अगर आपको हाइकिंग का है शौक तो भारत की इन खास जगहों पर जाना न भूलें

Tripoto
22nd Apr 2021
Photo of अगर आपको हाइकिंग का है शौक तो भारत की इन खास जगहों पर जाना न भूलें by kapil kumar
Day 1

हाइकिंग के लिए भारत में ऐसी कई जगहें, जहां आप अपने दोस्तों के साथ जा सकती हैं। कुछ ऐसी ही ऊंची चोटियों और माउंटेन पास के बारे में आप भी जानें।

अगर आपको प्रकृति के बीच रहकर, एडवेंचर करना पसंद है, तो आपको कुछ हाइकिंग डेस्टिनेश्न्स को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप हाइकिंग के लिए जा सकते हैं। भारत एक विशाल और विविध राष्ट्र है जहां नई चीजें देखने और एक्सप्लोर करने के लिए ढेर सारी जगह हैं। इन जगहों पर हर साल कई सारे हाइकर्स आते हैं। आइए जानें कौन-सी हैं वो जगहें

Day 2

Tadiandamol Trek, कर्नाटक

अगर आप एक खूबसूरत सिनिक व्यू देखना चाहती हैं, तो कुर्ग के इस ऊंचे पीक पर जा सकती हैं। दक्षिण भारत की खूबसूरती और लोकल वाइल्डलाइफ को देखने लिए यह ट्रेक कमाल का है। एक गाइड के साथ आप इस ट्रेक पर जा सकते हैं। ज्यादातर हाइकर्सर, मैसूर से तीन घंटे और बेंगलुरु से छह घंटे की दूरी पर स्थित Nalaknad Palace पर अपनी गाड़िया पार्क करके, यहीं से ट्रेक पर निकल जाते हैं। यहां पर एक बड़ा बोल्डर है, जहां हाइकर्स रुक कर थोड़ा ब्रेक लेते हैं। यहां का वातावरण और खुशनुमा मौसम, इस जगह की खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है। यह ट्रेक आपको सुंदर शोला फॉरेस्ट, नदियों और चोटी की खूबसूरती से रूबरू कराएगा।

Photo of अगर आपको हाइकिंग का है शौक तो भारत की इन खास जगहों पर जाना न भूलें by kapil kumar
Day 3

चेंब्रा पीक, केरल

केरल अपने बैकवॉटर्स और बीचेज के लिए जाना जाता है, लेकिन जब ट्रेक की बात आती है, तो यह जगह सैलानियों को आश्चर्यचकित करती है। वायानाड जिले की खूबसूरती को निहारने के लिए और हरे-भरे जंगलों के बीच प्रकृति के करीब जाने के लिए यह ट्रेक एक शानदार विकल्प है। जब आप पहाड़ी की तरफ बढ़ेंगी, तो हरे-भरे जंगलों से घिरी हार्ट-शेप्ड झील से पहले चाय के बागानों से गुजरेंगी। अगर आप प्रकृति की गोद में आराम करने का आनंद लेना चाहती हैं और एक रोमांच से भरे ट्रेक पर जाना चाहती हैं, तो चेंब्र आपके लिए बेहतर विकल्प है। चेंबरा हिल, Kalpetta से आठ किलोमीटर दक्षिण में, Mepadi शहर के पास, वायनाड की समुद्र तल से 2,100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

Photo of अगर आपको हाइकिंग का है शौक तो भारत की इन खास जगहों पर जाना न भूलें by kapil kumar
Day 4

रूपकुंड, उत्तराखंड

इस सूची में सबसे प्रसिद्ध स्थान रूपकुंड, उत्तराखंड में स्थित एक सुदूर हिमालयी झील है, जो सिर्फ 5,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस झील को कंकालों की झील भी कहा जाता है। झील तक पहुंचना आसान नहीं है। एक निर्धारित समय के साथ ही यहां पहुंचने के लिए दृढ़ संकल्प की जरूरत भी है। और यहां किसी गाइड या किसी ग्रुप के साथट्रेक करना ही ठीक है। हालांकियह ट्रेक और भी कई चीजों के लिए जाना जाता है। जैसे ही आप रूपकुंड झील की ओर बढ़ते हैं, आप हरे भरे घास के मैदान और संकरे जंगलों से गुजरते गुजरेंगी। यहां बहने वाली हवा, आपके मन को शांति और सुकून देगी। हिमालय की गोद में, रूपकुंड एक आकर्षक पर्यटन स्थल है।

Photo of अगर आपको हाइकिंग का है शौक तो भारत की इन खास जगहों पर जाना न भूलें by kapil kumar
Day 5

गोइचा ला, सिक्किम

अगर आपका दिल विशाल हिमालय की चोटियों को देखने के लिए तरसता है, तो सिक्किम के पूर्वोत्तर राज्य में गोइचा ला एक शानदार जगह है। यह राज्य का सबसे ऊंचा माउंटेन पास है। और अगर आपके पास 10-11 दिन की फुर्सत है, तो एक गाइड के साथ आप इस ट्रेक पर जाकर, दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत कंचनजंगा पीक को यहां से निहार सकती हैं। आप अप्रैल-मई या सितंबर-दिसंबर में यहां जा सकते हैं और कुछ बेहतरीन नजारे और विशेषकर रोडोडेंड्रोन जैसी वनस्पतियों को देख सकते हैं। यह ट्रेक आपको सिक्किम की परंपरा और संस्कृति को करीब से जानने का मौका भी देगा। कंचनजंगा पर सूर्योदय होते देखना किसी खजाने से कम नहीं। एक ऐसा अनुभव, जो आपको जीवन भर याद रहेगा।

Photo of अगर आपको हाइकिंग का है शौक तो भारत की इन खास जगहों पर जाना न भूलें by kapil kumar

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা  और  Tripoto  ગુજરાતી फॉलो करें

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ। 

Further Reads