हनीमून के लिए हर कपल के दिमाग में सबसे पहला ख्याल मालदीव व बाली का ही आता है। मगर इसके अलावा भी ऐसी बहुत-सी खूबसूरत जगहें हैं, जहाँ आप हनीमून के लिए जा सकते हैं। आज मैं आपको ऐसे कुछ खूबसूरत व वीजा फ्री बीचों के बारे में बताने जा रही हूं, जो अपनी खूबसूरती के लिए काफी फेमस है। अगर आप भी हनीमून के लिए ऐसी की किसी जगह की तलाश कर रहे हैं तो इन समुद्री तटों में से किसी एक को अपनी ट्रेवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। ताकि आपका हनीमून यादगार बन सकें। तो आइए जानते हैं इन बेहतरीन जगहों के बारे में।
दुनिया के इस तीसरे सबसे बड़े कैरेबियाई देश में आप अपने पार्टनर के साथ हनीमून पर स्पा और मसाज का मजा ले सकते है। यहाँ पर बने खूबसूरत रिसॉर्ट की खिड़की से ही आप समुद्र तट का खूबसूरत नजारा देख सकते है क्योंकि यहां ज्यादातर रिसॉर्ट समुद्र के पास ही बने है। दिसंबर से अप्रैल के महीने में यहाँ का तापमान 20-30 डिग्री सेल्सियस होता है। तो अप्रैल में हनीमून के लिए इससे अच्छी जगह कोई और हो ही नही सकती। अगर आप भी अपना हनीमून प्लान कर रहें है तो जमैका को ज़रूर अपनी लिस्ट में शामिल करें।
समुद्र के साथ-साथ फॉरेस्ट का मजा भी लेना चाहते हैं तो आपको त्रिनिदाद और टोबैगो जाना चाहिए। समुद्री तट के साथ-साथ घूमने के लिए यहाँ बहुत से दर्शनीय स्थल भी हैं। दिसंबर के बाद यहाँ का मौसम 20-30 डिग्री सेल्सियस तक होता है। ऐसे में आप यहाँ बेफ्रिक होकर घूम सकते हैं। यहाँ आकर आपको प्रकृति को भी करीब से महसूस करने को मिलेगा। क्योंकि यहाँ काफी हरियाली हैं। नेचर लवर के लिए ये जगह काफी बेहतरीन जगहों में से एक हैं। साथ ही आप अपने पार्टनर के साथ यहाँ अपना खुशगुजार पल बिता सकते हैं।
अगर आपको भी अपने पार्टनर के साथ नीले पानी, हरा-भरा शांत वातावरण और वॉटर एक्टिविटी का मजा लेना है तो आपके लिए यह बिल्कुल परफेक्ट जगह है। कम बजट में घूमने के लिए यह बिल्कुल सही जगह है। दिसंबर से अप्रैल के महीने में यहाँ का मौसम 20-30 डिग्री सेल्सियस होता है। अपने पार्टनर संग हनीमून पर जाने के लिए ये बेस्ट जगहों में से एक हैं। तो आप भी एक बार यहाँ का प्लान ज़रूर बनाएं।
तुर्क और कैकोस
अगर आप किसी बेहतरीन जगह में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप तुर्क और कैकोस बीच पर जा सकते हैं। यहाँ आपको दुनिया के इस बेहतरीन समुद्र तट में आप वॉटर एक्टिविटी, देखने के लिए ट्रेक और समुद्री जीवन (व्हेल, कछुए, डॉल्फिन) और स्टिंग किरणों के साथ पानी में स्विमिंग का मजा ले सकते हैं। यहाँ घूमने के लिए दिसंबर से अप्रैल के महीने बिल्कुल सही है। पर्यटकों के लिए तो यह जगह हनीमून डेस्टिनेशन के लिए सबसे अच्छी मानी जाती हैं।
क्या आपने भी इन बेहतरीन देशों में से किसी देश की यात्रा की हैं। अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें
Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।