकीनन एक अच्छा विचार है। यहां पर आप जूमरिंग, रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, जिप लाइनिंग और कई अन्य सहित कई एडवेंचर्स स्पोर्ट्स में शामिल हो सकती हैं। झील अद्भुत ऐतिहासिक बड़े पेड़ों और हरी भरी प्राकृतिक सुंदरता से भरी हुई है।

लेटलम कैनियन में ट्रेकिंग करें
लेटलम घाटी मेघालय की पहाड़ियों में एक अविश्वसनीय ट्रेकिंग ट्रेल के लिए बनाती है। यह पूरे उत्तर पूर्व में सबसे लोकप्रिय ट्रेक में से एक है। यह ट्रेक भले ही छोटा है लेकिन यह कठिन इलाके और लैंडस्केप के कारण काफी कठिन ट्रेक है। ट्रेक को केवल 4 - 5 घंटे में पूरा किया जा सकता है और इसलिए पर्यटक यहां पर ट्रेकिंग करना काफी पसंद करते हैं। इस ट्रेल से सूर्यास्त और सूर्योदय का दृश्य बेहद ही आश्चर्यजनक और सुंदर नजर आता है।

डॉन बॉस्को म्यूजियम देखने जाएं
ऐतिहासिक डॉन बॉस्को म्यूजियमन केवल मेघालय में बल्कि पूरे उत्तर पूर्व में एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक केंद्र है। हैक्सागॉन शेप का यह म्यूजियम उत्तर पूर्व में सर्वश्रेष्ठ में से एक माना जाता है। म्यूजियम में 7 मंजिलें हैं जो उत्तर पूर्व के सात विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करती हैं। यह म्यूजियम आपको भारत के सात उत्तर पूर्व राज्यों की समृद्ध संस्कृति, विरासत, कला और रंगीन इतिहास की झलक देगा। म्यूजियम में चित्रों, कलाकृतियों, मूर्तियों और कलाकृतियों का शानदार संग्रह है। म्यूजियम में एक बड़ा सांस्कृतिक पुस्तकालय, सम्मेलन हॉल और एक मीडिया हॉल भी है।

सिजू गुफा में जाएं
सिजू गुफाएं देश की पहली प्राकृतिक लाइमलाइट गुफाओं में से हैं। ये शताब्दी पुराने चूने की संरचनाएं मेघालय के प्राकृतिक चमत्कारों में से एक हैं। इन्हें बैट केव्स भी कहा जाता है क्योंकि गुफाएं उड़ने वाले चमगादड़ों से भरी हैं। टूरिस्टा और उत्खननकर्ता इन विस्मयकारी गुफाओं में एक अलग ही अनुभव पाते हैं। अगर आप एडवेंचर्स प्रवृत्ति की हैं तो यह गुुफाएं यकीनन आपको निराश नहीं करेंगी।

मावनफ्लूर गांव घूमने जाएं
मेघालय का मावनफ्लूर गाँव यहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यहां पर आने वाले हर पर्यटक का स्वागत गांव के लोग बेहद दिल से करते हैं। अगर आप यहां पर हैं तो हरे भरे परिवेश दृश्यों का आनंद ले सकती हैं। आप स्थानीय बाज़ार में शामिल हो सकती हैं, स्थानीय कला और हस्तकला की खरीदारी कर सकते हैं, बच्चों के साथ खेल सकते हैं और कुछ धूप सेंक सकते हैं - यह जगह बहुत ही खूबसूरत रंगों से भरी है। इस जगह पर कुछ अद्भुत एडवेंचर्स स्पोर्ट्स का आनंद भी लिया जा सकता है। यह मेघालय के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है।


शिलांग के बड़ा बाजार में खरीदारी करें
मेघालय की राजधानी शिलांग अपने अविश्वसनीय रंगीन बाजार स्थानों के लिए भी प्रसिद्ध है। ऐसा ही एक बाजार शिलांग में बड़ा बाजार है। पहाड़ियों और देवदार के पेड़ों के बीच स्थित इस बाजार में आपको स्थानीय कलाकृतियों, मेघालय के वस्त्र निर्माण, हस्तशिल्प और स्मृति चिन्ह आदि काफी कुछ खरीदने को मिलेंगे।
